Hindi website for useful information

DuniaWale.com is an Hindi website. this gonna help all Hindi people,

  • online hindi article writing jobs
  • मुख्यपृष्ठ

Home remedies for hair fall & hair regrowth – बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू नुस्खे

प्रस्तुतकर्ता preity in: beauty tips

बालों के झड़ने से महिलाएं एवं पुरूष दोनों ही प्रभावित होते हैं। बाल झड़ने में जीन्स तो महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ही है, पर इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं जिसमें मुख्य है हॉर्मोन की असमानता, निष्क्रिय थाइरोइड ग्रन्थियां, पोषक तत्वों की कमी और सिर में रक्त के संचार में कमी होती है। बालों का झड़ना एक काफी बड़ी समस्या है जिसकी वजह से काफी लोग परेशानियों का शिकार होते हैं। बाल झड़ने के कई कारण होते हैं। आइए देखें कि ये कारण कौन से हैं।

घरेलू नुस्खे (Hindi home remedies to control hair fall)

1. बालों के झड़ने की स्थिति में मेथी काफी लाभदायक होती है। मेथी के बीज में काफी शक्तिशाली हॉर्मोन के गुण होते हैं जो बाल बढ़ाने में तथा बालों की जड़ों को स्वस्थ बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन के गुण होते हैं जो बालों को शक्ति देते हैं। मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उसका एक महीन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और ३० मिनट तक छोड़ दें। अब बालों को धो लें और अच्छे परिणामों के लिए १ महीने तक इस प्रक्रिया का प्रयोग करें।
2. प्रदूषण की वजह से भी काफी बाल झड़ते हैं। ऐसी स्थिति में एलो वेरा बालों को झड़ने से रोकने का तथा बालों को दोबारा बढ़ाने का काफी कारगर नुस्खा है। एलो वेरा के बालों पर प्रयोग से बालों के झड़ने की तथा सिर खुजलाने की समस्या कम होती है। एलो वेरा में मौजूद एल्कलाइन गुण बालों के ph स्तर को बढ़ाते हैं जिससे बालों के बढ़ने में मदद मिलती है। एलो वेरा जेल से डैंड्रफ से निपटा जा सकता है। एलो वेरा की एक पत्ती लें तथा उससे जेल निकालें। इसे बालों पर लगाएं और कुछ घंटे ऐसे ही रखने के बाद गर्म पानी से बाल धो लें। अच्छे परिणामों के लिए इस पद्दति का प्रयोग हफ्ते में ३ से ४ बार करें।
3. अगर आप काफी मात्रा में बाल झड़ने से परेशान हैं तो प्याज का रस आपकी सहायता कर सकता है। प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों में रक्त संचार को बढ़ाता है। प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हर तरह के कीटाणुओं का नाश करते हैं। अपने सिर में प्याज का रस लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में शैम्पू कर लें।
4. रोज़ाना कुछ मिनट के लिए अपनी खोपड़ी को गुनगुने तेल से मालिश करें। मालिश के लिए आप किसी भी तेल का प्रयोगकर सकते हैं जैसे नारियल, लैवेंडर, बादाम, सरसों या जोजोबा का तेल। अगर आपके बाल डैंड्रफ की वजह से झड़ रहे हैं तो जोजोबा का तेल इसका काफी अच्छा इलाज है। जोजोबा के तेल में मौजूद सीबम सिर को पोषण देता है। तेल से मालिश करें और १ घंटे बाद शैम्पू कर लें।
5. दही भी बालों के झड़ने का अच्छा उपचार है। इससे बाल रेशमी और मुलायम बनते हैं। दही ना सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है बल्कि चमकदार बाल भी प्रदान करता है। दही को सरसों के साथ या काली मिर्च के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। आप बालों को नमी देने के लिए दही और शहद का पेस्ट भी बना सकते हैं। बालों में लगाएं और ३० मिनट बाद शैम्पू कर लें। यह बालों के मास्क की तरह प्रतीत होता है।
6. आंवला(amla to treat hair fall): प्राकृतिक रूप से बाल बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन करें। आंवला में काफी मात्रा में विटामिन सी की मात्रा होती है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी है तो इससे भी बाल झड़ते हैं। आंवला बालों की जड़ को सही करता है और बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवला लें और इसका गूदा बनाएं। इस गूदे को नींबू के रस के साथ मिलाएं और इससे सिर की मालिश करें। इसे रातभर रखें और सुबह शैम्पू करें।
7. मुलेठी की जड़: मुलेठी एक जड़ीबूटी है जो बालों का झड़ना तथा अन्य कोई नुकसान रोकती है। इसमें सुकून देने वाले गुण होते हैं जो रोमछिद्रों को खोलते हैं, खुजली दूर करते हैं और सिर को राहत देते हैं। डैंड्रफ से भी बाल झड़ते हैं और गंजापन आ जाता है, अतः इसे ठीक करने के लिए मुलेठी की जड़ का प्रयोग करें। मुलेठी की जड़ को दूध के साथ मिलाएं तथा सोते समय सिर के बाल रहित भागों पर अच्छे से लगाएं। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह शैम्पू कर दें।
८. जपाकुसुम के पौधे या फूल (hibiscus for hair regrowth): जपाकुसुम के फूल तथा पौधों में प्राकृतिक गुण होते हैं बालों का झड़ना रोकते हैं तथा बाल बढ़ाते भी हैं। जपाकुसुम के फूल दोमुंहे बालों तथा डैंड्रफ को भी ठीक करता है और बालों को घना करता है। नारियल के तेल में जपाकुसुम के फूल को गर्म करें और इसे निचोड़कर तेल को निकालें। जपाकुसुम की पत्तियों को प्रयोग करने के लिए पानी में इन पत्तियों को उबालें। अब पत्तियों को पानी से निकालें तथा इनका एक महीन पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं तथा ३० मिनट तक छोड़ दें। अब बालों को ठन्डे पानी से धो लें। इससे बाल रेशमी होते हैं तथा डैंड्रफ से मुक्ति मिलती है। ,
९. बीटरूट का रस(beetroot juice to control hair fall): बीटरूट में फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और सी के गुण होते हैं। ये सारे गुण बालों के बढ़ने हेतु काफी आवश्यक हैं। रोज़ाना बीटरूट का रस पियें या फिर बालों को बढ़ाने के लिए इसे अपने खानपान में शामिल करें। आप बीटरूट की पत्तियों का भी प्रयोग कर सकते हैं। बीटरूट की पत्तियों को पानी में उबालें तथा इन्हें हेना के साथ मिलाएं। इस गाढ़े पेस्ट को सिर पर लगाएं और २० मिनट के लिए छोड़ दें। अब बालों को ठन्डे पानी से धो लें। बालों की अच्छी बढ़त के लिए इसे हफ्ते में २ बार प्रयोग करें।
१०. नारियल का दूध (coconut milk): नारियल के दूध में वसा और प्रोटीन होता है। इससे बाल बढ़ते हैं और बालों का झड़ना रुकता है। तेज़ परिणामों के लिए नारियल के दूध को बालों में लगाएं। नारियल को किसे और इसे पानी की मदद से पीसें। इस पेस्ट से दूध निकालें और अपने सिर और बालों के अंत में इसे लगाएं। इसे ३० मिनट तक छोड़ दें और फिर बालों को धो लें। इससे वसा और प्रोटीन बालों में आसानी से समा जाएंगे।
११. नींबू के बीज (lemon seeds for hairfall): नींबू कर बीज और काली मिर्च का मिश्रण सिर के खाली भागों को ढ़कने का अच्छा तरीका है। नींबू के बीज का पाउडर बनाएं और इसे काली मिर्च के पाउडर के साथ मिलाएं। पानी की मदद से महीन पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और मालिश करें। इसे १५ मिनट तक छोड़ दें तथा उसके बाद धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार ज़रूर दोहराएं।
१२. चाय & नींबू (Tea decoction & lemon for hair regrowth): बालों को झड़ने से बचाने के लिए बनी हुई चाय का प्रयोग करें। चाय लें और उसमें १ नींबू निचोड़कर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं तथा शैम्पू के बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। अब बालों को ताज़े पानी से धो लें। शैम्पू को चाय से धोने के बाद प्रयोग ना करें।
१३. शाना के बीज(Shana Seeds for hair growth): बालों को बढ़ाने के लिए शाना के बीज का प्रयोग करें। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा है जो बालों का झड़ना रोकता है। शाना के बीज का पाउडर लें तथा इसे नारियल के तेल के साथ मिलाएं जिससे कि इनका पेस्ट बन जाए। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाकर अपने सिर की मालिश करें। १५ मिनट के बाद शैम्पू कर लें।
१४. पालक और सलाद के पत्ते का रस (Spinach and lettuce juice): इन दोनों उत्पादों का रस बाल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। दिन में एक बार पियें और अपने बालों को स्वस्थ बनाएं।
१५. अंडे का सफ़ेद भाग (Egg white): अंडे के सफ़ेद भाग में उपचार करने के गुण होते हैं। अंडे के सफ़ेद भाग को बालों पर लगाने पर बालों में नयी जान आती है और वे चमकदार और मुलायम बनते हैं। अगर आप लम्बे और मज़बूत बाल चाहते हैं तो इस नुस्खे का प्रयोग करें। कुछ अण्डों को तोड़ें और पीले भाग को छोड़ दें। सफ़ेद भाग का प्रयोग करें और बालों का मास्क बनाएं। १५ मिनट बाद शैम्पू कर लें। आपको अपने बाल मज़बूत और स्वस्थ महसूस होंगे। बालों को तेज़ी से बढ़ाने के लिए हफ्ते में एक बार इस नुस्खे का प्रयोग करें।
१६. सेब का सिरका (Apple cider vinegar):  सेब का सिरका बालों को स्वस्थ बनाने तथा उन्हें बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सेब के सिरके को पानी में मिलाएं तथा शैम्पू के बाद बालों को अच्छे से धो लें। कुछ सिरकों की बू थोड़ी अजीब होती है पर सेब का सिरका उन सिरकों में शामिल नहीं होता। अगर आपको इसकी गंध पसंद नहीं है तो इसमें कोई आम तेल मिलाकर इसे प्रयोग करें। अच्छे परिणामों के लिए इसे शैम्पू के साथ प्रयोग करें।
१७. आलू का पानी (Potato water): विटामिन की कमी की वजह से बाल सूखे और नाज़ुक हो जाते हैं। आलू से आपको घने और लम्बे बाल मिल सकते हैं। आलू के पानी से बाल धोएं। आलू को पानी में उबालने के बाद पानी को ठंडा होने दें तथा उस पानी से शैम्पू के बाद बाल धो लें।
१८. अंगूर के बीज का तेल (Grapeseed oil solution for hair fall): अन्य तेलों के मुकाबले अंगूर के बीज का तेल काफी सस्ता होता है। यह बालों का अच्छे से उपचार करता है। यह बालों का प्राकृतिक कंडीशनर और मॉइस्चराइज़र है। इस तेल से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और बालों के कमज़ोर होने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आप रोज़ाना इस उत्पाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके प्रयोग से बाल स्वस्थ, आकर्षक और मज़बूत बनते हैं।
१९. Safflower oil for hair: बालों को झड़ने और गंजेपन से बचाने के लिए कुसुम के तेल का प्रयोग किया जाता है। इस तेल में काफी मात्रा में फैटी एसिड होते हैं जो स्वस्थ बालों के लिए काफी आवश्यक होते हैं। बाज़ार में दो प्रकार के कुसुम के तेल मिलते हैं। कुसुम का तेल घुंघराले और सूखे बालों के लिये काफी फायदेमंद है। सिर की मालिश के लिए कुसुम के तेल से मालिश करें। इसे १ घंटे के लिए छोड़ दें तथा बालों को धो लें। स्वस्थ बालों के लिए इसे हर हफ्ते प्रयोग करें।

बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू नुस्खे (Natural home remedies to stop hair fall)

मांस खाना कम करें (Eat less meat)

बालों के कम होने का मुख्य कारण हॉर्मोन की असमानता होती है। जापान के वैज्ञानिकों के मुताबिक़ ५- अल्फा रेडक्टेस बढ़ाने के लिए सिर में तेल की अतिरिक्त मात्रा उत्पन्न होती है। इस शोध में पाया गया वसा के सेवन से सीबम की मात्रा बढ़ती है।

पल्मेट्टो नामक जड़ीबूटी का प्रयोग करें (palmetto)

हाल में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि पल्मेट्टो नामक एक दवा के सेवन से लोगों में बालो का बढ़ना ज़्यादा होता है। जिन लोगों ने ४०० मिलीग्राम पल्मेट्टो तथा १०० मिलीग्राम बीटा साइटोस्टेरॉल रोज़ाना लिया उनके बालों में वृद्धि हुई। प्राचीन काल से पल्मेट्टो का प्रयोग बाल उगाने के लिए किया जाता है।

निष्क्रिय थाइरोइड ग्रन्थियां (Under-active thyroid gland / hypothyroidism which can cause hair thinning)

केल्प, नोरी तथा वॉकमे जैसी सब्ज़ियाँ अपने खानपान में शामिल करें जिनमें आयोडीन की काफी मात्रा होती है और ये सब्ज़ियाँ बालों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। नल का पानी पीने से परहेज करें क्योंकि इनमें फ्लोरिन और क्लोरीन की मात्रा होती है, हालांकि इस पानी में आयोडीन की काफी मात्रा होती है। आप रोज़ाना १०० मिलीग्राम ब्लैडररैक नामक जडीबुटी का सेवन कर सकते हैं।

फैटी एसिड ग्रहण करें (fatty acids)

अखरोट, अलसी के बीज, मछली और नाशपाती में मौजूद फैटी एसिड से बाल स्वस्थ बनते होते हैं।

प्राकृतिक हरे भोजन और नट्स ग्रहण करें (natural green foods & nuts for hair regrwoth)

बायोटिन बालों को बढ़ाता है तथा सिर को स्वस्थ रखता है। जिन फलों में बायोटिन होता है वे हैं नट्स, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, चावल और दलिया।

msm से केराटिन उत्पन्न करें

मिथाइल सल्फोनिल मीथेन से केराटिन उत्पन्न होता है जो बालों के अंदर का प्रोटीन होता है जिससे बाल मज़बूत होते हैं। एक शोध के मुताबिक़ जिन लोगों ने msm का सेवन किया उन सबके बालों में ६ महीनों में ही वृद्धि हो गयी। सिट्रस फल, सब्ज़ियाँ, मटन तथा दुग्ध उत्पादों में केराटिन होता है जिससे बाल जल्दी बढ़ते हैं।

बी काम्प्लेक्स पोषक विटामिन्स (Raise keratin producing with MSM)

बी काम्प्लेक्स के १०० मिलीग्राम रोज़ाना लेने पर बालों में वृद्धि होती है। इसमें बायोटिन और विटामिन बी ६ होते हैं जो सिर में रक्त संचार दुरूस्त करके तथा जान डालकर बालों का पतला होना रोकते हैं।

कोलेजन की मात्रा बढ़ाएं (Rejuvenate hair follicles with B-complex nutritional vitamins)

कोलेजन घुंघराले बालों में पाया जाता है पर उम्र के साथ साथ ये टूटता जाता है जिससे बालों के टूटने की समस्या बढ़ती है। कोलेजन को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका विटामिन सी का काफी मात्रा में सेवन करना है। जिन भोजनों में विटामिन सी होता है वे हैं सिट्रस फल, स्ट्रॉबेरी तथा लाल मिर्च। एपीआई रोज़मर्रा की जीवनशैली में इसका २५० मिलीग्राम प्रयोग में लाने पर कोलेजन की मात्रा बढ़ती है जिससे कि झुर्रियों को भी कम किया जा सकता है।

विटामिन इ एंटी ऑक्सीडेंट (with vitamin e antioxidant)

विटामिन इ कमज़ोर बालों को पोषण देता है तथा बालों को टूटने से भी रोकता है। यह शरीर को केराटिन की अधिक मात्रा उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करता है जिससे कि बाल टूटने से बचते हैं। अपने खानपान में ४०० मिलीग्राम विटामिन इ की मात्रा शामिल कर लेने पर बाल लम्बे और रेशमी बनते हैं।

आयरन युक्त भोजन (Iron rich foods for strong hair)

आयरन बालों को उगाने में काफी फायदेमंद है और यह काले गुड, पत्तेदार सब्ज़ियों, हरे प्याज, काजू,सूखे मेवों, अंजीर एवं बेर में पाया जाता है। इन भोजनों से आपके शरीर को आयरन मिलता है जिससे आपके बाल भी स्वस्थ होते हैं। सिलिका और जिंक भी बालों के बढ़ने में काफी कारगर हैं। दिन में दो बार ५०० मिलीग्राम सिलिका तथा ३० मिलीग्राम ज़िंक का सेवन करें।

रोजमेरी का तेल (rosemary oil)

रोज़मेरी तेल का प्रयोग दशकों से सिर में रक्त का संचार बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। नारियल के वसा में रोजमेरी के तेल की कुछ बूँदें डालें और इस मिश्रण से अपने सिर की रोज़ाना मालिश करें।

बाल झड़ने के कारण (Hindi causes for hair fall)

तनाव (Stress)

तनाव बाल झड़ने का प्रमुख कारण होता है। तनाव की वजह से तीन तरीके से बाल झड़ते हैं जैसे ट्रिकोटिलोमेनिया,एलोपेसिया एरियाटा तथा टेलोजेन एफ्लुवियम। वैसे तनाव की वजह से अस्थायी रूप से बाल झड़ते हैं और आप योग शारीरिक व्यायामों द्वारा इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

किसी प्रकार का संक्रमण(Infections or fungal diseases)

शरीर में किसी प्रकार के संक्रमण से भी बाल झड़ सकते हैं। दाद जैसा संक्रमण बाल झड़ने का मुख्य कारण हो सकता है क्योंकि ये दाद मुहांसों की तरह शुरू होते हैं और धीरे धीरे फैलकर गंजापन बढ़ाते हैं। प्राकृतिक रूप से कुछ संक्रमण ठीक हो जाते हैं पर आपको ध्यान रखना पड़ेगा कि कहीं ये संक्रमण ही तो आपके बाल झड़ने का कारण नहीं है।

वंशानुगतता (Heredity)

अगर आपके परिवार में कोई भी एलोपेसिया का शिकार हुआ है तो आपके बाल झड़ने की संभावना इससे बढ़ जाती है महिलाओं में हम एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया नहीं देख पाते जिससे कि पूर्ण गंजापन होता है, परन्तु आप उनके बाल पतले होते महसूस कर सकते हैं।

पोषक तत्वों की कमी (Insufficient of nutrients)

केराटिन प्रोटीन बालों को मज़बूत बनाता है, अतः शरीर में आयरन, प्रोटीन तथा विटामिन का सही संतुलन होना चाहिए। सही खानपान से आपके बाल अवश्य स्वस्थ होंगे।

उम्र बढ़ना (Aging)

उम्र के साथ बाल पतले होने लगते हैं। इसकी वजह शरीर की कार्यक्षमता का घटना है। इस समय शरीर पोषक पदार्थों को सोखना कम कर देता है। बालों को अच्छे से बढ़ने के लिए २२ एमिनो एसिड की आवश्यकता होती है और खराब खानपान से एमिनो एसिड उत्पन्न नहीं होते जिससे बाल झड़ते हैं।

विटामिन बी की कमी (Vitamin B deficiency)

यह बाल झड़ने का काफी आम कारण है। मछली, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, नट्स और मटन खाएं।

पॉलीसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम (PCOS – polycystic ovarian syndrome)

यह हॉर्मोन्स में असमानता की वजह से होता है। यह आपके मासिक धर्म को प्रभावित करता है। हॉर्मोन में असमानता भी बाल झड़ने का काफी बड़ा कारण है।

गर्भावस्था (Pregnancy)

काफी महिलाओं को बच्चा पैदा होंने के बाद बाल झड़ने की समस्या होती है। यह हॉर्मोन में परिवर्तन की वजह से भी होता है।

साज श्रृंगार के सामानों का अधिक प्रयोग (Using of styling tools)

कई महिलाएं बालों को स्ट्रेट करने और उन्हें सुन्दर बनाने के लिए कई साज श्रृंगार के उत्पादों का प्रयोग करती हैं। इससे बालों की गुणवत्ता खराब होती है तथा दोमुहे बाल पनपते हैं। कसकर बालों में चोटी करने से भी बाल झड़ते हैं।
  • ज़्यादा दवाइयों का सेवन करने से भी बाल झड़ते हैं। कई अलग अलग प्रकार की बीमारियों से लड़ने के लिए है परन्तु इनका बालों पर भी काफी खराब असर पड़ता है। ज़्यादातर थाइरोइड की समस्याओं, सिर के संक्रमण, एलोपेसिया एरियाटा और अन्य त्वचा सम्बन्धी परेशानियों में दवा लेने से बाल झड़ते हैं।
  • कई शोधों से साबित हुआ है कि मद्यपान, धूम्रपान तथा सूर्य की किरणों से ज़्यादा संपर्क में आने की वजह से भी बाल झड़ते हैं। महिलाओं में बाल झड़ने का यह काफी प्रमुख कारण है।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

नई पोस्ट पुरानी पोस्ट मुख्यपृष्ठ

Featuredr Topics

  • पहला पुरूष जो मां है, अजीब सुनने में लगता है, लेकिन Thomas Beatie ने ये कर दिखाया है
    किसी भी औरत के लिए मां बनना सबसे ज़्यादा खुशी का अनुभव होता है और आदमी के लिए पिता बनने की खुशी सबसे अहम होती है. अगर हम ये कहें कि किसी ल...
  • नाना पाटेकर ने सूखे से प्रभावित विधवाओं की मदद के लिए दिये 16 लाख रुपये
    थोड़े दिन पहले ही हमने एक आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया था कि बॉलीवुड के नाना पाटेकर किसानों की मौत को ले कर कितने चिंतित हैं. अगर आप उस...
  • क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने से पहले ये क्रिकेटर कुछ और काम कर के ज़िन्दगी गुज़ार रहे थे
    रजनीकांत के बारे में ये सब जानते होंगे कि फ़िल्मों में आने से पहले वो बस कंडक्टर थे, नवाज़ुद्दीन भी फ़िल्म स्टार बनने से पहले घाट-घाट का पान...
  • Hindi tips to control hair damage & hair loss – बालों का गिरना और नुकसान रोकने के लिए सर्वोत्तम सुझाव
    बालों का नुकसान और टूटना कई लोगों में पाया जाता है| इसके कई कारण होते हैं जैसे बालों को रंग देना, बालों को इस्त्री करना| कुछ अन्य कारण ...
  • एक 3 साल की बच्ची ने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज़, देखिए सलमान की प्रतिक्रिया
    सलमान खान ने जितनी जगह युवाओं और बुज़ुर्गों के दिलों में बना रखी है, उतनी ही बच्चों के दिलों में भी. मुंबई में रहने वाली एक 3 साल की बच्ची...
  • स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत उपयोगी है हरा धनिया
    भारतीय खानपान में हरे धनिया का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोह...
  • क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर
    क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर A +   A -    Print    Email अक्‍सर आपने अपने देखा होगा कि स्‍कूल, कॉलेज या आॅफिस में कई सारी बेवस...
  • एक ट्विटर यूज़र ने आराध्या पर बनाया Meme, जिस पर Daddy अभिषेक ने उसे लताड़ा
    बॉलीवुड सितारों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चुटकले चलते रहते हैं, जिन्हें ये सितारे नज़र अंदाज कर देते हैं. लेकिन इस बार ट्...
  • इन 33 लोगों को कौन समझाए हर वक़्त को कैमरे में कैप्चर नहीं किया जाता
    कहते हैं सही वक़्त पर सही जगह होना आपके बहुत सारे बिगड़े काम बना देता है. लेकिन हर शख़्स इतना लकी नहीं होता. सही वक़्त तो दूर, कुछ लोग तो ...
  • एक मिसाल ऐसी भी, मुस्लिम परिवार भी मनाता है जन्माष्टमी
    एक ऐसे समय में जब हमें रोज ही सांप्रदायिक दंगे-फसादों की ख़बरें सुनने को मिल रही हों. जहां लोग एक दूसरे को मारना ही धर्म मान चुके हों, जहा...
Blogger द्वारा संचालित.

Recent posts

  • ►  2018 (2)
    • ►  जुलाई (1)
    • ►  मार्च (1)
  • ►  2016 (1)
    • ►  मई (1)
  • ▼  2015 (654)
    • ▼  सितंबर (165)
      • ईसबगोल के फायदे और इसका सही इस्तेमाल
      • एसिडिटी के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक नुस्‍खा है मुलेठी
      • विभिन्‍न तरह से प्रयोग कर सकते हैं तुलसी के पत्‍ते
      • हैंगओवर दूर करने के लिए घरेलू उपाय
      • शहद और पानी से करें अपने लीवर को साफ
      • अजवाइन के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ
      • गुर्दे की पथरी के कुछ प्राकृतिक उपाय
      • औषधीय गुणों से भरपूर अदरक त्वचा को बनाता है आकर्षक...
      • हल्‍दी दूध बनाने के सही तरीके के बारे में जानें
      • स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है अश्‍वगंधा
      • स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत उपयोगी है हरा धनिया
      • बढ़े हार्ट रेट को कम करने में प्रभावी है केला और क...
      • आंवला एक फायदे हैं अनेक
      • स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है एलोवेरा जूस
      • खाली पेट लहसुन खाना है फायदेमंद
      • स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद है केले का सेवन
      • अपच की पुरानी समस्‍या के लिए 4 आसान घरेलू उपचार
      • रूप और सेहत दोनों संवारता है केसर
      • कई गुणों की खान लहसुन कैंसर जैसी बीमारी से बचाने म...
      • घर पर इन पौधों को उगाने से स्‍वस्‍थ रहते हैं आप
      • धार्मिक ही नहीं औषधीय दृष्टि से भी बेजोड़ है तुलसी
      • पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी होता है कपूर का उपयोग
      • लैवेंडर के इन 5 हीलिंग गुणों के बारे में जानें
      • यीस्‍ट इंफेक्‍शन में फायदेमंद है नारियल तेल
      • स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या में फायदेमंद है लोबान ...
      • दुनिया में लोग करते हैं ये 19 अजीबोगरीब नौकरियां. ...
      • आज ही के दिन हुआ था 9/11 का आतंकी हमला, जिसने दुनि...
      • आकाश में उड़ती इस चीज़ को देखकर लोगों ने बताया UFO...
      • 9/11 की 14वीं बरसी पर कुदरत भी हुई लोगों के दुख मे...
      • रामायण कोई काल्पनिक घटना नहीं, सच साबित करते हैं य...
      • पैगम्बर महुम्मद पर बनी फ़िल्म के कारण ए. आर. रहमान...
      • फ़र्श से अर्श तक कैसे पहुंचे सीखिये इन 9 बॉलीवुड स्...
      • देश के 10 ऐसे दिग्गज राजनेता जो छात्र राजनीति की उ...
      • भारत का नाम रौशन करने वाले Heroes की ज़िंदगी का सच...
      • पानी में डूबे ये 5 होटल्स आपको ज़मीं से दूर जन्नत ...
      • वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका की गुफ़ाओं से खोजी म...
      • खाने और घूमने-फ़िरने के शौक़ के चलते इस महिला ने द...
      • ये हैं देश के 8 ऐसे रईस जिन्होंने देखा है अर्श से ...
      • एक मिसाल ऐसी भी, गांव वाले प्रशासन की मदद के बिना ...
      • इन 10 जानवरों को प्रकृति ने दे दिए हैं कुछ ज़्यादा ...
      • इन 25 टॉयलेट्स को देख कर आपकी निकल जाएगी... हंसी
      • इन तस्वीरों को देख कर आप मान जाओगे कि इंटरनेट पर म...
      • इन तस्वीरों को देखने के बाद आप या तो कहेंगे 'वाह' ...
      • जर्मन स्टूडेंट ने फ्लैट के बजाय ट्रेन को बनाया अपन...
      • इस व्यक्ति का संदेश आपको ज़रखेज़ मिट्टी की कीमत बत...
      • सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है 9...
      • इन 12 बॉलीवुड सितारों के ये बयान रहे सबसे विस्फ़ोट...
      • नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में 23 ऐसे तथ्य जो ...
      • सलमान खान को सब पहचानते हैं, लेकिन क्या उनके बारे ...
      • कारगिल विवाद रोकने के लिए और कोई नहीं... दिलीप साह...
      • बच्चे का हाथ फ्रैक्चर है फिर भी ये टीचर उसे बेरहमी...
      • सेल्फ़ियों के चक्कर में ये लोग जान हथेली पर लिए घूम...
      • भारत के 10 परम वीर चक्र विजेताओं की वीर गाथाएं जिन...
      • इन 45 चीज़ों को बनाने वाले कोई और नहीं, बल्कि हॉस्...
      • इस Couple के ‘Kiss’ की फ़ोटो को लोगों ने फ़ोटोशॉप कर...
      • इन रेस्टोरेंट्स को आप शायद न जानते हों, लेकिन इन क...
      • स्टेशन पर कपड़े के बैग बेचने वाली मंजुला से सीखें ब...
      • चीन के शाओलिन भिक्षु ने पानी पर भाग कर अपना ही रिक...
      • इन 15 Pillows को देखने के बाद आप इनके साथ ही सोना ...
      • मर्डर्स के इन मामलों को जान कर लगता है कि इंडिया म...
      • तुलसी भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा होने के साथ-सा...
      • इन 20 तस्वीरों को देखने के बाद आपको भी लगेगा कि का...
      • अपने अंतिम दिनों में आदेश श्रीवास्तव ने सोनू निगम ...
      • ये 12 सेलेब्रिटीज़ टीवी पर हिट थे, फ़िल्मों में हिट ...
      • क्या आप जानते हैं बिग बॉस की दमदार आवाज़ के पीछे क...
      • इन 8 हिंदुस्तानी कैफ़ों का ज़ायका किसी इंटरनेशनल कै...
      • एक मजदूर मां ने बांधा अपने बेटे को पत्थर से, जानिए...
      • एक मिसाल ऐसी भी, मुस्लिम परिवार भी मनाता है जन्माष...
      • कुंभ मेला: महामंडलेश्वर बनना आसान नहीं, देनी पड़ती...
      • जो धुनें आपकी जुबां पर सदियों से चढ़ी हैं, उनकी प्र...
      • दुनिया के 7 ऐसे पानी में डूबे शहर जो आपको इतिहास म...
      • बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ये तस्वीरें बताती हैं कि मेक...
      • ये 8 खौफ़नाक तस्वीरें बयां करेंगी कि सीरिया में रेफ...
      • कुत्तों से किया इतना प्यार की अब पति के प्यार की ज़...
      • सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है 9...
      • नाना पाटेकर ने सूखे से प्रभावित विधवाओं की मदद के ...
      • Habits that causes your hair split ends – बालों के...
      • Onion juice for hair growth in Hindi – प्याज के रस...
      • Hindi remedies with lemon to remove dandruff – बाल...
      • Benefits of using henna for hair – How to use henn...
      • Hair fall control during travel – क्या यात्रा के द...
      • Jojoba oil for hair growth – क्या जोजोबा तेल बालों...
      • Hindi tips for frizzy hair – इस मानसून छल्लेदार बा...
      • Hindi tips to cover grey hair – सफ़ेद बाल छुपाने के...
      • Hindi tips for hair styling – बालों की स्टाइल टिप्...
      • Hindi tips to control hair damage & hair loss – बा...
      • Hindi tips to get thick hair – घने बाल पाने के नुस्खे
      • Common & natural hair mistakes to avoid tips in Hi...
      • Fruit hair masks in Hindi – बालों की समस्याओं के ल...
      • Hindi tips for applying hair dye – अपने बालों पर ब...
      • Hindi remedies for damaged hair – खराब बाल ठीक करन...
      • Hindi remedies for oily scalp and oily hair – ऑयली...
      • Homemade hair conditioners – बालों के घरेलू कंडीशनर
      • Hindi tips for long hair – लंबे बालों के लिए असरदा...
      • How to keep hair color from fading – बालों का रंग ...
      • Tips in Hindi to straighten hair at home naturally...
      • Hindi tips to prevent hair fall – बाल झड़ने से रोकन...
      • Hindi tips for hair growth – घने बालो के लिए सरल घ...
      • Home remedies for hair fall & hair regrowth – बालो...
      • Hindi tips to use curry leaves for hair growth – क...
    • ►  अगस्त (456)
    • ►  जुलाई (28)
    • ►  जून (5)

About Me

  • publisher club
  • raaz kumar

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *


Disclaimer: This website is Education purpose only, you have to verify information eighter accurate or not.

About us Contact privacy policy TOS Disclaimer