
संक्रमण कभी भी किसी को भी हो सकता है। संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका यही है कि आप साफ़ सुथरे रहे। खमीर एक तरह का फंगस होता है जो कि काफी कम मात्रा में योनि में निवास करता है। अगर ये आपकी योनि में ज़्यादा मात्रा में हो तो इससे संक्रमण हो सकता है जो कि महिलाओं में काफी सामान्य है। यह संक्रमण कोई गंभीर बीमारी नहीं है लेकिन यह महिलाओं को काफी परेशान अवश्य करता है।इस फंगस का नाम कैन्डिडा अल्बाईकंस होता है जो आपकी योनि में संक्रमण उत्पन्न कर सकता है। एक स्वस्थ योनि में बैक्टीरिया ज़्यादा होते हैं और खमीर की कोशिकाएं कम और यह बैक्टीरिया जिसे लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस कहते हैं खमीर की मात्रा को कम करता है। कभी कभी एंटीबायोटिक्स लेने से भी इन जीवाणुओं में वृद्धि होती है और संक्रमण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अन्य कारण जिनसे ये संक्रमण फैलता है वे हैं गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर,हॉर्मोन बदलने की पद्दति,मधुमेह या एड्स।
खमीर के संक्रमण के लक्षण
१. योनि में खुजली या सूजन
२. मूत्र विसर्जन या यौन क्रिया के समय दर्द और जलन
३. गाढ़ा एवं गन्धरहित द्रव्य निकालना जो आपके मासिक धर्म के १ हफ्ते पहले निकल सकता है।
उपचार
आप अपनी योनि में कई तरह की एंटी फंगल क्रीम्स लगा सकते हैं या फिर एंटी फंगल गोलियां खा सकते हैं। अगर संक्रमण काफी सामान्य है तो ये अपने आप समाप्त हो जाएगा। ये संक्रमण गर्भावस्था के दौरान काफी आम हैं अतः डॉक्टर को दिखाएँ और इलाज के लिए प्रस्तावित दवाइयों का सेवन करें। अगर आप संक्रमण को ठीक करने के लिए किसी एंटी फंगल क्रीम का प्रयोग कर रही हैं तो किसी भी कंडोम या अन्य किसी गर्भ निरोधक का प्रयोग ना करें क्योंकि इन क्रीमों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो इन गर्भ निरोधक उत्पादों को कमज़ोर बना देते हैं। कुछ महिलाओं को ये संक्रमण बार बार हो सकता है। तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ जिससे कि ये संक्रमण कम हो सके।
बचाव
हमेशा अपने योनि के आसपास की जगह को साफ़ सुथरा और सौम्य रखें और सौम्य तथा खुशबू रहित साबुन और पानी का इस्तेमाल करें। जब आप दैनिक क्रियाओं के बाद अपने गुप्तांग धोएं या पोंछें तो हमेशा सामने से पीछे की ओर पोंछें जिससे कि बैक्टीरिया या खमीर मलद्वार से आपके मूत्रद्वार या योनि तक ना आ जाएं। सूती के या फिर ऐसे किसी पदार्थ से बने अंतर्वस्त्र पहनें जिससे आपकी योनि साफ़ और सूखी रहे। टाइट जीन्स या पेंटीहोज से परहेज करें क्योंकि टाइट कपडे योनि में आर्द्रता और गर्मी बढ़ाते हैं। अपनी सेनेटरी नैपकिन और फाहे निरंतर बदलते रहे और खुशबूदार फाहों,स्प्रे,परफ्यूम या पाउडर से दूर रहे जो योनि में बैक्टीरिया और खमीर का स्तर बदल सकते हैं। अगर आप काफी घंटों तक गीले स्विमसूट में हैं तो इससे आपकी योनि गीली रहेगी और खमीर के संक्रमण का ख़तरा बना रहेगा। अतः अपने गीले स्विमसूट को जितनी जल्दी हो सके बदल लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें