ट्वीज़िंग
ट्वीज़िंग के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। इसमें काफी समय लगता है क्योंकि आप इसके अंतर्गत छोटे छोटे बालों को निकालने की कोशिश करते हैं। यह हाथों और पैरों जैसी लम्बी त्वचा के भागों के बाल निकालने के लिए सही नहीं है। अतः त्वचा के हिस्से के अनुसार ट्वीज़िंग करें। ट्वीज़िंग के द्वारा बाल निकालने पर संवेदनशील लोगों को जलन और खरोंच का सामना करना पड़ता है, अतः पहले इसे त्वचा के छोटे हिस्से पर करके देखें।
वैक्सिंग
वैक्सिंग शरीर के बालों को निकालने की जानी मानी विधि है। यह ट्वीज़िंग से मिलती जुलती है क्योंकि इसमें भी बालों को जड़ से निकाला जाता है। इसमें और ट्वीज़िंग में अंतर यह है कि यह लम्बी त्वचा के बालों को भी निकालता है। यह एक ही वार में किसी भी भाग के बाल को निकाल देता है। चेहरे पर वैक्सिंग का प्रयोग करना त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने का अच्छा तरीका है। इसका प्रयोग ठुड्डी पर नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वहां जलन और दर्द होता है।
जिन लोगों का रंग सांवला होता है, वे वैक्सिंग के समय चिड़चिड़े होते हैं तथा दर्द का अनुभव करते हैं, अतः उन्हें बड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी।
लेज़र
लेज़र चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने की काफी प्रचलित पद्दति है। यह उन गोर लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनके बाल काफी काले हैं। जिन लोगों के चेहरे के बाल काले होते हैं वे इस विधि का पूरा लाभ पाते हैं। यह उन लोगों के लिए ज़्यादा फायदेमंद नहीं है जिनकी त्वचा के बाल सफ़ेद या हलके पीले हैं। लेज़र द्वारा उपचार इलेक्ट्रोलिसिस से सस्ता है और इससे आपके समय की बचत भी होती है। लेज़र का उपचार लेने से पहले अपने त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें और उनकी सलाह लें।
इलेक्ट्रोलिसिस
इलेक्ट्रोलिसिस द्वारा उन कोशिकाओं को मारा जाता है जो चेहरे के बाल बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार हैं। इसमें एक धातु के पदार्थ की सहायता से चेहरे के बालों में मौजूद बैक्टीरिया को मारने के लिए बिजली की तरंगें पैदा की जाती हैं और इसकी मदद से चेहरे के बालों को स्थायी तौर पर खींच लिया जाता है।
हर उपचार की तरह इसके भी कुछ दुष्प्रभाव हैं। यह उपचार काफी महंगा है तथा इसकी मदद से बालों का बढ़ना पूरी तरह रोकने में ४ साल लगते हैं। इस उपचार का प्रयोग करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछताछ करें।
थ्रेडिंग
थ्रेडिंग बालों को हटाने का प्राचीन तरीका है जो कि ज़्यादातर ब्यूटी पार्लरों में किया जाता है। जो लोग इस प्रक्रिया द्वारा थ्रेडिंग करते हैं वे एक धागा लेकर उसे तरह तरह से मोड़कर अनचाहे बाल निकालते हैं।
हेयर रिमूवल क्रीम या ब्लीच
ब्लीच और हेयर रिमूवल क्रीम दोनों में दर्द नहीं होता है। इसमें सबसे आवश्यक होता है ऐसी क्रीम का प्रयोग जो आपकी त्वचा को जंचे। साइड इफ़ेक्ट पैदा करने वाली क्रीम से दूर रहे। अगर आप ब्लीच का प्रयोग कर रहे हैं तो सबसे सही ब्लीच का प्रयोग करें। ब्लीचिंग से आपका रंग आपकी त्वचा के टोन जैसा हो जाता है, अतः क्रीम लगाने के बाद कुछ देर तक धूप में ना निकलें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें