
क्या आपको पता है, कि शराब के एक ग्राम में आठ कैलोरीज होती है ? यह संख्या ग्लूकोज़ और जरुरी प्रोटीन में पाई जाने वाली कैलोरिज़ से ज्यादा, और चर्बी वाली चीजों से कुछ ही कम होती है I किसी भी प्रकार की कैलोरीज की संख्या आपको शराब छोड़ने पर मजबूर नही कर सकती, लेकिन यह याद रखिये की लगातार और बड़ी मात्रा में लेने से आपके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है I नीचे दिए गए 5 तरीको से आप शराब पीने पर नियंत्रण कर सकते हैI
- अपने लक्ष्यों को निर्धारित करे :-
यह जाने कि शराब को कम मात्रा में लेने से आपको व्यक्तिगत रूप से क्या असर पड़ेगा? क्या आप वर्तमान में शराब के नकारात्मक प्रभाव को जान चुके है और अपने स्वास्थ्य, रूप और पहचान को सुधारना चाहते है? अपने सुझावों की सूचि बनाये एवं उनकी मदद से अपना लक्ष्य बनाये, चाहे आपका लक्ष्य हो कम पीना, खास समारोह पर पीना, या शराब बिलकुल ही छोड़ देना यह समझे की ये आप क्यों कर रहे है और भविष्य में इसके क्या – क्या फायदे होंगे I
- कुछ समय का अंतराल बनाये रखे:-
शराब को नियंत्रित करने के इस कार्य की शुरुआत में आप हफ्ते या कुछ दिनों का ब्रेक ले सकते है जब यह आसान हो जाये, तो धीरे धीरे अपने अंतराल को बढाये इस तरह आप बड़े लक्ष्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँट कर सरल बना लेंगे I यह तरीका आपको अपने उद्देश्य को लम्बे समय तक बनाये रखने में मदद करेगा I
इन सवालो से खुद को परखे
क्या आप शराब को ज़्यादा मात्रा में लेते है?
क्या आप अपने 80वे जन्मदिन तक जीवित रह पायेंगे?
- समर्थन प्राप्त करे :-
लोगो से अपना मेलजोल बनाये रखे और परिवार और दोस्तों को इस सम्बन्ध की दिनचर्या से अवगत करते रहे I यह तरीका अपनाने से लोगो से मेलजोल बनाये रखने में मदद मिलेगी I इस तरह आपका ध्यान बटा रहेगा और आप शराब के लोभ में नही आयेंगे अगर आपको लगता है की इस उद्देश्य में काफी मुश्किलें आयेगी तो ऐसे में अपने साथ एक ऐसा दोस्त रखे जो आपको लगातार समर्थन और सुझाव देता रहे I
- प्रलोभन से बचे :-
क्या आप जब भी शराब को देखते है, तो खुद को रोक नही पाते? क्या ऐसा सिर्फ किसी समारोह में होता है या जब आप अकेले होते है तब भी? अपने लालच को पहचाने और उसे दूर करने के लिए योजना बनाये आप कुछ स्वादिष्ट नॉन एल्कोहोलिक पेय को अपनाये, अपना ध्यान दुसरे शौको पर लगाये I उदाहरण के तौर पर व्यायाम, पढना, कला या कोई भी कार्य जिससे आपको आनंद मिले I
- हिम्मत न हारे:-
हम यह नही कहते कि शराब छोड़ना आसान है, लेकिन अगर आप सोच समझ कर आगे बढेंगे और हिम्मत नही हारेंगे तो आप इस लक्ष्य को पा सकते है I उस स्थिति में जब आप किसी दिन शराब पी लेते है, तो अपने उद्देश्य से भटके नही बल्कि आगे से ऐसा न हो I इसका ध्यान रखे याद रहे कि अगर आप लगातार कोशिश करते रहेंगे तो सफल जरुर होंगे I इसका अर्थ है यदि आपने सोच लिया कि मुझे शराब नही पीनी है, तो आप इसे करने में यक़ीनन सफल होंगे I
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें