ब्रम्हांड में ऐसे कई रहस्य छुपे हैं जिनका पता आज तक विज्ञान भी नहीं लगा पाया है. उनमें से एक ऐसा ही रहस्य है एलियन्स के होने या न होने का. आपने कई बार फ़िल्मों और समाचारों में UFO का ज़िक्र सुना होगा जिसे एलियन्स का हवाई जहाज बताया जाता है. जहां तक मेरा मानना है, शायद ही किसी व्यक्ति ने UFO को अपनी आखों से देखा होगा. लेकिन हमने ‘Koi Mill Gaya’, ‘PK’, ‘Joker’ और हॉलीवुड की कई फ़िल्मों में इन्हें अकसर गोल आकार में ही देखा है, जिसके कारण जब भी आकाश में कोई गोल चीज़ नज़र आती है तो लोग उसे UFO का नाम दे देते हैं और वो सोशल मीडिया से लेकर अख़बार और न्यूज़ चैनलों का हिस्सा बन जाती है. खैर, Florida के Miami Airport पर जो दृश्य लोगों ने देखा वो सही में हैरतअंगेज़ था, इस वीडियों को देखकर अच्छे-अच्छे लोग ये जानने को उत्सुक हों जाएंगे कि आखिर आकाश में उड़ती वो चीज़ है क्या. फेसबुक परMarEugenia Pereira Quidiello महिला ने इस वीडियो को शेयर किया है. वह इसे UFO बता रही है.
हांलाकि लोगों को आकाश में उड़ती यह चीज़ UFO लग रही थी, लेकिन असल में यह Atlas V Rocket का एक परीक्षण था.
हांलाकि लोगों को आकाश में उड़ती यह चीज़ UFO लग रही थी, लेकिन असल में यह Atlas V Rocket का एक परीक्षण था.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें