अपना दिल खुला रखें
तारीफ़ करें
हर संभावना और मुस्किल को सराहें, क्योंकि ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है।
शरीर के हर अंग को आराम दें
अपने सिर से शुरुआत करें और सिर के हर रोमछिद्र और हर बाल को सांस लेने दें। धीरे धीरे माथे की तरफ आएं और फिर गालों और चेहरे के अन्य भागों की ओर बढ़ें। इसे स्वस्थ बोटॉक्स कहते हैं। पीछे की ओर बैठकर पीठ को आराम दें। अपने स्तनों, पेट, हाथों, निचले हिस्सों, जोड़ों, टखने तथा अन्य हिस्सों को आराम दें।
ताज़े भोजन को करें स्वीकार
चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए जितना हो सके ताज़ी सब्ज़ियाँ खाएं।
रोज़ाना ध्यान करें
ध्यान करें, इच्छा करें और सांस लें। अंदर से शांत रहे। खुद की महत्ता को समझें।
खुद के बारे में आत्मविश्वासी बनें
खुद को लेकर खुश रहे। खुद की प्रशंसा करें। धरती पर ध्यान दें तथा अपना समय, कार्यशीलता तथा पैसे धरती की भलाई में लगाएं।
रोज़ाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें
भले ही आप रास्ते में चहलकदमी ही करें, पर रोज़ाना व्यायाम करने से दिमाग स्थिर रहता है, शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है तथा आपको प्रकृति का साथ मिलता है।
दूसरों के फैसलों और कार्यों की कद्र करें
ये बात समझें कि हर व्यक्ति अपनी काबिलियत के अनुसार अपना सौ फीसदी देता है और हमारा काम भी कई बार पूरी तरह संतोषजनक नहीं होता। सिर्फ लोगों से इस बात की चाह रखें कि वे कार्य के प्रति पूरी तरह निष्ठावान हैं या नहीं।
खुद को समय दें
खुद की बात करें और खुद के अंदर छिपी कला को सामने लाएं।
ज़्यादा हंसने की कोशिश करें
ना सिर्फ इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा, बल्कि दूसरे लोगों को भी इससे फायदा होगा। ज़ोर ज़ोर से हंसें। ज़ोर से हंसने वाला योग और शरीर को स्वस्थ रखने वाले व्यायाम अपनाएं।
अपना असली रूप रखें
खुद को और दूसरों को अपना असली रूप ही दिखाएँ। खुद की अच्छाई और बुराई को समान भाव से देखें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें