
दिनभर बीच और पार्क में दोस्तों और फैमली के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है लेकिन इन सब खुशियों और मजे के पल के बाद शरीर पर छूट जाते हैं टैनिंग के बदसूरत निशान जिनसे छुटकारा पाना आसान नहीं ।
कास्मेटिक उत्पाद और ब्लीचिंग के इस्तेमाल से लंबे समय में त्वचा को नुकसान ही पहुँचता है ; प्राकृतिक उपचार बहुत ही आराम से बिना किसी नुकसान इस से निजात दिला सकते हैं.
आपके हाथों के टैनिंग की कई वजहें हो सकती हैं जैसे कि कठोर केमिकल के साथ काम करना, लगातार पराबैंगनी किरणों का संपर्क, प्रदूषित वातावरण का संपर्क या हाथों को साफ करना भूल जाएं तो हाथ टैंड हो जाते है और अपनीं रंगत खो देते हैं.
अब प्रश्न ये उठता है कि क्या टैनिंग से हमेशा के लिए छुटकारा पाना संभव है? तो एक अच्छी खबर है कि अगर कई अप्रत्याशित कारणों से टैनिंग हो सकती है, तो कुछ सुझावों का पालन करके इसे आसानी से छुटकारा भी पा सकते हैं :
- पानी और बेकिंग सोडा से एक मिश्रण या एक पेस्ट हाथ या किसी भी प्रभावित क्षेत्र से टैनिंग दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल करें । जल्द नतीजों के लिए हर दूसरे दिन इस प्रक्रिया को दोहराएं ।
- एक कटोरी में सिरका और पानी की बराबर मात्रा में ले और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। फिर कटोरी में अपने हाथ 5 से 10 मिनट के लिए रखने के बाद बस ठंडे पानी से धो लें । आप संतुष्ट परिणाम प्राप्त होने तक लगभग रोज इस थेरेपी को इस्तेमाल कर सकते हैं।
- शहद और नीबू का रस के मिश्रण को 10-15 मिनट तक हाथों पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो दें और एक सूती तैलिए से हल्के से हाथों को सूखाना ना भूलें.
- नींबू का सिट्रिक एसिड और गुलाब जल का शीतल प्रभाव हाथों की टैनिंग जल्दी हटाने के लिए एक बहुत ही प्रभावी उपाय है. नीबू और खीरे का रस और गुलाब जल के मिश्रण को तैयार करके लगभग एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं ।
- नींबू के रस में रुई या कपड़ा भिगो कर टैनिंग वाली जगह पर लगाएं या हल्के से रगड़ें फिर दो मिनट की मालिश के बाद 10-15 मिनट के लिए सुखाएं. सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें.
- बेसन , दही और नींबू बराबर मात्रा में लेकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें । मिश्रण पूरी तरह सूख जाने पर गुनगुने पानी से धोएं।
- हाथों पर नारियल का पानी की मालिश 10 मिनट तक करें। यही प्रक्रिया लौकी और मुलतानी मिट्टी के पेस्ट के साथ भी अपना सकते हैं।
गर्दन से टैनिंग हटाने के लिए घरेलू उपचार
ककड़ी का रस, हल्दी पाउडर और नीबू का रस
हल्दी पाउडर , ककड़ी और नीबू के रस का 1 बड़ा चम्मच मिश्रण गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धोएं। बेहतर परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से लगाएं।
नारियल तेल
यह तेल त्वचा को पोषण देगा और टैनिंग को हटा देगा। गर्दन पर नारियल तेल की दैनिक मालिश करें।
स्क्रब्स
गर्दन से टैनिंग को दूर करने के लिए अपनी खुद के स्क्रब की तैयारी के लिए तेल के साथ चीनी और नींबू के रस का प्रयोग करें।
दोपहर के दौरान सूर्य किरणों से बचाव के लिए प्रात: 10 से सांय 4 के बीच धूप में जाने से बचें और चेहरे व हाथ जैसी जगहों को ढक कर रखें और ऐसी जगहों के लिये सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। याद रखें कि सनस्क्रीन हमेशा उच्च एस पी एफ वाली ही प्रयोग करें। इन सब उपायों से गर्मी के दौरान टैनिंग और त्वचा मलिनिकरण से बचने में मदद मिलती है।
सन टैन हटाने के उपाय
१. कच्चे दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर तथा नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर प्रभावित भाग पर लगाएं। १० मिनट तक सूखने दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें।
२. पपीते का गूदा भी टैन हटाने में काफी कारगर साबित होता है। पपीते के गूदे को प्रभावित भाग पर १० मिनट तक रगड़ें तथा इसे अतिरिक्त १० मिनट तक छोड़ दें। एक बार इसके सूखने पर इसे ठन्डे पानी से धो दें।
३. सफ़ेद लौकी तथा मुल्तानी मिटटी का पेस्ट बनाएं तथा इसे प्रभावित क्षेत्रों में लगाएं। इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। इसके अलावा आप इस समस्या से बचाव के लिए धूप से बचने की कोशिश करें। सुबह १० से शाम ४ तक धूप में ना निकलें। शरीर के जो भाग सूरज से प्रभावित हो सकते हैं वहां सनस्क्रीन लगाएं। ऐसा सनस्क्रीन चुनें जिसकी spf मात्रा ज़्यादा हो। गाडी चलाते समय हाथों को दस्तानों या स्कार्फ़ से ढककर रखें।
गले से टैन हटाने के घरेलू उपाय
नींबू
नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है तथा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है। गले पर नींबू रगड़ें या नींबू के रस को गुलाबजल के साथ मिलाएं। इससे टैन हटता है तथा त्वचा में निखार आता है। इसका रोज़ाना इस्तेमाल करने से गले का टैन छूट जाता है।
चेहरे से टैन हटाने के नुस्खे
अनानास और पपीता
मिक्सर में अनानास और पपीते को मैश करें तथा सिर के प्रभावित भाग पर लगाएं। इसे १० मिनट तक छोड़ दें तथा इसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।
आलू
आलू हमेशा ही रसोई में उपलब्ध होता है। इसका प्रयोग चेहरे के टैन को दूर करने के लिए किया जा सकता है। कच्चे आलू को मिक्सर में डालें तथा इसे चेहरे और माथे पर लगाएं। १५ मिनट बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। अच्छे परिणामों के लिए इसका प्रयोग रोज़ाना करें।
नींबू का रस और चीनी
नींबू का रस निचोड़ें और इसे चीनी के साथ मिलाएं। अच्छे से मिलाकर इसे चेहरे तथा माथे पर लगाएं और कुछ देर तक छोड़ दें। यह एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है और आपको निश्चित रूप से २ हफ़्तों के भीतर टैनिंग से मुक्ति मिल जाती है। चेहरे की त्वचा भी इससे काफी मुलायम हो जाती है।
दही और बेसन
सही मात्रा में दही, नींबू के रस और बेसन को मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से अपने चेहरे और माथे पर लगाएं तथा १५ मिनट तक छोड़कर पानी से धो लें।
एलो वेरा, टमाटर और लाल मसूर की दाल
मसूर दाल घर में पाया जाने वाला ऐसा बेहतरीन उत्पाद है जो कि गहरे से गहरे टैन को भी नष्ट कर देता है। इसको टमाटर और एलो वेरा के साथ मिलाने पर त्वचा तरोताज़ा हो जाती है। १५ मिनट तक मसूर की दाल को पानी में सोखकर रखें तथा इसे पीसकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में एलो वेरा जेल और टमाटर का गूदा मिलाएं। इन सब को अच्छे से मिलाकर गले और चेहरे पर अच्छे से मालिश करें। १५ मिनट बाद इसे पानी से धो दें।
सन टैन के नुकसान
सूरज की घातक अल्ट्रा वायलेट किरणों के संपर्क में आने की वजह से त्वचा काली पड़ जाती है। सन टैन आमतौर पर चेहरे, गले, हाथ तथा पैरों पर होता है। इससे एक्ने, मुहांसे, झुर्रियां, महीन रेखाएं, काले धब्बे, त्वचा का जलना तथा उम्रदराज दिखने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ज़्यादा गंभीर मामलों में इससे त्वचा का कैंसर भी हो सकता है।
सन टैन हटाने के घरेलू नुस्खे
टमाटर, दही और नींबू के रस का पैक
यह काले धब्बों और रंजकता को हटाने का काफी कारगर उपाय है। इन तीनों उत्पादों में मौजूद सिट्रिक गुण प्राकृतिक टोनर का काम करते हुए खुले रोमछिद्रों को बंद करते हैं तथा त्वचा का टैलीयपन घटाते हैं। इस पैक को बनाने के लिए २ चम्मच टमाटर का गूदा, १ चम्मच नींबू का रस तथा १ चम्मच दही को एक पात्र में अच्छे से मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं तथा आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें।
दलिया और छाछ का पैक
दलिया काले धब्बों और मृत कोशिकाओं को निकालने का प्राकृतिक स्क्रब है तथा छाछ त्वचा को सुकून देता है तथा त्वचा के फोड़े फुंसियों को ठीक करता है। २ चम्मच दलिये तथा ३ चम्मच छाछ को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपने चेहरे तथा शरीर पर प्रयोग करें। इससे गोलाकार मुद्रा में मालिश करें। १५ मिनट बाद पानी से साफ़ कर लें।
संतरे के रस और दही का फेस पैक
संतरे में विटामिन सी होता है जो त्वचा की अशुद्धियों से लड़ने में मदद करता है। संतरे में मौजूद कोलाजेन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है तथा त्वचा को कसावट प्रदान करता है। दही एक प्राकृतिक ब्लीच और मॉइस्चराइज़र है। १ चम्मच संतरे का रस और १ चम्मच दही लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ३० मिनट बाद चेहरे को धो लें।
आलू और नींबू के रस का पैक
आलू एक भोजन होने के अलावा त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो कि त्वचा की उम्र बढ़ने की समस्या पर रोक लगाते हैं तथा अशुद्धियों और धूप से जलने से भी बचाते हैं। यह त्वचा को सुकून देता है। इन दोनों उत्पादों को त्वचा पर लगाएं और ४० मिनट बाद धो दें।
स्ट्रॉबेरी और मलाई का पैक
स्ट्रॉबेरी में रंग गोरा करने के गुण होते हैं जिससे काले धब्बे, रंजकता और चेहरे पर चकत्ते बनने की समस्या भी दूर होती है। इस पैक को बनाने के लिए ४ पीसी हुई स्ट्रॉबेरी और २ चम्मच मलाई लें तथा इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे बाद धो लें।
दूध पाउडर, शहद और बादाम के तेल का पैक
दूध पाउडर एक अच्छा मॉइस्चराइज़र है और यह सन टैन के प्रभाव को भी कम करता है जिससे त्वचा साफ़ सुथरी होती है। २ चम्मच दूध पाउडर, १ चम्मच शहद तथा बादाम के तेल की कुछ बूंदों को एक बर्तन में डालें तथा इन्हें अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे २० मिनट तक चेहरे पर सूखने दें तथा इसके बाद पानी से धो दें।
केसर और ताज़ी मलाई का पैक
केसर का इस्तेमाल सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है, उसे टोन करता है, टैन हटाता है तथा एक्ने और मुहांसों से लड़ता है। थोड़े से केसर और २ चम्मच मलाई को आपस में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे २० मिनट तक सूखने दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें