
अस्वस्थ आहार लेने से आपके शरीर पर अतिरिक्त चरबी जमा होती है| यह चरबी ज्यादातर कूल्हों और जाँघों पर दिखती है| इस चरबी के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है| इन जगहों को कपडे पहेनकर ढका जा सकता है और इसी कारण लोग इन जगहों से चरबी हटाने पर ध्यान नहीं देते| लेकिन यह चरबी बढ़कर अन्य रोगों को जन्म दे सकती है| समुद्री शैवाल को घरेलु नुस्खे के रूप में इस चरबी को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है|
अतिरिक्त चरबी हटाने के लिए घरेलु उपायों की सूचि
मिटटी और समुद्री शैवाल का पैक
यह एक अद्भुत नुस्खा है जिसमे समुद्री शैवाल और अन्य घरेलु सामग्री इस्तेमाल की जा सकते हैं| दौनी का तेल, नींबू का रस, सुखाये हुए समुद्री शैवाल की पाउडर, लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें, थोड़े चम्मच शहद, बादाम का तेल और थोड़ी मिटटी मिलाकर यह पैक बनायें|
नींबू का रस, मिटटी और शैवाल की पाउडर का सही मिश्रण बनाएं| अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो उसमे थोडा पानी मिलाकर उसे तरल बनाएं| इस मिश्रण में बादाम और लैवेंडर का तेल मिलाएं| इस पेस्ट को जाँघों पर लगाएं| वह पेस्ट न गिरे इसलिए उसपर प्लास्टिक की थैली से जांघों को ढंक लें| थोड़े गर्म कमरे में २५ मिनट के लिए लेट जाएँ| फिर जांघों को धो डालें और अद्भुत परिणाम पायें|
कॉफ़ी और शैवाल से बना शावर स्क्रब
घरों पर कॉफ़ी आसानी से पायी जाती है| बर्तन में कॉफ़ी के दाने, बादाम का तेल, जैतून का तेल और अंकुर बीज का तेल मिलाएं| अच्छी तरह से सब मिलाकर उन्हें थोड़ी देर छोड़ दें| तेलों को कॉफ़ी में घुलने दें| यह मिश्रण अतिरिक्त चरबी की जगह पर लगाएं| थोड़ी देर रखकर फिर पानी से धो डालें|
मालिश के तेल
बाजार में कई किस्म के तेल उपलब्ध हैं जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं| नारियल का तेल, जोजोबा का तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल १०-१२ बूंदें लेकर एक बड़े बर्तन में मिलाएं| उसमे थोडा सुगंधी तेल जैसे लैवेंडर का तेल मिलाएं| इस मिश्रण में थोडा समुद्री शैवाल मिलाएं| इस तेल से दिन में १० मिनट तक शरीर पर मालिश करें और अतिरिक्त चरबी हटायें|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें