
जब आपके बाल आपके सिर से ज़्यादा आपके फर्श और आपकी कंघी पर मिलते हैं तो ये काफी अजीब क्षण होता है। क्या आपने यह कभी सोचा है कि अगर बालों की यह समस्या कुछ साल और चली तो क्या होगा !अतः बालों को झड़ने से रोकने का यही सही समय है। बालों को बचाने के विकल्प के रूप में आप प्याज का भी प्रयोग कर सकते हैं। प्याज़ बालों को झड़ने से बचाने का एक प्राकृतिक स्त्रोत है एवं प्याज़ के नियमित एवं अधिक इस्तेमाल से आपके बालों में जान आएगी और वो और भी मज़बूत होंगे।
प्याज की गंध आपको विचलित अवश्य कर सकती है पर अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतर विकल्प है। इसके इस्तेमाल में आपको उन हेयर स्पा या सलून जैसा कोई ज़्यादा खर्चा नहीं करना पड़ता जो करिश्माई रूप से बाल बढ़ाने एवं बाल झड़ने से रोकने का दावा करते हैं,पर हकीकत में ऐसा होता नहीं है।
आज ही प्याज आधारित बालों के इलाज को अपनाइये जिसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं और ये आपको बालों को काफी हद तक झड़ने से भी बचा लेता है।
कच्चे प्याज का रस
बालों को झड़ने से रोकने के लिए बालों पर प्याज़ के प्रयोग का सबसे बेहतरीन तरीका प्याज का रस के रूप में प्रयोग करना है। ३-४ प्याज छीलें और उन्हें अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को अपने हाथों से निचोड़कर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने सिर पर तथा बालों पर लगाएं। अब इस रस को सिर पर आधे घंटे तक रहने दें एवं एक हलके शैम्पू का प्रयोग करके इसे धो दें। हफ्ते में ३ बार इस पद्दति का इस्तेमाल करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। तुरंत अच्छे परिणाम पाने की आशा ना करें क्योंकि प्राकृतिक उपचारों में काफी समय लगता है।
प्याज एवं शहद का उपचार
एक कटोरी में २ चम्मच शहद लें और इसमें एक चौथाई कप प्याज का रस डालें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं एवं सिर पर मसाज करते हुए धीरे धीरे लगाएं। बेहतरीन परिणामों के लिए इस प्रक्रिया का प्रयोग हफ्ते में ३ बार करें।
प्याज एवं रम का मिश्रण
यह विधि उन लोगों के लिए है जो प्याज की गंध को सहन नहीं कर पाते पर उसका प्रयोग करना चाहते हैं। प्याज को कुछ टुकड़ों में काटें और उन्हें १ कप रम में डाल दें।इसे सारी रात रहने दें आर अगली सुबह रम के कप से प्याज निकाल लें और बचे हुए रस द्वारा सिर पर मसाज करें। आप बालों को धोने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज एवं नारियल का तेल
२ से ३ प्याज़ लें और उनके छिलके निकालकर उन्हें पीसकर उनका रस निकाल लें। अब रस को अलग करके उसमें १ चम्मच नारियल का तेल और १ चम्मच जैतून का तेल डालें। इन तीनों को अच्छे से मिलाएं और सिर को बचाते हुए इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। इसे २ घंटे तक छोड़ दें और फिर सिर को एक हलके शैम्पू से धो लें।
अगर आप प्याज की गंध बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो बालों को आखिरी बार धोने के लिए नींबू के कंडीशनर का प्रयोग करें। इसके लिये आधे नींबू को १ गिलास पानी में निचोड़ें। इसका सिर पर प्रयोग करें और प्याज के गंध से छुटकारा पाएं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें