सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए एप्पल साइडर विनेगर एक सस्ता और अति उपयोगी पदार्थ है । यह सौन्दर्य सामग्री में शामिल करने लायक एक आदर्श वस्तु है ।
एप्पल साइडर विनेगर क्या है ? और यह कैसेबनाया जाता है ?
एप्पल साइडर विनेगर जिसे ऐ.सी.वी. के नाम से भी जाना जाता है, कैल्शियम, पोटेशियम, क्लोरीन, सोडियम और आयरन जैसे तत्वों का मिश्रण होता है । जो मिलकर जीवाणुओं से लड़ने वाला एक शक्तिशाली एजेंट बनाते हैं । यह सारे तत्व त्वचा के पोषण के लिए अति आवश्यक होते हैं, और वर्तमान समय में अत्यधिक ज़रूरी हैं ।
ऐ.सी.वी. को सेब के फरमंटेशन द्वारा बनाया जाता है । जो डिपार्टमेंटल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होता है ।
एप्पल साइडर विनेगर केफायदे
- एप्पल साइडर विनेगर बालों की जड़ों से रुसी को दूर करता है और बालों को चमकदार बना कर वृद्धिं में सहायक होता है ।
- यह फेस क्लींजर और टोनर के रूप में भी उपयोगी है ।
- यह सेल्युलाईट को नियंत्रित करता है ।
- यह दांतों को चमकाता है और सांसो की बदबू दूर करता है ।
- यह सूजन, और इन्फेक्शन ले लड़ता है और साथ ही ह्रदय, फेंफडों, पेट और त्वचा से सम्बंधित रोगों को दूर करने में सहायक होता है ।
- यह वेरीकोज वेंस से दर्द को दूर करता है ।
- इसके उपयोग से ऐज स्पॉट घटते हैं ।
- बढ़ती उम्र के निशानों को नियंत्रित करने के लिए 1 चम्मच संतरे के रस के साथ 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और चेहरे के धब्बो पर लगायें ।
सौन्दर्य उत्पाद के रूप में एप्पल साइडर विनेगरका उपयोग कैसे करें ?
ऐसे कई सौन्दर्य उत्पाद हैं को जिनमे एप्पल साइडर विनेगर पाया जाता है । यह त्वचा से रिंकल्स को दूर करता है और त्वचा मुलायम बनाता है । एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलाकर इसे ठन्डे और अँधेरे स्थान पर करीब एक महीने तक रखें और इस मिश्रण को प्रतिदिन बोतल को हिलाकर इस्तेमाल करें ।एंटी ओक्सिडेंट, विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर वनस्पतियों द्वारा चिकित्सा की यह पद्धति प्राचीन काल से चली आ रही है जो अति प्रभावी है और उसी पद्धति पर आधारित है यह एप्पल साइडर विनेगर, जिसका उपयोग कई तरीकों से शरीर को लाभ पहुंचाता है ।
बालों में उपयोग – शैम्पू करने के बाद बालों एप्पल साइडर विनेगर द्वारा धोया जा सकता है, पानी और एप्पल साइडर विनेगर को बराबर मात्रा में बालों पर लगाकर धोने से उलझे हुये बाल सुलझ जाते हैं और साथ ही बाल मुलायम और रेशमी नज़र आने लगते हैं ।
त्वचा के लिए उपयोग – यह त्वचा के पी एच बैलेंस को बनाये रखता है और त्वचा के रंग को निखारता है । साथ ही इसके उपयोग से त्वचा के दाग धब्बे भी दूर होते हैं ।
फेसिअल टोनर के रूप में उपयोग – ऐ सी वी को फेसिअल टोनर के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है साथ ही धूल और गंदगी को दूर करके त्वचा को तरोताजा बना देता है ।
पेडीक्योर के रूप में ऐ सी वी का उपयोग – एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में लेकर इस घोल को पेडीक्योर के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें