महिलाओं को गर्मियों में त्वचा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इस दौरान त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएँ कई महिलाओं में पाई जाती हैं| जिन महिलाओं की त्वचा गोरी होती है उनको धुप में त्वचा काली होने की संभावना होती है| इस समस्या पर सनस्क्रीन लोशन इस्तेमाल करना जिसका एस पी एफ १५ से ३० हो वह इस्तेमाल करना चाहिए| धुप में निकलने से पहले ऐसा सनस्क्रीन जरुर अपनी खुली त्वचा पर लगाएं|
गर्मियों के दौरान सौंदर्य की सुरक्षा के लिए सुझाव
बिकिनी पेहेनने से त्वचा पर होनेवाले निशान मिटाने के लिए सुझाव
जिन गोरी त्वचा की महिलाओं को बिकिनी पहनकर समुंदर के किनारों पर धुप खाने की आदत होती है उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है| जो त्वचा खुली हो वह काली होती है और जो ढंकी होती है वह गोरी रह जाती है| इन २ रंगों का त्वचा पर भेद होने की जगह पर लकीरें पड़ जाती हैं| ऐसी लकीरों को मिटाने के लिए जई का आटा इस्तेमाल करना जरुरी है|
सुस्त त्वचा के लिए उपचार
कुछ लोगों की त्वचा गर्मी में सुस्त पड़ जाती है| ब्लश इस्तेमाल करके ऐसी सुस्त त्वचा का उपाय नहीं किया जा सकता| हरी पत्तीवाली सब्जियां, विटामिन ए, विटामिन सी के इस्तेमाल से ऐसी त्वचा का उपचार किया जा सकता है| बढती उम्र के साथ एस्ट्रोजेन की शरीर को प्राप्त होनेवाली मात्रा कम होने लगती है| इसकी मात्रा बढाने के लिए पौधों से मिलनेवाला एस्ट्रोजेन प्रयोग में लाया जाता है|
घुंगराले बालों की समस्या का सुझाव
गर्मियों के दौरान बालों की समस्याएँ बढ़ने लगती है| आपके निवास की जगह पर भी यह समस्याएँ निर्भर करती हैं| बढती गर्मी से बालों का घुंगराले होने की समस्या बढती है| पार्लर में जाकर केशरचना करवाने से भी यह समस्या बढती है| ऐसी रचनाएँ करने के दौरान सही तकनीक इस्तेमाल करके बालों को मुलायम और चमकीला बनाया जा सकता है|
कुछ लोगों को फटे होठों की समस्या का सामना करना पड़ता है| गर्मियों के दौरान नमी की कमी से होठों की समस्या बढती है| इसके उपचार में ऐसा मलम ना इस्तेमाल करे जिसमे कपूर शामिल हो| शेया पेड़ से बना मक्खन, मधुमक्खी के छत्ते से प्राप्त मोम इस्तेमाल करके होठों को नरम बनाया जा सकता है|
फोडियों से छुटकारा
सालभर की ज्यादातर गर्मी से त्वचा से अतिरिक्त तेल छुटने से कई लोगों को फोडियों की समस्या होती हैं| इसके उपचार के लिए मुलतानी मिटटी का उपयोग करें| आपके चेहरे से और शरीर की अन्य जगहों पर से फोडियों को मिटाने में मुलतानी मिटटी काम आती है|
गर्मी के चकत्ते
ज्यादा गर्मी से त्वचा की नमी कम होने लगती है| त्वचा गर्म होकर उसमे चकत्ते बनते हैं| इन्हें कम करने के लिए हायड्रो कोर्टीसोन क्रीम लगातार ३ दिनों तक लगाएं| अगर इससे भी उपाय न हो तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें|
पैरों की सुरक्षा
गर्मियों में पाँव कई तरह के कीटाणु और जीवाणुओं से प्रभावित होते हैं| पैरों को खुला रखें जिस कारण वह सांस ले सकें| खुली सैंडल पहने| सौम्य मॉइस्चराइजर लगाएं| नाखूनों को साफ़ रखें| हफ्ते में एक बार पेडीक्योर करवाएं|
सही आहार लें
फलों को आहार में शामिल करने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है| सही आहार लें और प्रकृति का संतुलन बनाए रखें|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें