
बरसात के दिनों में हमें अपने शरीर का ख्याल रखने की अधिक आवश्यकता होती है । इन दिनों में बढ़े हुये मच्छर और उनसे उत्पन मलेरिया और डेंगू जैसे रोग हमें बीमार बना सकते हैं साथ ही वायरल फीवर होने का भी इन दिनों खतरा बढ़ जाता है । ऐसे में ज़रूरत होती है खुद का ख़याल रखने की और स्वस्थ बने रहने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने की । इस मौसम के लिए ज़रूरी टिप्स नीचे दिये जा रहे हैं जिन्हें अपनाएँ और स्वस्थ रहते हुये मानसून का आनंद लें ।
बरसात के दिनों में स्वस्थ बने रहने के ज़रूरीटिप्स
- अगर आप रोड के किनारे लगी हुयी दुकानों पर खाने के आदी हैं तो इस मौसम में अपनी इस आदत को रोक कर रखें क्योकि इन दिनों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा होता है और असुरक्षित पानी आपको नुकसान पहुँचा सकता है ।
- इन दिनों मच्छरों को अपने आसपास भी न भटकने दें और मच्छरों से बचाने वाली औषधियों का उपयोग करें ।
- बरसात के दिनों में भीगने से बचें, इस मौसम में वातावरण में बैक्टीरिया अधिक होते हैं जो आपको बीमार बना सकते हैं और आपको फंगल इन्फेक्शन हो सकता है । इसलिये इस मौसम में बरसात के पानी में न भीगें ।
- बरसात से बचाने वाली सामग्री साथ रखें । छाता अपने बैग में रख कर चलें साथ ही रेन कोट भी एक बेहतर विकल्प होता है । अच्छी क्वालिटी का रेनकोट पहने ।
- मानसून से मौसम गर्म चीजें ज्यादा खायें ।
- बरसात के पानी में बच्चों को खेलने से दूर रखें ।
- रोड पर बहने वाला पानी वाहनो द्वारा आप पर भी आ सकता है अतः ऐसी जगहों से देख कर ही निकलें या बेहतर होगा कि ऐसी जगहों पर जाने से बचें ।
- गीलें होने पर पैरों को अच्छी तरह से सुखा लें ।
- अपने शरीर को सूखा और गर्म रखकर सर्दी और खांसी से दूर रहें ।
- गीले शरीर और बालों के साथ एयर कंडीशनर वाले रूम में न जाएँ ।
- अगर आप अस्थमा या मधुमेह के मरीज हैं तो गीली दीवारों के पास न बैठें क्योकि यहाँ फंगल बैक्टीरिया अधिक होते हैं जो आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं ।
- गर्म हर्बल चाय पीयें क्योकि इनमे जीवाणुरोधी शक्ति होती है ।
ऊपर दिये गये तरीकों को अपना कर आप अपना व अपने परिवार का इस मौसम में भी बेहतर ख्याल रख सकते हैं और स्वस्थ बने रह सकते हैं । इन तरीकों को अपनाएं और बरसात के मौसम में बेफ़िक्र होकर जियें ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें