आजकल बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों का सुर्खियों में रहना आम बात हो गई है. उनके अजीबो-गरीब बयान और कपड़े उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना देते हैं. कई बार तो कुछ सितारों ने अपने विवादास्पद बयानों से ही सुर्खियां बटोरी हैं. ऐसे ही कुछ सितारों के विवाद भरे बयान नीचे दिए गए हैं.
1. शाहरुख खान
शाहरुख के इस बयान ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने अपने चर्चित बयान में कहा था कि “मैं अमेरिका का सबसे बड़ा पोर्न स्टार बनना चाहता हूं.” अब सोचिए जब बॉलीवुड का किंग ऐसी बात करेगा तो कॉन्ट्रोवर्सी तो होनी ही है.
Source: youtube
2. दीपिका पादुकोण
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर छाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बोल्ड बयान देकर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गईं. उन्होंने बयान में कहा था कि “मैं अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को कंडोम का पैक गिफ़्ट करना चाहती हूं.”
Source: youtube
3. सलमान खान
लगता है, बॉलीवुड के भाई को विवादों में रहना शायद ज़्यादा ही पसंद है. ‘कॉफी विद करण’ में सलमान से जब शादी के बारे में पूछा गया तब उन्होंने जवाब में कहा था, 'मैं वर्जिन हूं.’ वहीं सलमान ने फ़िल्म ‘गुजारिश’ के बाद विवादित बयान देते हुए कहा था कि “कोई कुत्ता भी उसे देखने नहीं गया था” जिसे सुनकर अभिनेता ऋतिक रोशन और फ़िल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को ज़ोर का झटका लगा था.
Source: india
4. सैफ़ अली खान
बॉलीवुड के नवाब उस समय सकते में आ गए थे, जब उनका मज़ाक ही उन्हें भारी पड़ गया. सैफ़ ने एक मज़ाक में यह कहा कि “वो एक फ़िल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस नैटली पोर्टमैन के साथ काम करेंगे.” लेकिन उन्हें यह मज़ाक उस वक़्त मंहगा पड़ गया जब नैटली ने सैफ़ को कानूनी नोटिस भेज कर इस मज़ाक का स्पष्टीकरण मांगा. खैर, बाद में सैफ़ ने इसके लिए उनसे माफ़ी मांग ली थी.
Source: youtube
5. शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री रानी मुख़र्जी को ‘रानी मुख़र्जी चोपड़ा कह कर बुला दिया था’ जिस पर रानी काफ़ी चिंता में पड़ गई थीं, क्योंकि वे अपने रिश्ते को सबसे छिपाना चाहती थीं. लेकिन अब आदित्य चोपड़ा और रानी ने अधिकारिक रूप से शादी कर ली है.
Source: indianexpress
6. करीना कपूर
कुछ समय पहले, बेबो ने एश्वर्या राय बच्चन पर निशाना साधते हुए यह बयान दिया था कि “यह बहुत अनुचित है जो मेरी तुलना एश्वर्या से की जाती है, क्योंकि मैं और एश्वर्या अलग-अलग जेनरेशन से वास्ता रखते हैं.” उनके इस बयान ने काफ़ी सुर्खियां बटोरी थीं.
Source: delhidailynews
7. सोनम कपूर
स्टाइलिस्ट आइकॉन सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को आंटी कह कर सबको हैरान कर दिया था. लेकिन सफ़ाई देते हुए सोनम ने कहा था कि “ऐश्वर्या राय मेरे पिता (अनिल कपूर) के साथ कई फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं. तभी मैने ऐश्वर्या को आंटी कहना उचित समझा”.
Source: ibtimes
8. जया बच्चन
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने एक फ़िल्म के प्रचार के दौरान कहा था कि, “हम लोग उत्तर प्रदेश से हैं और हमें हिन्दी बोलना चाहिए”. इस बयान से खफ़ा हो कर राज ठाकरे ने उनकी आलोचना की थी और इसका नतीजा ये हुआ था कि जया बच्चन को अपने दिए हुए बयान के लिए माफ़ी मांगनी पड़ी.
Source: firstpost
9. आशुतोष गोवारिकर
IIFA में भाषण देते वक़्त फ़िल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि “प्रियंका मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन मैं ये नहीं समझ पाया कि तुम्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार कैसे मिल गया, क्योंकि इसी श्रेणी में जोधा अकबर के लिए एश्वर्या को भी नामंकित किया गया था.” सरासर उन्होंने इस बयान के ज़रिये प्रियंका का अपमान किया था, जो फ़िल्म ‘फैशन’ में शानदार भूमिका निभाने के लिए कई अवार्ड जीत चुकी थीं.
Source: indianexpress
10. बिपाशा बासु
एक इंटरव्यू के दौरान जब बिपाशा बासु से जॉन अब्राहम से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए तो उन्होंने जवाब दिया कि “कौन? मैं इस व्यक्ति को नहीं जानती.” उनका यह बयान विवादों के घेरे में आ गया था.
Source: ibnlive
11. आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बातें शेयर करते हुए कहा था कि, “मैंने अपने कुत्ते का नाम ‘शाहरुख’ रखा है. शाहरुख मेरा पैर चाटता है, मैं उसे बिस्कुट खिलाता हूं और वो मेरे साथ हर वक़्त खेलता रहता है." उनके इस बयान ने शाहरुख को काफ़ी निराश किया था.
Source: india
12. कटरीना कैफ़
एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना कैफ़ ने ये बयान दिया कि, "मेरी मां एक ब्रिटिश थीं और पिता एक ऐशियन. इसका मतलब क्या मुझे आधा ऐशियन होने पर शर्म आनी चाहिये? राहुल गांधी को न जाने क्यों इस बात को बताते हुए शर्म आती है कि वो आधे इंडियन और आधे इतेलिअन हैं". उनके इस बयान पर काफ़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी. यहां तक कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा था कि “ये कटरीना कैफ़ है कौन, मैं इसे नहीं जनता? कल को अगर जॉनी लीवर कुछ कहेगा तो क्या आप इस पर कोई राजनैतिक प्रतिक्रिया मांगेंगे”.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें