बाज़ार में त्वचा की सफाई करने वाले हज़ारों उत्पाद मौजूद हैं,पर इनमें से कुछ उत्पादों का प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इनमें ग्लिसरीन,परबेन,प्लास्टिक ,जलन पैदा करने वाले उत्पाद,असहनीय बू और ऐसे ही अन्य केमिकल होते हैं। लेकिन प्राकृतिक रूप से त्वचा साफ़ करने से हमें ज़्यादा लाभ होता यही और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। नीचे कुछ आसान,घरेलू और काफी सस्ते त्वचा को साफ़ करने वाले तरीके बताये गए हैं :-
चीनी का स्क्रब
सामग्री
- चीनी
- पानी
- लैवेंडर,संतरे,नींबू या मेलालियुका का ज़रूरी तेल
विधि
१ चम्मच चीनी लें और इसे उपरोक्त में से किसी भी तेल की कुछ बूंदों और पानी की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर गोलाकार मुद्रा में रगड़ें और फिर साफ़ पानी से धोकर पोंछ लें। त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए आप त्वचा पर जैतून का तेल भी मल सकती हैं।
पपीते का फेस स्क्रब
सामग्री
- पपीता
- शहद
- ग्रानुलेटेड चीनी
विधि
आधे पपीते के टुकड़े लें और उन्हें पीसकर उनका एक महीन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चौथाई कप शहद और एक चौथाई कप चीनी डालें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और गोलाकार मुद्रा में सारी त्वचा पर रगड़ें। इसे १० से १५ मिनट के लिए छोड़ दें और गर्म पानी से अच्छे से धो लें। पपीते में मौजूद प्राकृतिक एक्सफ़ोलिएंट पपेन एंजाइम चेहरे की मृत और पपड़ीदार त्वचा को निकालने में मदद करता है। अच्छे परिणामों के लिए पके पपीते की जगह कच्चे पपीते का प्रयोग करें क्योंकि कच्चे पपीते में काफी पपेन एंजाइम मौजूद होते हैं।
दलिये का फेस स्क्रब
सामग्री
- दलिया
- शहद
- सूखा लैवेंडर(वैकल्पिक )
- जायफल
- टी ट्री आयल
- आवश्यक तेल
विधि
आधे कप दलिये को इस तरह पीसें कि इसका आकार पाउडर की तरह ना हो जाए और ना ही वास्तविक की तरह। इस आधे पाउडर वाले डालिये को २ चम्मच शहद,१ चम्मच जायफल ,१० से १५ लैवेंडर तेल की बूंदों और इतनी ही मात्रा के टी ट्री आयल के साथ मिलाएं।
टी ट्री आयल के एंटी बैक्टीरियल और जलन को दूर करने वाले गुण तथा जायफल एक्ने एवं मुहांसे की समस्याओं से आपको निजात दिलाते हैं। लैवेंडर का तेल खुशबू देता है और त्वचा को फंगस से बचाकर उसे एंटीसेप्टिक गुण भी प्रदान करता है। शहद के बारे में तो सभी जानते ही हैं कि यह मॉइस्चराइज़र का काम करता है और दलिया स्वास्थ्यकर एमिनो एसिड एवं मॉइस्चराइसिंग गुणों से युक्त होता है।
कॉफ़ी का फेस स्क्रब
सामग्री
- एक्सट्रा वर्जिन आयल
- जैविक शहद
- कॉफ़ी के दाने
विधि
एक कप कॉफ़ी ग्राइंड लें और इसमें १ चम्मच जैविक शहद और १ चौथाई चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन आयल मिलाएं। इन सारे पदार्थों को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सीधे ना लगाएं बल्कि लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें और उसके पश्चात ही यह मिश्रण लगाएं। इसे २ से ३ मिनट तक चेहरे पर घिसें और चेहरे को सादे पानी से धो लें। आप इस मिश्रण में एक्स्ट्रा वर्जिन आयल की जगह शे मक्खन भी डाल सकते हैं।
एक्स्ट्रा वर्जिन आयल और शहद आपकी त्वचा को भरपूर मात्रा में नमी प्रदान करता है जबकि कॉफ़ी ग्राइंड त्वचा के हर एक कोने से मृत और खुश्क कोशिकाएं निकालने में मदद करते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें