मांसपेशियों में खिंचाव आपके द्वारा किये जाने वाले किसी भारी काम की वजह से होता है। ये भारी व्यायाम करने तथा असंतोषजनक मुद्रा में देर तक बैठे रहने की वजह से होता है।
मांसपेशियों के खिंचाव को ठीक करने के नुस्खे
स्ट्रेचिंग
दर्द भरी मांसपेशियों को हिलाने डुलाने से काफी आराम मिलता है। पर इसे करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।
कंप्रेस
मांसपेशियों में भीषण खिंचाव की स्थिति में कंप्रेस का इस्तेमाल काफी आवश्यक है। आप ठंडी या गर्म में से कोई भी कंप्रेस चुन सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द के हिसाब से ही कंप्रेस चुनें।
आराम करें
मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने के लिए उन्हें पर्याप्त आराम दें। मांसपेशियों में हलके दर्द की स्थिति में ये नुस्खा अपनाएं। रात भर अच्छे से आराम करके अपनी मांसपेशियों को पूर्ण आराम दें। ऐसी मुद्राओं से बचकर रहे जिनसे पीड़ा बढ़ने के आसार हों।
सेंक का प्रयोग करें
यह मांसपेशियों को आराम देने का काफी असरकारी तरीका है। सेंक देने से मांसपेशियो की नसों को काफी आराम मिलता है। गर्म पानी के टब में एक चम्मच एप्सम नमक मिलाएं और इसमें अपने शरीर को १० से १५ मिनट तक डुबोकर रखें।
बर्फ के टुकड़े
मांसपेशियों की पीड़ा का बर्फ के टुकड़ों की मदद से उपचार करने से दर्द से काफी राहत मिलती है। असल में अगर आपको मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से सूजन की समस्या आ गयी हो तो ऐसे समय में बर्फ का टुकड़ा आपकी काफी मदद करता है।एक सूती के कपडे में कुछ बर्फ के टुकड़े लें तथा इसकी मदद से २० मिनट तक प्रभावित भाग पर २० मिनट तक मालिश करते रहे।
गर्म पानी से नहाएं
मांसपेशियों के दर्द को कम करने का यह एक और बेहतरीन तरीका है। गर्मी से वो नसें कमज़ोर पड़ जाती हैं जो हमें दर्द का अहसास करवाती हैं। अगर आपके शरीर में बहुत दर्द है तो गर्म पानी से नहाएं। इससे दर्द से जल्दी छुटकारा मिलेगा तथा शरीर को आराम की भी प्राप्ति होगी।
हिलने डुलने का प्रयास करें
अपनी मांसपेशियों को चलायमान रखने की कोशिश करें। कभी कभी शरीर के किसी अंग के ना हिलने डुलने की वजह से भी उस जगह की मांसपेशियों में दर्द हो जाता है। कुछ आसान व्यायाम करने से ये मांसपेशियां ठीक हो जाती हैं। कुछ ख़ास प्रकार के पुनर्वासन व्यायाम करके भी आपको इस दर्द से राहत मिल सकती है।
ज़रूरी तेल
मांसपेशियों में काफी अधिक पीड़ा होने की स्थिति में आवश्यक तेल आपकी काफी सहायता करते हैं। १ से २ चम्मच आवश्यक तेल को नारियल तेल जैसे किसी तेल के साथ मिलाएं और इसकी मदद से प्रभावित भाग पर अच्छे से मालिश करें।
मालिश
मालिश से मांसपेशियों की सारी पीड़ा काफी आसानी से ठीक हो जाती है। दर्द भरी मांसपेशियों पर आवश्यक तेल की मदद से कुछ मिनट तक हल्का दबाव देकर मालिश करें। यह रक्त संचार को सुचारू करके आपको आराम प्रदान करता है। एक दिशा में निरंतर मालिश करके आपको काफी राहत मिल सकती है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें