गर्भावस्था के बाद महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होती है। ये वो दाग हैं जो कि बच्चे को जन्म देने के पश्चात महिलाओं के पेट के भाग पर मुख्यतः देखे जाते हैं। कुछ अन्य कारकों जैसे अचानक वज़न में आई कमी, वज़न का बढ़ना तथा जिम जाने की वजह से पैर, हाथ, स्तनों तथा पृष्ठ भाग पर भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। ये दाग आपके मन में तनाव उत्पन्न करते हैं तथा परेशान करते हैं, परन्तु इन्हें ठीक करने के लिए आप प्राकृतिक तेलों का प्रयोग कर सकती हैं।
जो महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं, उन्हें छोटे कपडे पहनने से परहेज़ करना चाहिए। कइयों ने मार्क्स पर क्रीम या लोशन लगाकर भी देखा होगा, परन्तु उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। इन ज़िद्दी दागों को हटाने के लिए प्राकृतिक तेल ही आपके सच्चे साथी हैं।
प्राकृतिक तेल
रोजमेरी का तेल
रोजमेरी का तेल लें तथा इसे बादाम के तेल के साथ मिलाएं। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर पेट पर मालिश करें। १५ मिनट तक या उससे ज़्यादा समय तक मसाज करें तथा फिर छोड़ दें। दाग में परिवर्तन देखने के लिए रोज़ाना इस प्रक्रिया को दोहराएं। ये प्रक्रिया ढीली त्वचा की कसावट के लिए भी काफी उत्तम है।
जैतून का तेल
एक और प्राकृतिक तेल जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करता है, वह है जैतून का तेल। इस तेल को प्रभावित भाग पर लगाएं तथा दिन में १० से १५ मिनट तक मसाज करें। यह काले धब्बों को हटाने में काफी असरदार है तथा त्वचा को नमी भी प्रदान करता है, जिसकी वजह से त्वचा में रूखापन नहीं आता।
लैवेंडर का तेल
लैवेंडर का तेल लें तथा इसे जैतून के तेल के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। लैवेंडर के तेल की ५ से ६ बूँदों को २ से ३ बूँद जैतून के तेल के साथ मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स वाली त्वचा पर मालिश करें। आप दिन में करीब २० मिनट तक इस प्रकार मालिश कर सकते हैं। इस विधि का प्रयोग रोज़ाना करें और फिर फर्क देखें।
बादाम का तेल
बादाम का तेल अपने सुंदरता को बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह गर्भावस्था के बाद आए स्ट्रेच मार्क्स को काफी प्रभावी तरीके से दूर करता है। वीटजर्म के तेल और जैतून के तेल के साथ बादाम के तेल को मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ मिनटों तक मालिश करके रातभर के लिए इसे छोड़ दें।
जोजोबा तेल
जोजोबा के तेल के प्रयोग से भी स्ट्रेच मार्क्स काफी कम होते हैं। जोजोबा के तेल को लैवेंडर और पचौली के तेल के साथ मिलाएं और नियमित रूप से प्रभावित भाग पर इसकी मालिश करके दागों को हल्का करें। इन्हें १:२:३ के अनुपात में मिलाएं।
वीटजर्म का तेल
बराबर मात्रा में वीटजर्म के तेल तथा गुलाब के तेल को आपस मेंमि लाएं और इस मिश्रण को प्रभावित भाग पर लगाएं। इस तेल से कम से कम दो हफ़्तों तक मालिश करने पर आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
खुबानी का तेल
खुबानी का तेल स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर करने में काफी असरदार साबित होता है। यह प्राकृतिक तेल आपकी त्वचा को कसावट देने में काफी अहम भूमिका निभाता है तथा त्वचा के खिंचाव के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
तिल का तेल
ये एक और प्राकृतिक तेल है जो खुबानी के तेल की तरह ही त्वचा की कसावट में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह त्वचा को गोरा बनाने में भी काफी फायदेमंद है। इस तेल को थोड़ी सी मात्रा में लें तथा १० से १५ मिनट तक इससे मालिश करें। ज़्यादा बेहतर परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में ३ से ४ बार दोहराने का प्रयास करें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें