
महिलाओं के लिए अनानस खाने के कई स्वास्थय लाभ होते हैं| इसमें तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज, विटामिन और ब्रोमेलैन की तरह आवश्यक एंजाइम होते हैं।
स्तनों के कैंसर को रोकता है
अनानस में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिकारक शक्ति बढाता है| वह स्तनों का कैंसर होने का खतरा कम करता है| कैंसर के उपाचार से शरीर की हुई हानि को भी अनानस कम करता है| लेकिन इस पर और अनुसंधान होना जरुरी है|
मूत्रमार्ग के संक्रमण का उपचार करता है
तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज महिलाओं के स्वास्थय के लिए आवश्यक होते हैं| नियमित रूप से अनानस का रस पिने से मूत्रमार्ग के संक्रमण दूर होते हैं|
पाचन
अनानस में तंतु होते हैं जो स्वास्थय के कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होता है| इससे पाचन सुलभ होता है|
सुजन कम करता है
अनानस के ताजे रस में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिकारक शक्ति बढाता है और सुजन कम करता है| सुजन कम होने से गठिया और जोड़ों का दर्द कम होता है|
आँख की मक्युला का अध:पतन
बढती उम्र के साथ दृष्टिपटल को हानि होती है जिससे दृष्टि जाने की संभावना होती है| यह रोकने के लिए अनानस का रस रोज पियें| इसमें विटामिन बीटा केरोटिन होता है जो दृष्टि के लिए अच्छा होता है|
साधारण समस्याओं का उपचार
अनानस का रस पिने से गले की खराश, सायनस और सुजन कम हो जाती है| यह समस्याएं ब्रोमेलैन एंजाइम से कम हो जाती हैं|
मांसपेशियों में ऐंठन का उपचार
अनानस में उच्च स्तर में पोटैशियम होने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है| यह खनिज पाचन सुधारता है और गुर्दे का स्वास्थय बनाए रखता है|
गर्भावस्था में उपयुक्त होता है
अनानस में फोलिक आम्ल होता है जो स्वस्थ गर्भावस्था में मदद करता है| फोलिक आम्ल गर्भ के शिशु के दिमाग के स्वास्थय के लिए उपयुक्त होता है|
माहवारी में दर्द कम कर देता है
अनानस का रस माहवारी में दर्द कम कर देता है| अनानस में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं को होनेवाली हानि कम करता है| यह दिल के दौरे से भी बचाव करता है|
यह सब लाभ पाने हेतु अनानस का रस या अनानस खाएं| ध्यान रखें की यह फल एक बार में ज्यादा मात्रा में न खाएं|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें