
स्वस्थ और सुन्दर बाल इंसान के व्यक्तित्व में चार चाँद लगाते हैं । इनकी देखभाल के कई तरीके हैं लेकिन बढ़ते हुये फैशन के चलन और प्रतिस्पर्धा के कारण लोग बालों की देखभाल से सम्बंधित कई गलतियाँ कर बैठते हैं जो बालों को कई तरह से नुकसान पहुँचाती हैं । इन गलतियों के बारे में जानकर और इनसे बचकर आप भी अपने बालों की सुन्दरता को बरकरार रख सकती हैं ।
आइये जानते हैं बालों की देखभाल में होने वाली सामान्य गलतियाँ क्या हैं और उनसे कैसे बचा जाए-
आधुनिक प्रचलन को फॉलोकरना
प्रायः यह देखा जाता है कि अगर किसी के पसंदीदा सितारे ने अपने बालों की हेयर स्टाइल बदली है तो उस सितारे के प्रसंशक भी उसी की तरह ही बाल कटा लेते हैं भले वह उन पर जंचती हो या नहीं । किसी भी आधुनिक हेयर स्टाइल को अपनाने से पहले खुद से पूछें कि क्या वह स्टाइल आप पर सूट करेगी ? अगर जवाब न में आये तो कभी भी उसे न अपनाएँ । सिर्फ दूसरों को देखकर अपने बालों के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिये । क्योकि हर हेयर स्टाइल चेहरे और त्वचा के रंग के हिसाब से ही अच्छी लगती है अतः अपने चेहरे के हिसाब से ही बालों को कटवाएं ।
खुद ही बाल काटना
यह देखा जाता है कि कई लोग बिना सोचे समझे खुद के बालों को किसी हेयर स्टाइल के हिसाब से अपने बालों को घर पर ही ट्रिम करने लगते हैं जबकि यह तरीका आपको नुकसान पहुँचा सकता है क्योकि एक ग़लत कट आपकी हेयर स्टाइल को बर्बाद कर सकता है । अतः अगर आपको वाकई बालों को ट्रिम करने की ज़रूरत है तो या तो अपने बालों को किसी प्रोफेशनल से ही कटवाएं या घर पर करने से पहले किसी से सलाह लेने के बाद ही करें ।
अधिक ब्रशिंग करना
अपने बालों को अधिक रगड़ना भी इन्हें हानि पहुंचाता है । रगड़ने से बालों की चमक बढ़ती है पर अगर इन्हें आवश्यकता से अधिक रगड़ा जाए तो यह ऑयली हो सकते हैं और झड भी सकते हैं ।
सुखाने के लिये बालों को तौलिये से बांधना
नहाने के बाद गीलें बालों को तौलिये से बांधना एक सही तरीका है लेकिन जब बाल सूख जाएँ और फिर बालों से तौलिये को हटाया जाए उस वक्त ध्यान देने की ज़रूरत होती है । साथ ही बालों को सूखने दे बाद भी तौलिये को बाँध कर न रखें ।
घर पर बालों को रंगना
खुद से बालों को रंगना एक समझदारी नहीं हैं । सबसे पहले तो आपको पता होना चाहिये कि आप क्या करने जा रहे हैं । अधिकांश लोग सिर्फ पैकेट पर बने बालों के रंगों को देखकर डाई करने लग जाते हैं । बालों को रंगने से पहले समझ लें कि आप कौन सा रंग लगाने वाले हैं और यह रंग आपके बालों को सूट करेगा या नहीं और साथ ही रंगने से पहले खरीदे गये रंग के केमिकल के बारे में पढ़ें और जो तरीका दिया गया हो उसके हिसाब से ही बालों को रंगें ।
शैम्पू करना
बालों को शैम्पू करना अच्छी बात होती है । लेकिन युवा लड़कियां अच्छा दिखने के लिए रोज बालों को शैम्पू करने लगती हैं बिना यह जाने कि रोज शैम्पू करना उनके बालों के लिए सही है या नहीं । सबके बालों के अलग अलग प्रकार होते हैं और उसी के हिसाब से शैम्पू भी किया जाना चाहिये क्योकि रोज रोज शैम्पू करने से कई बार बाल रूखे होने लगते हैं ।
उत्पादों का बहुत अधिक इस्तेमाल
जैसे कि कहा गया है कि अति हमेशा बुरी होती है । अपने बालों की देखरेख और उन्हें सुन्दर बनाने के लिए उत्पादों को उपयोग अच्छा है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका प्रयोग बालों को ख़राब कर सकता है ।
बालों की चोटी बांधना
बालों को सुन्दर दिखाने के लिए चोटी बांधना अच्छा है लेकिन लगातार पीछे बांधते रहने से बाल टूटने लगते हैं ।
बालों को बहुत अधिक गर्म करना
वर्तमान युग में बालों को उपकरणों के प्रयोग से बचाना मुश्किल काम है और यह अच्छा भी है क्योकि इससे आप अपने बालों के मनचाहे आकार पा सकती हैं लेकिन इन उपकरणों का बार बार प्रयोग करने से इनकी गर्मी द्वारा बाल खराब होने लगते हैं । अतः इनके अत्यधिक प्रयोग से बचें ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें