गर्मी के ख़त्म होते ही शुरू होती है बरसात जहाँ गर्मी के मौसम में धूप आपकी त्वचा को झुलसाती है वहीं बरसात में त्वचा को शीतलता का अहसास होता है । हर मौसम में मेकअप का अलग तरीका होता है इसलिये मौसम के हिसाब से मेकअप करना बहुत ज़रूरी हो जाता है । बरसात में अगर इस मौसम के हिसाब से सुरक्षित मेकअप न किया जाए तो पानी और नमी की वजह से वह पिघलने लगता है । लेकिन अगर आपने मानसून के हिसाब से सही तरीके को अपनाया है तो आप इस मौसम में भी सुन्दर और दमकती नज़र आ सकती हैं । अगर आप आप बरसात में इस तरह की मेकअप संबंधी परेशानियों से बचना चाहती हैं तो अपनी त्वचा पर वाटर प्रूफ फाउंडेशन लगाए।
इस मौसम में सुन्दरता को सँवारने के लिएबेहतरीन मेकअप टिप्स
बरसात का इंतज़ार किसको नहीं होता लेकिन इस मौसम के फायदे के साथ साथ नुकसान भी होते हैं, खासकर महिलाओं के लिए यह मौसम इसलिये ठीक नहीं होता क्योकि यह उन्हें मेकअप से दूर कर देता है और कई महिलायें इस मौसम में मेकअप खराब होने के डर से करती ही नहीं हैं । वाटर प्रूफ मेकअप भी उपलब्ध हैं लेकिन ये भी इस मौसम में कई बार काम नहीं करते । लेकिन नीचे दिये जा रहे मेकअप टिप्स को अपनाकर आप इस मौसम में भी खुद को सुन्दर बनाये रख सकती हैं ।
- सबसे पहले जितना हो सके फाउंडेशन को नज़रअंदाज करें और उसकी बजाय फेस पाउडर का इस्तेमाल करें ।
- फेस पाउडर भी आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल न करें बल्कि जितनी ज़रूरत हो उतना ही उपयोग करें ।
- ब्लशिंग के लिए इस मौसम में क्रीम ब्लशर्स का प्रयोग करें ।
- ऑय शैडो के लिए हलके रंगों जैसे गुलाबी, कत्थई आदि को अपनाएँ और क्रीम शैडो की जगह पाउडर शैडो का प्रयोग करें।
- इस मौसम में मस्कारा से दूर रहें ।
- लिक्विड आई लाइनर की जगह पेंसिल आई लाइनर का प्रयोग करें ।
- इस मौसम में लिप ग्लास से दूर रहें उसकी बजाय मैटल लिपस्टिक का प्रयोग करें ।
- इस मौसम में बालों को खुला न छोड़ें ।
बालों की देखभाल के लिए कुछ और टिप्स
- इस मौसम में बालों के लिए स्प्रे, जेल इस तरह के अन्य उत्पादों से दूर रहें ।
- बालों की अच्छे से मालिश करती रहें जिससे इनका रूखापन दूर होता है ।
- अगर आप बारिश भीग जाएँ तो आकर तुरंत बालों को शैम्पू करें ।
- घरेलू और प्राकृतिक कंडीशनर से बालों की कंडीशनिंग करती रहें ।
मानसून के मेकअप टिप्स
एस्ट्रिंजेंट
इस मौसम में तेलिय त्वचा वालों को एस्ट्रिंजेंट का उपयोग करना चाहिये एवं ड्राई और आम त्वचा वालों को ठन्डे पानी से चेहरा धोने के बाद टोनर का उपयोग करना चाहिये ।
फेस वाश
हर मौसम में त्वचा को साफ़ सुथरा रखना बहुत ज़रूरी है । बरसात में मौसम में आप चेहरे को धोकर इसके ऊपर आइस क्यूब से धीरे धीरे 5 से 10 मिनिट तक रगड़ें, यह एक प्रभावी तरीका है ।
फाउंडेशन
किसी शादी या पार्टी में जाने से पहले महिलाओं को अच्छा दिखने के लिए हैवी मेकअप की जरूरत पड़ती है लेकिन इस मौसम में पानी के डर से वे मेकअप करने से घबराती हैं । लेकिन बाजार में अब वाटर प्रूफ फाउंडेशन उपलब्ध हैं जो इस मौसम में भी आपके मेकअप को बरकरार रखते हैं ।
आँखों का मेकअप
चेहरे की तरह ही आँखों के लिए भी वाटर प्रूफ आई लाइनर और मस्कारा उपलब्ध हैं जिन्हें अपनाकर इस मौसम में भी आपकी कजरारी आँखे सब को दीवाना बना सकती हैं ।
लिपस्टिक
ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाने वाली वस्तुओं में अगली कड़ी है लिपस्टिक जिसके बिना पूरा श्रांगार अधूरा लगता है । इस मौसम में सॉफ्ट मेटल लिपस्टिक को ही अपनाएँ ।
मॉइस्चराइजर
बरसात के मौसम में भी अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर को लगाना न भूलें । यह चेहरे को अत्यधिक तेल और मुहासों आदि से दूर रखता है ।
गहने
इस मौसम में भारी भरकम गहने पहनने से बचें उसकी बजाय हलके और स्टोन वाले गहने पहने ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें