जो लोग घरेलू उत्पादों द्वारा सुन्दर बनने के तरीके खोजते रहते हैं उनके लिए पेश है ऐसे ही कुछ नुस्खे :-
घरेलू क्लीन्ज़र- शहद
अपनी उँगलियों में थोड़ा शहद लें और उसे अपने चेहरे की त्वचा में धीरे धीरे लगाएं। २ से ३ मिनट तक ऐसे ही मालिश करें और फिर ५ मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और अच्छे से सुखा लें। इस घरेलू नुस्खे को आप कभी भी दमकती त्वचा पाने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं क्योंकि इसमें एंटी माइक्रोबियल,त्वचा को नमी देने वाले,त्वचा को नरम बनाने वाले तथा द्रवग्राही गुण होते हैं।
घरेलू क्लीन्ज़र- बादाम
बादाम में विटामिन इ के तेल के गुण होते हैं जो त्वचा की अशुद्धियाँ दूर करते हैं और चेहरे के टोन को निखारते हैं। ५ से ६ बादामों को पानी में भिगोएं और फिर इनके छिलके छुडाएं,इन्हें दूध के साथ पीसें और इस मिश्रण में १ चम्मच शहद और १ अंडे का पीला भाग डालें। इन सबको अच्छे से मिलाएं और इनका फेस पैक बनाएं। इसे १० से १५ मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो दें। यह ठण्ड के मौसम के लिए काफी बेहतरीन है और सूखी त्वचा के लिए अति उत्तम है।
घरेलू क्लीन्ज़र- खीरा
एक खीरा लें और इसे किस लें। इसमें ३ चम्मच दही डालें और अच्छे से मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और ५ मिनट तक त्वचा में सूखने दें। एक बार सूख जाने के बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो लें।
घरेलू टोनर एवं फ्रेशनर -कॉर्न फ्लावर
एक मुट्ठी कॉर्न फ्लावर लें और उन्हें २५० मिलीलीटर पानी में उबालें। अब इन फूलों को मैश कर लें और इसमें १ चम्मच विच हेज़ल मिलाएं। इसे एक बोतल में डालें और इसका एक सुकून देने वाले एस्ट्रिंजेंट की तरह प्रयोग करें।
घरेलू टोनर एवं फ्रेशनर -बर्फ के टुकड़े
एक बर्फ का टुकड़ा आपकी त्वचा को तरोताज़ा कर सकता है और स्किन टोनर का भी काम कर सकता है। यह आपके रोमछिद्रों को कसता है तथा आपके रक्त संचार में वृद्धि करता है।
घरेलू फ्रेशनर-संतरे के छिलके
संतरे के छिलके इकठ्ठा करें और उन्हें धुप में अच्छे से सुखाएं। अब इसका पाउडर बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। यह एक एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है और आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को मज़बूत बनाता है। २ से ३ चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को ३ चम्मच गुलाबजल के साथ मिलाएं और अच्छे से इनका मिश्रण बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगायें और सूख जाने के बाद सादे पानी से धो दें। यह आपके चेहरे में मुहांसे होने से बचाता है।
काले घेरों का घरेलू इलाज-खीरा
एक मध्यम आकार के खीरे के टुकड़े करें और उसे फ्रिज में रख दें। इन्हें अपनी आँखों पर रखें और १० से १५ मिनट के लिए छोड़ दें। खीरे के जलन को दूर करने वाले गुण आपकी संवेदनशील आँखों पर काफी अच्छे से कार्य करते हैं और काले घेरों को कम करते हैं। इसके अलावा यह आपकी आँखों पर पड़ रहे दबाव को कम करते हैं और त्वचा को नमी देते हैं।
काले घेरों का एक और इलाज-चाय का पानी
उबलते पानी में चाय की कुछ पत्तियां डालें और एक मिश्रण बनाएं। इस पानी को आइस क्यूब मेकर में डालें और बर्फ के टुकड़े बनने तक फ्रिज में रखें। अब इन्हें एक कपडे में डालें और अपनी आँखों पर १० से १५ मिनट तक लगाकर रखें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें