
सीधे बाल काफी सुन्दर दिखते हैं तथा इनकी देखभाल करना भी आसान होता है। गर्मी और केमिकल्स की मदद से कई तरीकों से बालों को सीधा किया जा सकता है। पर इनके निरंतर इस्तेमाल से बाल खराब हो जाते हैं। इनसे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। बालों को सीधा करने के कई प्राकृतिक तरीके भी होते हैं। इससे बाल स्वस्थ और घने रहते हैं।
बाल सीधे करने के घरेलू तरीके
१. गीले बालों को हर ५ मिनट में कंघी करते रहे जब तक वे सूख ना जाएं। बालों के छोटे गुच्छों को अलग अलग कंघी करके उन्हें सीधा करने का प्रयास करें। आप इसे एक पंखे के सामने भी कर सकते हैं।
२. बाईं तरफ के बालों को दाईं ओर करें और फिर उन्हें पीछे की ओर करके पिन लगा लें। ऐसा बाईं तरफ के बालों के साथ भी करें। अब सिर पर एक रेशमी स्कार्फ़ बाँध लें और बालों को अच्छे से सूखने दें।
३. गीले बालों को रोलर से मोड़ें तथा बालों के साथ अच्छे से बाँध लें। जैसे जैसे मुड़े बाल सूखेंगे, वैसे ही बाल सीधे होंगे।
४. रात को गीले बालों की दो चोटियां बनाएं। बालों को बांधे रखने के लिए इन चोटियों पर रबर बैंड लगाएं। सुबह आपके बाल सीधे हो जाएंगे।
५. जिन महिलाओं के बाल थोड़े सीधे हैं, वे बालों को मोड़कर एक जूड़ा बनाएं तथा उसे एलस्टिक से बाँध दें। बाल अच्छे से सूख जाने के बाद कंघी कर लें।
६. बालों को सीधे करने के लिए दूध, नारियल के दूध और शहद का मास्क बनाएं। इन सबको मिलाकर बालों पर लगाएं। १ घंटे बाद धो दें। दूध और अंडे को मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। १० मिनट बाद अतिरिक्त द्रव्य निकाल लें। इसके बाद बालों को प्लास्टिक के कैप से ढक लें। आधे घंटे बाद धो लें।
७. दूध का स्प्रे बालों के ऊपरी भाग को पोषण देता है तथा बालों को सीधा तथा मुलायम बनाता है। एक बोतल की मदद से बालों की जड़ से ऊपरी हिस्से तक स्प्रे करें। आधे घंटे बाद अच्छे से ठन्डे पानी से धो लें।
८. नारियल का दूध बालों को सीधा करने तथा उन्हें चमकदार बनाने का अच्छा उपाय है। बाल धोने के बाद बालों में नारियल का दूध लगाएं। १० मिनट बाद इसे ठन्डे पानी से धो दें।
९. गर्म नारियल के तेल, जैतून के तेल तथा अरंडी के तेल से मालिश बालों को मुलायम, चमकदार तथा सीधा बनाती है। गर्म तेल अपने सिर पर लगाएं। अब अपने सिर को गर्म पानी में डुबोये तौलिये से ढक लें। ३० मिनट बाद शैम्पू कर लें।
१०. शहद, दूध और स्ट्रॉबेरी का मास्क भी बालों के लिए काफी उपयोगी होता है। इसके लिए इन तीनों उत्पादों का पेस्ट बनाएं। इसे अपने सिर के अंदर तथा ऊपर लगाएं। २ घंटे तक सिर को तौलिये से ढककर रखें और फिर शैम्पू से धो दें। बालों को ब्लो ड्राई करें या फिर चौड़े दांतों वाले कंघे से बाल सीधे करें।
११. आवश्यक तेल तथा एलो वेरा का मास्क भी काफी उपयोगी होता है। एलो वेरा के जेल को चन्दन और रोजमेरी के तेल के साथ मिलाएं और इसे सिर पर लगाएं। इसे २ घंटे तक छोड़ दें और फिर किसी अच्छे शैम्पू से बाल धो लें।
१२. केले, दही और जैतून का तेल मिलकर भी एक अच्छा मास्क बन सकता है। मैश्ड केले को शहद, दही और जैतून के तेल के साथ मिलाएं और एक पेस्ट बनाएं। इसे बालों में लगाने से पहले फ्रिज में ३० मिनट तक रखें। एक घंटे तक बालों को शावर कैप से ढककर रखें और फिर ठन्डे पानी से बाल धो लें।
बालों में अधिक समय तक कंडीशनर लगाए रखें
ज़्यादातर लोग कंडीशनर को बालों में लगाकर कुछ मिनटों में ही धो लेते हैं। यह हर कंडीशनर के साथ काम नहीं करता क्योंकि सबके अपने नियम होते हैं। यह आपके सिर में मौजूद नमी पर भी निर्भर करता है। अतः अगर आपको कुछ मिनटों में असर पता ना चले तो ज़्यादा समय तक बालों में कंडीशनर लगाकर रखें।
हमेशा ठन्डे पानी से बाल धोएं
गर्म पानी सिर के रोमछिद्र खोल देता है तथा कंडीशनर का असर ख़त्म कर देता है। हमेशा कंडीशनिंग के बाद सिर को ठन्डे पानी से धोएं क्योंकि इससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं तथा कंडीशनर का असर लम्बे समय तक रहता है।
बालों को अच्छे से ब्लो ड्राई करें तथा कंघी करें
बाल धोने के बाद किसी कूलर या पंखे के नीचे खड़े हो जाएं। बालों को चौड़े दांतों वाले कंघे द्वारा कंघी करें। बालों के सिरे तक पहुंचकर ५ सेकंड तक रुक जाएं तथा बालों की आराम से देखभाल करें। बाकी बालों की भी ऐसी ही कंघी करें। बालों के सूखने तक कंघी करते रहे। बालों में थोड़ी सी भी नमी रह जाने पर वे घुंघराले हो जाएंगे या फिर कमज़ोर हो जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें