छुट्टियों का टाइम मस्ती का टाइम होता है, लेकिन प्लायमाउथ यूनिवर्सिटी की जॉर्जिया ब्रैडली के साथ जो हुआ, उसकी उसे एकदम अपेक्षा नहीं थी. जॉर्जिया अपनी छुट्टियां मनाने, ग्रीस के आइलैंड क्रेट गयी थीं. एक रात वो बीच पर अकेले घूम रही थीं, कि तभी 2 मनचलों ने उन्हें अपने साथ ड्रिंक पीने बुलाया. मना करने पर वो दोनों उत्तेजित हो गए और ज़बरदस्ती करने लगे. तभी एक सड़कछाप डॉगी, pepper, ने बहुत ही दिलेरी से उन मनचलों पर हमला किया और दोनों को भगा दिया.
ब्रैडली वापस इंग्लैंड चली गयीं, लेकिन उनके ख़्यालों से pepper की यादें नहीं गयीं. उन्होंने तय किया कि वो करीब 10,000 किलोमीटर का सफ़र और हज़ारों डॉलर खर्च कर के उस डॉगी को अपने साथ वापस लाएंगी. अब इस प्लान में बहुत कुछ गलत हो सकता था. वो डॉगी मिलता या न मिलता, जॉर्जिया को उसे इंग्लैंड लाने में कितने डॉलर खर्च होते, उन्हें अनुमति मिलती या न मिलती वगैरह.
लेकिन किस्मत को कौन टाल सकता है. ब्रैडली को pepper बीच पर ही मिल गयी और वो उसे अपने साथ इंग्लैंड ले गयीं. इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद, ब्रैडली को नहीं थी. इंग्लैंड आने के एक हफ़्ते बाद ही pepper ने 6 क्यूट पप्पीज़ को जन्म दिया.
एक कहावत है न कि हर कुत्ते का दिन आता है. इस कहानी को पढ़ कर तो लगता है कि इंसान का दिन भी ज़रूर आता है. ब्रैडली को एक ख़ुशी की जगह, ढेरों छोटी-छोटी ख़ुशियां मिल गयीं. क्या आपने कभी किसी stray dog को गोद लिया है? अगर हां तो कमेंट कर के बताइये.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें