
प्राचीन समय से हिना बालों की सुन्दरता बढ़ाती रही है । हिना के पत्तों का प्राकृतिक रंग बालों को बरगंडी कत्थई बनाता है ।
हिना बालों को कई तरह से फायदे पहुँचाती है यह कलर करने के साथ साथ इन्हें कोमल बनाती है, बालों की जड़ों को नरिश कर के इन्हें मज़बूत बनाती है । यह भी माना जाता है कि हिना के प्रयोग से रूसी दूर होती है ।
विस्तार से हिना कीउपयोगिता
बालों को रंगना
इसकी सबसे बड़ी उपयोगिता, बालों को प्राकृतिक तरीके से रंगना है । सफ़ेद बालों में केमिकल का उपयोग इन्हें नुकसान पहुंचाता है इसलिये हिना एक बेहतर प्राकृतिक विकल्प होता है ।
हेयर कंडीशनर
दही और ओलिव आयल के साथ हिना को मिलाने पर यह एक बेहतरीन कंडीशनर बन जाता है ।
रूसी का सफ़ाया
हिना का एक अन्य फायदा यह है कि यह रूसी को हटाकर दुबारा वापिस नहीं आने देती ।
बालों का झड़ना रोके
जो लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं वे हिना का प्रयोग कर के इसे काफ़ी हद तक रोक सकते हैं ।
जड़ों को मज़बूत बनाये
हिना को बालों की जड़ों में लगाने से ये मज़बूत बनते हैं । बेहतर परिणाम के लिए हिना में थोड़ा सा दही और नीबू मिला लें ।
रूखापन दूर करे
यह बालों का रूखापन दूर करती है हिना के द्वारा बालों को रेशमी बनाया जा सकता है ।
बालों को सीधा बनाये
कई लोगो का मानना है कि हिना का प्रयोग बालों का घुंघरालापन दूर करता है ।
स्कैल्प को साफ़ करे
बालों में होने वाली रूसी और अन्य तरह के इन्फेक्शन हिना के प्रयोग से ठीक होते हैं और स्कैल्प की प्राकृतिक तरीके से सफाई भी हो जाती है ।
हिना को प्रयोग करने से पहले चाय के पानी में भिगोयें और इसमें थोड़ा सा दही और कॉफ़ी का पाउडर मिला लें । रूसी से सुरक्षा के लिए इसमें नीबू का रस और ओलिव ऑइल भी मिलाया जा सकता है ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें