आर्युवेद और इसकी उपयोगिता को कौन नहीं जानता । भोजन और जड़ी बूटियों के द्वारा शरीर का संतुलन बनाये रखने वाली यह पारंपरिक हिन्दू चिकित्सा पद्धति हमेशा से उपयोगी रही है एवं मानव जाती को लाभ पहुंचाती रही है । चार वेदों में से एक अथर्व वेद की देन यह चिकित्सा पद्धति सदियों से चली आ रही है हर तरह से मानव शरीर का पूर्णतः इलाज कर रही है ।
आज के युग में कौन दूसरों की अपेक्षा सुन्दर और गोरा नहीं दिखना चाहता है, प्रकृति में मिलने वाले तत्वों द्वारा आयुर्वेद इस मामले में सारी अपेक्षाओं को पूरा करता है । यह पद्धति जरा देर से असर करती है लेकिन इसके द्वारा किया गया इलाज दीर्घकालीन एवं ठोस होता है ।
आयुर्वेद पद्धति में घरेलू वस्तुओं द्वारा महिलाएं एवं पुरुष सौन्दर्य की प्राप्ति कर सकते हैं ।
दूध
शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ साथ दूध आपकी त्वचा को निखारने का कार्य भी करता है । यह एक अच्छा क्लींजिंग एजेंट होता है । दूध से रुई के गोले द्वारा सीधे चेहरे की सफाई की जा सकती है जो धूल और गन्दगी को पूरी तरह साफ़ कर देता है । त्वचा की सुन्दरता बढ़ाने के लिए नारियल के दूध का प्रयोग भी किया जा सकता है । इसे सीधे चेहरे पर लगायें और 15 मिनिट बाद धो लें ।
उबटन
उबटन, प्राचीन काल से चिकित्सा विधि के रूप में आयुर्वेद की देन है, इसे नियमित रूप से 3 से 6 महीने की अवधि तक रोजाना किया जाए तो त्वचा में अविश्वसनीय परिवर्तन आते हैं ।
1 चम्मच बादाम की गिरी, 1 चम्मच काजू की गिरी, 1 चम्मच पिस्ता, 1 चम्मच मलाई, 1 चम्मच गेहूं का तेल, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चौथाई कप लाल मसूर और 1 चम्मच चने का आटा लें । इस सारी सामग्री को पीसकर पेस्ट बना लें और इस उबटन को चेहरे पर ऊपर की तरफ लगायें । सूखने के 20 मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो लें ।
पपीता
पपीता स्वास्थ्य के साथ साथ त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है । त्वचा से मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने और त्वचा की चमक को बढाने के लिए पपीता एक प्राकृतिक फेस मास्क के समान है । पपीता का गूदा निकालकर इसमें कुछ बूँद दूध मिलाएं और धीरे धीरे चेहरे पर मालिश करें और 10 मिनिट बाद पानी से धो लें । इसे दिन में 3 बार लगायें साथ ही दमकती त्वचा पाने के लिए पपीता खाना भी लाभदायक होता है ।
टमाटर
बाजार में सस्ता मिलने और हमेशा उपलब्ध रहने वाला लाल टमाटर त्वचा के लिए ब्लीचिंग एजेंट का भी कार्य करता है जो त्वचा से धूल और गंदगी को साफ़ करके इसे चमकदार बनाता है । एक टमाटर को दो भागों में काटकर त्वचा पर रगड़ें और कुछ देर बाद पानी से धो लें, यह मर्दों के लिए सुन्दर दिखने सबसे अच्छा आर्युवेदिक तरीका है । टमाटर को नीबू और ककड़ी के जूस के साथ भी लगाया जा सकता है ।
बेहतर जीवन शैली के लिए आयुर्वेद के नुस्खे
- दिन में न सोयें
- तेल युक्त पदार्थ ज्यादा न खाएं
- समय पर खायें
- गुस्से और चिडचिडाहट से दूर रहें और दिमाग को शांत रखें
- बहुत अधिक गर्म या बहुत अधिक ठन्डे वातावरण में न जाएँ
- शारीरिक परिश्रम के तुरंत बाद ठन्डे पानी से न नहायें
केला
आयुर्वेद में केले का विशेष महत्व है, यह फल विटामिन्स और लौह तत्वों से भरपूर होता है । एक केले को मसल कर उसमे थोड़ा था शहद मिलाएं साथ ही थोड़ा सा नीबू का रस भी मिलाया जा सकता है अब इस पेस्ट को चहरे की त्वचा पर अच्छी तरह से लगायें और 30 मिनिट बाद पानी से धो लें । त्वचा खिल उठेगी ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें