लम्बी बरोनिया हर महिला का सपना होती हैं, जो उनकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं । दुर्भाग्य कई महिलाओं की जन्म से ही छोटी बरोनिया होती हैं साथ ही कुछ महिलायें ऐसी भी होती हैं जो किन्हीं कारणों से अपनी खूबसूरत बरोनिया खो देती हैं । बरोनियो को सुन्दर दिखाने के लिए महिलायें कई तरीके अपनाती हैं जैसे पेंसिल से बरोनी को मोटा बनाना या नकली बरोनी लगाना आदि । लेकिन अब इस परेशानी से छुटकारा पाने का आधुनिक तरीका है ‘आइलेश सीरम’, जो बरोनियो को संवारकर इनकी भरपूर वृद्धि करता है ।
‘आइलेश सीरम’ क्या है ?
आइलेश सीरम बिरोनियो को लम्बा, मोटा और खूबसूरत बनाने वाला द्रव्य है, जिसमे हेक्साटीन नामक यौगिक पाया जाता है जो असली बरोनियो को उगाता है । या वजन में हल्का होता है । इसके प्रयोग से बरोनिया सुन्दर, चमकदार और आकर्षक दिखने लगती हैं । कई लाभकारी तत्वों से बना यह सीरम ओप्थाल्मोलोजिस्ट और त्वचा विशेषज्ञों द्वार टेस्ट किया गया है जो पुरुषों एवं महिलाओं दोनों के लिए लाभकारी होता है ।
आइलेश सीरम के उपयोग
- पतली, टूटी और छोटी बरोनियो वाली महिलाएं इसे अपनाकर अपनी बरोनियो को मोटा,लम्बा और आकर्षक बना सकती हैं ।
- उम्र के प्रभाव से बरोनियो से बालों के संख्या कम होने लगती है और वे भद्दी दिखने लगती हैं आइलेश सीरम के उपयोग से ये दोबारा घनी और सुन्दर हो जाती हैं ।
- फिल्म या फैशन उद्योग से जुड़ीं महिलायें जिनके लिए स्वस्थ और सुन्दर बरोनिया पहली प्राथमिकता होती हैं उनके लिए यह सीरम किसी वरदान से कम नहीं हैं ।
क्या यह काम करता है ?
आइलेश सीरम पतली और कटी हुयी बरोनियो के लिए निश्चित ही एक रामबाण है । उपयोग के 3 से 4 हफ़्तों के अन्दर ही नए बाल आने लगते हैं और इसका असर दिखने लगता है । यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है । बिरोनिओं की असमय सफेदी भी इसके उपयोग से दूर होने लगती हैं और बरोनियो की चमक और सुन्दरता खिल उठती है ।
आइलेश सीरम के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव
अधिकांश लोगों में इसके परिणाम सकारात्मक ही पाए गए हैं, उपयोग के बाद लोगों की बरोनिया घनी और लम्बी देखी गयीं हैं । कई तत्वों से बना हुआ यह सीरम बरोनियो के लिए एक आदर्श औषधि है । इसमें उपयोग होने वाले तत्व बरोनियो के बालों को मजबूत बनाते हैं एवं उन्हें नरिश करके कंडीशनर के रूप में भी कार्य करते हैं । इसे देनिक सौन्दर्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जा सकता है । इसकी कीमत भी कम और जेब खर्च के अन्दर है साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते ।
दुष्प्रभाव
लोगो में ऐसा कोई बड़ा दुष्परिणाम देखने को नहीं मिला है । कुछ लोगों में खुजली या हल्का फुल्का चिड़चिड़ापन देखा गया है ।
भारतीय बाजार में उपलब्ध आइलेश सीरम्स
बरोनियो को खूबसूरत बनाने वाले उत्पादों से भारतीय बाजार भरा पड़ा है जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं –
रैपिड आइलेश रिन्यूअल सीरम
4 से 6 हफ़्तों में ही परिणाम देने वाला एक बेहतर उत्पाद है जो बरोनियो को सुन्दर बना के महिलाओं के सुन्दरता को निखार देता है । इसमें उपस्थित विटामिन और प्रोटीन बरोनियो की चमक को बढ़ा देते हैं । इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है और अपनी दैनिक सौन्दर्य सामग्री के रूप में सोते समय स्तेमाल किया जा सकता है ।
लोरिअल डबल एक्स्टेन्शन रिन्यूअल सीरम इनसाइडमस्कारा– ब्लैक
यह मस्कारा बरोनियो की ख़ूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है, और बरोनियो की वृद्धि में प्रभावी योगदान देता है ।
एन वाय एक्स ग्रो लेश सीरम
एक हफ़्ते से ही सकारात्मक परिणाम देने वाला यह सीरम बरोनियो को लम्बा और घना बनाता है ।
ओरिफ्लेम ब्यूटी लेश बूस्टर
पारदर्शी द्रव के रूप में मिलने वाला यह कंडीशनर बालों की वृद्धि को बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ और सुन्दर लुक देता है । यह बालों को मॉइस्चराइज भी करता है ।
लेश मंत्रा : 100 % नेचुरल आइलेश सीरम
18 प्राकृतिक तेलों और कई उपयोगी एसिड तथा औषधियों से निर्मित यह सीरम बिरोनिओं के लिये पूर्णतः सुरक्षित होता है जो बरोनियो की सुन्दरता में चार चाँद लगा देता है ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें