क्या आप सबसे आम सलाद की ड्रेसिंग करने वाले तत्व यानी की सेब के सिरके के अनोखे सौंदर्य गुण जानना चाहते हैं। तो आइए आगे ये गुण देखते हैं।
१. बाल धोने के लिए
आप सेब के सिरके से बाल धोकर अपने बालों और सिर से गन्दगी निकाल सकते हैं। यह एक सफाई के माध्यम की तरह काम करता है तथा सर में मौजूद प्राकृतिक तेलों को बरकरार रखते हुएसिर में उत्पन्न हुए किसी भी उत्पाद या सीबम को निकालता है।
बालों के जुड़े होने की समस्या को सेब के सिरके की मदद से दूर करें। ३ कप सेब के सिरके को ३ कप पानी के साथ मिलाएं और इस मिश्रण में ३ बूँदें रोजमेरी के तेल की भी डालें। इस मिश्रण को एक बोतल में डालकर बाद में प्रयोग के लिए रख लें। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों और सिर में लगाएं और कुछ मिनट तक छोड़कर बालों को कंडीशनर से धो दें। यह आपके बालों को स्वस्थ,साफ़ और चमकदार रखता है।
२. दांतों की देखभाल
मुंह में प्लाक और बैक्टीरिया के फलस्वरूप उत्पन्न हुई साँसों की गन्दी बू को हटाने के लिए एक कप सेब के सिरके से कुल्ला करें। आप दांतों पर जमे दंगों को हटाने के लिए भी सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर दांतों पर घिस सकते हैं।
३. एक्ने घटाए
अगर एक्ने से आपकी त्वचा बेजान हो रही है तो इस समस्या को दूर करने के लिए प्राकृतिक उपाय का प्रयोग करें। २ चम्मच सेब के सिरके को १ चम्मच शहद और १ चम्मच गेहूं के आटे के साथ डालें। इन तीनों चीज़ों को एक साथ मिलाएं और एक्ने से ग्रस्त त्वचा के ऊपर लगाएं। इसे रातभर छोड़ दें और अगले दिन सुबह धो दें।
४. नहाने के पानी में मिलाएं
सेब का सिरका जिसका प्रयोग आमतौर पर सलाद की ड्रेसिंग करने के काम आता है,का प्रयोग आपके शरीर से विषैला द्रव्य निकालने के लिए भी किया जा सकता है अगर इसे नहाने के पानी में डालें तो। नहाने के टब में आधा कप सेब का सिरका डालें और इसमें अपने शरीर को ४ से ५ मिनट तक डुबोकर रखें। यह आपको नरम मुलायम तथा ph नियंत्रित त्वचा देता है। इसमें लैवेंडर के तेल की कुछ बूँदें डालें जिससे कि शरीर को अतिरिक्त राहत और सुकून मिलेगा।
५. मैनीक्योर
जिस दिन आप अपने नाखूनों का मैनीक्योर करते हैं उस दिन वे शानदार दीखते हैं परन्तु समय के साथ ये खराब होते जाते हैं। नाखूनों की चमक को लम्बे समय तक बनाए रखने और के लिए सेब के सिरके का उपयोग करें। अपने नाखून सेब के सिरके में १ से २ मिनट के लिए डुबोएं और मैनीक्योर करने के पहले उन्हें सूखने दें। अच्छे परिणामों के लिए क्यूटिकल क्रीम या तेल लगाने के बाद तथा नाखूनों को नरम करने के बाद सेब के सिरके का प्रयोग करें। इस प्रक्रिया में सिरका नाखूनों से आसानी से तेल निकालता है जिससे पोलिश नाखूनों पर लम्बे समय तक टिकी रहेगी।
६. आफ्टर शेव की तरह प्रयोग
आफ्टर शेव की जगह रेजर से कटे और छिले भागों को सुकून देने के लिए सेब के सिरके और पानी के मिश्रण को आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करें। यह इन कटे छिले भागों को अपने एंटीसेप्टिक गुणों से ठीक करता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और बंद रोमछिद्रों को खोलता है। अतः एक बोतल में पानी और सेब के सिरके के मिश्रण को भरें। इसका प्रयोग करने से पहले इसे हिला लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें