वेरिसेला- जोस्टर नामक विषाणु से होने वाला चिकेन पॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है । चिकेन पॉक्स से ग्रसित व्यक्ति में खुजली होना, शरीर व चेहरे पर लाल चकत्ते होना, बुखार आना और भूख न लगना जैसे लक्षण पाए जाते हैं । चिकेन पॉक्स अधिकांशतः उन लोगों में फैलता हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है साथ ही शिशुओं में भी यह बीमारी माँ के माध्यम से फैलती है । यह सारे लक्षण लगातार 2 हफ्तों तक बने रहते हैं । यहाँ दी जा रही घरेलू चिकित्सा आपको खुजली से तो बचाएगी ही साथ ही चिकेन पॉक्स के वायरस को भी फैलने से रोकेगी ।
चिकेन पॉक्स का घरेलू इलाज
बेकिंग सोड़ा
बेकिंग सोड़ा चिकेन पॉक्स में होने वाली खुजली और चिड़चिड़ापन रोकता है जो चिकेन पॉक्स के आम लक्षण हैं । एक चम्मच बेकिंग सोड़ा को उचित पानी में मिलायें और स्पंज के टुकड़े या रुई के माध्यम से चकत्तों पर लगायें और सूखने दें ।
ओटमील (जई का आटा)
जई का आटा चकत्तों और त्वचा संबधी खुजली को रोकने के लिए जाना जाता है ।
2 कप जई का आटा लेकर महीन पीस लें और इसे एक सूती कपड़े में रख कर बाँध लें । इस पोटली को 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पानी के टब में डुबो दें जिससे जई के आटे का रस टब के पानी में आ जाए अब इस पानी में खुद डुबोएं और कुछ देर बैठे रहें । यह चिकेन पॉक्स की खुजली में आराम देगा ।
शहद
शहद के एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुण चिकेन पॉक्स में शर्तिया आराम देते हैं यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है जिससे खुजली में आराम मिलता है ।
बाजार से अच्छी क्वालिटी का शहद खरीदें और इसे प्रभावी स्थानों पर लेप करें, इस प्रक्रिया को दिन में 2 या 3 बार दोहरायें जब तक कि आराम न लग जाए ।
हर्बल टी
ख़ास सामग्री से बनी हुई हर्बल टी के 1 या 2 कप पीने से भी चिकेन पॉक्स में खुजली से राहत मिलती है । बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कई बार पिया जा सकता है ।
अदरक
अदरक एक प्राकृतिक औषधि है जो खुजली को रोकता है और चिकेन पॉक्स में आराम देता है । अदरक के चूर्ण को अपने नहाने के बर्तन या टब में डालें और कुछ देर उसी पानी में खुद को डुबो कर बैठे रहें । इस विधि को कई बार दोहराएँ । यह खुजली को रोकेगी और राहत पहुंचाएगी ।
इसके अलावा पेय के रूप में भी अदरक को लिया जा सकता है, अदरक के कुछ टुकड़ों को काटकर एक बर्तन में कुछ पानी लेकर उबालें और इस पानी को थोड़े थोड़े अंतराल के बाद पियें । यह चिकेन पॉक्स में होने वाली खुजली में राहत देगा ।
ब्राउन विनेगर
चिकेन पॉक्स में सबसे असर कारक औषधि के रूप में ब्राउन विनेगर एक बेहतर विकल्प है यह खुजली को रोकता है और त्वचा को आराम पहुंचाता है । एक कप ब्राउन विनेगर को हलके गुनगुने पानी में मिलाएं और इस पानी में खुद को 5 से 7 मिनिट तक भिगो कर रखें । यह खुजली को रोक कर त्वचा को राहत देगा ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें