
हम सब जानते हैं कि स्वादिष्ट फल हमारे शरीर के लिए कितने पौष्टिक होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फल आपके बालों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं, आइये जानते हैं –
केमिकल से खराब हुये बालों का इलाज
केमिकल के अधिक प्रयोग से ख़राब हुये बालों को फिर से पाने के लिए निम्नलिखित हेयर पैक का इस्तेमाल करें
एक केला, एक अंडे का योक और एक चम्मच नीबू का रस लें, इस सामग्री को एक कटोरी में मिक्स करके पेस्ट बना लें इस पेस्ट को अपने बालों पर लगायें और 30 से 40 मिनिट बाद पानी से धो लें । साफ़ तौलिये से बालों को सुखा लें यह आपके बालों जबर्दस्त असर करता है ।
कड़े बालों की चिकित्सा
हेयर कलर के अत्यधिक प्रयोग से क्या आपके बाल किसी स्ट्रा जैसे हो गये हैं तो चिंतित न हों और नीचे दिये गये हेयर पैक को अपनाएँ
2 चम्मच नीम पाउडर को एक कप बियर में मिलायें और इसमें एक कप केले का पेस्ट और एक कप पपीते का पेस्ट मिला लें, इस सारी सामग्री को एक कटोरी में लेकर थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को अपने सर पर लगाकर 30 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो लें । आपके बाले मुलायम और चमकदार होकर खिल उठेंगे ।
स्कैल्प की खुजली का इलाज
क्या आप पूरे दिन बालों को खुजलाते रहते हैं ? अगर हाँ तो इसका कारण रुसी हो सकता है । इस समस्या से निजात पाने के लिए निम्न फ्रूट हेयर पैक का उपयोग करें
आधा कप करोंदे का जूस, एक कप दही और दो चम्मच नीबू का रस मिलायें, इस पूरी सामग्री को एक कटोरी में ले कर महीन पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को अपने सर पर लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ें । अब इसे हलके गुनगुने पानी से धो लें और कंडीशनर का प्रयोग करें । यह हेयर पैक आपके बालों को रुसी मुक्त करके चमकदार एवं आकर्षक बना देता है ।
झड़ते बालों का इलाज
बालों के लगातार झड़ते रहने से आपके बाल पतले होने लगते हैं। इन्हें रोकने के लिए मेथी दाना और एवोकाडो के निर्मित निम्न हेयर पैक का प्रयोग करें ।
आधा एवोकाडो को मसल लें और इस मसले हुये पेस्ट में 3 चम्मच मेथी दाने का पेस्ट और एक चौथाई कप ग्रीन टी, थोड़े से गुनगुने पानी के साथ मिलायें । पूरी सामग्री को अच्छे से मिलाकर बालों में लगायें । यह हेयर मास्क झड़ते बालों को रोकने के लिए बेहतर परिणाम देता है इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें ।
ऑयली और ग्रेसी स्कैल्प का इलाज
बहुत से लोग हैं जो चिकने या ग्रेसी स्कैल्प से परेशान होते हैं, इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए निम्न प्रयोग करें
3 चम्मच संतरे का रस लें, इसमें एक कप दही, तीन चम्मच आमला पाउडर और एक चम्मच तुलसी की पत्तियों का पाउडर मिला लें, इस पूरी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बालों, स्कैल्प और छोरों पर अच्छे से लगायें । इस पेस्ट को 40 से 60 मिनिट तक लगायें रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें