जब ब्रिटिश भारत आए तो वे मच्छरों और दूसरे कीट-पतंगों के खतरे से ग्रस्त थे. उन्होंने बंगले से मच्छरों और कीट-पतंगों को दूर रखने के लिए उसके चारों तरफ़ तुलसी और नीम के पेड़ लगाए थे. लेकिन तुलसी केवल मच्छरों को भगाने के काम नहीं आती, क्योंकि तुलसी एक ऐसा पौधा है जो कई तरह के अद्भुत औषधिय गुणों से भरपूर है.
हिन्दू धर्म में तुलसी को इसके अनगिनत औषधीय गुणों के कारण ही पूज्य माना गया है. तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है. विज्ञान के दृष्टिकोण से तुलसी एक औषधि है. आयुर्वेद में तुलसी तथा उसके विभिन्न औषधीय प्रयोगों का विशेष स्थान हैं. आपके आंगन में लगा छोटा सा तुलसी का पौधा स्मरण शक्ति, हृदय रोग, कफ़, श्वांस के रोग, ख़ून की कमी, खांसी, ज़ुखाम, दमा, दंत रोग जैसी कई बीमारियों का इलाज़ करने में भी सक्षम है.
हम सभी के आंगन में लगा तुलसी का पौधा इतनी खूबियों से भरा होता है कि ये आपको स्वस्थ रख सके. अगर आप चाहते हैं कि इसकी खूबियों के बारे में दूसरे लोग भी जानें तो इस आर्टिकल को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें