हर बड़े काम की शुरुआत छोटे कदम से ही होती है. वैसे ही कई बड़े स्टार्स हैं जो 70 MM के पर्दे पर धूम मचा रहें हैं, जो कभी छोटे पर्दे पर चमक रहे थे. इन स्टार्स ने अपने करियर की शुरुआत सिल्वर स्क्रिन से की थी और आज इन्होंने फ़िल्मी दुनिया की नई ऊंचाईयां हासिल कर ली हैं.
1. इरफ़ान ख़ान
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले इरफ़ान का करियर छोटे पर्दे के शो 'चाणक्य' से शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्होंने 'भारत एक खोज' और 'चंद्रकांता' जैसे कई फ़ेमस सीरियल भी किए.
2. विद्या बालन
बॉलीवुड के दिल की धड़कन विद्या का करियर 'ज़ी टीवी' के बहुचर्चित शो 'हम पांच' से शुरू हुआ था. इन्होंने टी.वी. के कई विज्ञापनों में भी काम किया है. बॉलीवुड में उन्हें पहला ब्रेक 'परिणीता' फ़िल्म से मिला था.
3. शाहरुख़ ख़ान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान ने अपना करियर टीवी से शुरू किया था. 'फौजी' नाम के सीरियल में उन्हें पहला ब्रेक मिला जिसके बाद 'सर्कस' में उनकी शानदार एक्टिंग ने बॉलीवुड का रास्ता साफ़ कर दिया.
4. सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपना करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था. 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस ऐक्टर को पहचान मिली एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से.
5. राजपाल यादव
बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव पहले अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे के दर्शकों को हंसा चुके हैं. सिल्वर स्क्रिन पर आने वाले शो 'मुंगेरी के भाई नवरंगी लाल' में वो मुख्य किरदार में नज़र आए थे, जिसके बाद बॉलीवुड की तरफ़ उनका रुख हुआ और उन्होंने कई फ़िल्मों में यादगार एक्टिंग की.
6. राजीव खंडेलवाल
स्मार्ट और डैशिंग राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे से ही लड़कियों के दिल की धड़कन बन गए थे. टीवी शो 'क्या हादसा क्या हक़ीकत' से अपना करियर शुरू किया, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड फ़िल्म 'आमिर' में लीड रोल मिला.
7. पंकज कपूर
बॉलीवुड के Legendary ऐक्टर पंकज कपूर भी बीग स्क्रिन पर धमाका करने से पहले छोटे पर्दे पर अपनी ऐक्टिंग का झंडा फ़ेहरा चुके हैं. 'मोहनदास B.A.L.L.B', 'वाह भई वाह' और 'साहब बीबी और गुलाम' जैसे कई शो उन्होंने छोटे पर्दे के लिए किए. 1982 में उन्हें पहला बॉलीवुड ब्रेक 'आरोहन' फ़िल्म में मिला.
8. आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर ने अपना करियर वीडियो जॉकी के रूप में शुरू किया था. उनके अलग अंदाज़ ने उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करवाई. उनकी पहली फ़िल्म लंदन ड्रीम में उनका एक छोटा सा रोल था, लेकिन 'आशिकि-2' ने उन्हें स्टार बना दिया.
9. आर. माधवन
आपने माधवन को चॉक्लेटी हीरो के रूप में देखा होगा, लेकिन इस स्टार ने अपना करियर छोटे पर्दे के शो 'बनेगी अपनी बात' से शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने 'तोल मोल के बोल' शो को होस्ट भी किया. लेकिन उनको पहचान मिली 'सी-हॉक्स' शो से, जिसके बाद उन्हें 'इस रात की सुबह नहीं' फ़िल्म में पहली बार ब्रेक मिला.
10. आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड में ऐक्टर और सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले आयुष्मान ने अपना करियर रेडियो जॉकी के रूप में शुरू किया, फ़िर वो छोटे पर्दे पर विडियो जॉकी बने, जिसके बाद 'विक्की डोनर' से उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी दस्तक दी.
11. हंसिका मोटवानी
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर अपना करियर शुरू करने वाली हंसिका आज साऊथ की बहुत बड़ी स्टार हैं. उन्होंने अपना करियर 'शाका-लाका बूम-बूम' से शुरू किया था.
12. प्राची देसाई
ये हैं एकता कपूर की एक और ऐक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम जमाए हैं. 'कसम से' नाम के शो से अपना करियर शुरू करने वाली प्राची देसाई ने कई बॉलीवुड फ़िल्में की हैं.
मेहनत और किस्मत दोनो साथ हों तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती. इन स्टार्स ने ये साबित कर के दिखाया है. इस पोस्ट को शेयर करें और अपने दोस्तों को भी इन स्टार्स के सफ़र के बारे में बताएं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें