
बहुत से लोगों को अपने कान को साफ न करने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ आलसी होते हैं, कुछ डरे होते है, और कुछ लोग, उन आसान तरीकों को प्रयास करने की कोशिश ही नहीं करते है जो आपके कान को साफ कर सकते हैं। आपको अपना शरीर साफ और स्वस्थ रखना चाहिये जिससे आप बहुत सारी बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं। ऐसे कई तरीके है जिनके द्वारा आप अपने कानों की सफाई कर सकते हैं। अगर आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह एक ऐसे औजार का इस्तेमाल करता है जिसके द्वारा कुछ ही सेकेंड में आपके कान साफ हो जाते हैं। लेकिन आप डॉक्टर के पास जायें ही क्यों जब आप घर पर ही साधारण तरीकों से अपने कान को साफ कर सकती है। कई सामान्य तरीकों में से एक घर पर कान साफ करने का तरीका इयर कैण्डल है। सदियों से यह तरीका बिना किसी दुष्प्रभाव के लोगों द्वारा प्रयोग में लाया गया है। लोग अपने सहयोगियों की मदद से इस तरीके का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपके कान में किसी प्रकार की चोट या कोई गम्भीर बिमारी है तो इस तरीके का उपयोग न करें। इयर कैण्डल का सही तरीके से उपयोग सुरक्षित है और आपके कान से गंदगी को हटाने के लिये प्रभावी तरीका है।
इयर कैण्डल से कान के खूंट को हटाने के लिये कुछ बिंदु
- कैण्डल के अंत को कैंची की सहायता से छोटा कर दें जिससे यह आपके कान में पूरी तरह से फिट हो जाये। आप इसके सिरे को थोड़ा लम्बा रखें जिससे यह कान में एक सिरे से दूसरे सिरे तक आसानी से जा सके। आप एक तेज़ वस्तु को किसी रुकावट को हटाने के लिये प्रयोग कर सकते हैं।
- अब सीधे बैठ जायें और सिर को धीरे से एक तरफ झुका दें या अपनी तरफ लेट जायें जिससे कि कानों में कैण्डल को डाला जा सके। एक छोटा गीला कपड़ा लें और इससे अपने बालों और सिर को ढ़क लें क्यों कि इस तरीके में आग भी शामिल है। टिन की पन्नी या कैन लें और इसके बीच में छेद कर दें जिससे छेद में डाला जा सके और आप आग से बच भी जायें।
- ऊपर की ओर करके अपने कान में छोटे वाले सिर को सुरक्षित घुसा दें और अपने सहायक से बडे वाले हिस्से को जलाने के लिये कहें। जांच करें कि आपके कान और कैण्डल के बीच कोई धुंआ तो नहीं आ रहा है अगर धुंये का कोई स्राव है तो यह बताता है कि कैण्डल ठीक ढ़ंग से नहीं लगा है इसे सही ढ़ंग से पुनः लगायें और अगर यह अधिक समय ले रहा है तो एक नई कैण्डल लें।
- अपने सहायक से छोटे अंत की ओर किसी रुकावट को जाचने के लिये कहें और कैण्डल को 3 से 4 इंच तक बचे रहने तक जलने दें। अगर धुंये को गुजरने में कोई रुकावट आती है तो टूथपिक का उपयोग हटाने के लिये कर सकते हैं जब कैण्डल 3 इंच बच जाये तब अपने सहायक से इसे बाहर निकालकर एक कप पानी में डालने के लिये कहें। अब दिखायी पड़ने वाले कान की नली को साफ कर दें। आप इस तरीके को दूसरे कान की सफाई के लिये भी कर सकते हैं।
हमेशा इस इयर कैण्डल तरीके को किसी सहायक के साथ करें और अगर आपके कान में सर्जरी से कोई चीज़ लगायी गयी है तो इस तरीके का कभी भी प्रयोग न करें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें