विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति को झाई यह त्वचा की समस्या हो सकती है|
यह किसी व्यक्ति
की अनुवांशिकता से जुड़ी नहीं होती है| झाई होने का एक प्रमुख कारण होता है त्वचा को धुप
में खुला छोड़ना| सूरज के पराबैंगनी किरणों से त्वचा में मौजूद मेलानोसायट सक्रिय होते हैं|
कभी कभी ये झाई
आपके त्वचा को बदसूरत बना सकती है| इस समस्या के समाधान के लिए कई घरेलु उपाय किये जा सकते हैं|
झाई मिटाने के लिए घरेलु उपाय
आज कल काफी लोगों को दवाइयों से होनेवाली हानियों की ज्यादा चिंता होती है|
इसलिए वह ज्यादातर
हर्बल औषधियां लेना पसंद करते हैं जिनके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते| घर पर उपलब्ध कुछ
प्राकृतिक सामग्री से झाई की निवारण किया जा सकता है| यहाँ पर कुछ घरेलु उपाय दिए गए
हैं|
शहद
शहद प्राकृतिक घटक है जिसमे ऐसे एंजाइम होते हैं जो त्वचा को उजला बनाते हैं
और झाई से बने काले धब्बे भी इससे मिटाए जाते हैं| ज्यादातर लोग घर पर मिष्ठान्न
बनाने के लिए चीनी के जगह पर शहद इस्तेमाल करते है और इसी कारण शहद का घर पर पाया
जाना आसान बात है| मास्क बनाने के लिए शहद और गेंहू के बीज मिलाएं और उसे अच्छी तरह से अपने
चेहरे पर लगायें| १० मिनट तक रखकर फिर धो डालें| गुनगुने पानी से धो डालने से ज्यादा फायदा मिलेगा|
प्याज
प्याज में सल्फर होता है और यह त्वचा से सभी किस्म के दाग मिटाने में गुणकारी
होता है| बाजार
में उपलब्ध लाल प्याज लें| उसकी एक स्लाइस काटकर चेहरे पर झाई की जगह पर धीरे से मालिश
करें| अगर
तुरंत उपाय पाना चाहें तो प्याज को मिक्सर में मसलकर वह पेस्ट चेहरे पर झाई की जगह
पर लगाएं|
आलू
आलू घर पर आसानी से पाया जाता है| कई लोगों को यह बात पता नहीं है की आलू झाई कम करने
के लिए आद्भुत उपाय है| आलू छीलकर उसकी १ स्लाइस काट लें| एक बर्तन में थोड़ी छांछ लेकर
उसमे यह स्लाइस डुबोकर झाई पर रगड़ें| लगातार ५ मिनट तक मालिश करते रहें| अच्छे नतीजे पाने के लिए
हफ्ते में ३ बार यह उपाय करना जरुरी है|
पुदीने के पत्ते
पुदीने के पत्तों को पके हुए केले के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से झाई कम होती
है| १ पका
केला बर्तन में मसल लें| पुदीने के पत्तों को पीसकर उसमे मिलाएं| यह मिश्रण झाई की जगहों
पर लगाएं| इस पैक को पिघलने तक त्वचा पर रखें| जब पिघलना शुरू हो तो पानी से धो डालें|
फलों से बना मास्क
फलों का मास्क बनाने के लिए पपीता, हिसालू, ककड़ी और अनानस की जरुरत होती है| सभी फल थोड़ी मात्रा में
लेकर मिक्सर में पिस लें| अच्छी तरह से पेस्ट बनने के बाद चेहरे पर झाई की जगहों पर
लगाएं| १५
मिनट तक रखकर फिर धो डालें| आपको त्वचा के रूप में बदलाव दिखने लगेगा|
खट्टी मलाई
खट्टी मलाई में लेक्टिक आम्ल होता है जो त्वचा से झाई मिटाने में काफी असरदार
होता है| थोड़ी
खट्टी मलाई लेकर उसे चेहरे पर लगाएं| सूखने तक रुकें| फिर टिश्यू पेपर से उसे पोछ लें|
त्वचा की शुष्कता
को मिटाने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं| हर रोज यह उपाय करने से आपका चेहरा झाई से मुक्त
होगा| अगर
मलाई न हो तो त्वचा को धोने से भी काम हो सकता है|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें