
जो लोग ३० साल की उम्र को पार कर चुके हैं उनके लिए सफ़ेद बाल एक काफी बड़ी समस्या बन जाती है। अन्य स्थितियों में कई लोगों के बाल कम उम्र में ही सफ़ेद हो जाते हैं। अतः नीचे सफ़ेद बालों का उपचार करने के कुछ तरीके बताये गए हैं जो उम्र के पहले ही या उम्र के साथ आ जाते हैं :-
बालों को डाई करें
सफ़ेद बालों को छुपाने का सबसे आसान और असरदार तरीका उन्हें रंगना या डाई करना है। बाज़ार से अपने पसंद का रंग लें और अपने बालों को डाई करें,पर एक बात का ध्यान रखें कि डाई में अमोनिया के तत्व ना हों। यह एक ब्लीचिंग एजेंट है जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है। डाई खरीदते समय रंग का भी विशेष ध्यान रखें कि यह आपकी त्वचा के टोन से मेल खाए और जो प्रचलन में हो।
हेना पैक्स
बालों को रंगने का यह भी काफी असरदार तरीका है।
बनाने की विधि
३ चम्मच हेना पाउडर,३ चम्मच आंवला पाउडर,१ चम्मच कॉफ़ी पाउडर और काफी मात्रा में पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पैक को अपने बालों पर लगाएं और सूखने तक इसे बालों पर छोड़ दें। इसके बाद सौम्य शैम्पू से बालों को धो लें। यह पैक आपके सफ़ेद बालों को रंगता है और बालों को नरम और चमकदार बनाता है।
करी पत्तों का उपचार
समय से पहले सफ़ेद हुए बालों का उपचार करने के लिए करी के पत्ते काफी असरदार हैं। एक मुट्ठीभर करी पत्ते लें और नारियल के तेल के साथ इसे उबाल लें। अब इस तेल को निकाल लें और एक कांच के जार में रख दें। इसे रोज़ाना अपने बालों में लगाएं और फर्क का अनुभव करें।
नारियल का तेल और नींबू के अंश से उपचार
सामग्री
- नारियल का तेल
- नींबू का रस
बनाने की विधि
आधा कप नारियल का तेल लें और इसे ३ चम्मच नींबू के रस के साथ अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों,सिर में तथा पूरे बालों में लगाएं। इस तेल को अपने बालों में १ घंटे तक रहने दें और फिर एक सौम्य शैम्पू की मदद से बालों को धो लें। इस घरेलू विधि को हफ्ते में २ बार इस्तेमाल में लाएं और बालों को काला और चमकदार बनाएं।
धारीदार लौकी का उपचार
धारीदार लौकी के घरेलू उपचार को सफ़ेद बालों की रंजकता को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। एक धारीदार लौकी लें और उसके छोटे टुकड़े करें तथा इन टुकड़ों को एक से दो दिन तक सूरज की रोशनी में रखें। इन टुकड़ों को नारियल के तेल में मिलाएं और इसे ३ दिन तक छोड़ दें। चौथे दिन तेल को सब्ज़ियों के टुकड़ों के साथ तब तक उबालें जब तक इसका रंग काला ना हो जाए। तेल के इस मिश्रण को अपने सिर और बालों पर लगाएं और कुछ मिनट तक सिर पर मसाज करें।
सेज की पत्तियों से उपचार
आयुर्वेद के अनुसार सेज की पत्तियों का सफ़ेद बालों के उपचार में काफी फायदा होता है। इससे सफ़ेद बालों का उगना बंद हो जाएगा और बालों का प्राकृतिक रंग वापस ले आता है।
बनाने की विधि
एक मुट्ठीभर सेज की पत्तियां लें और उसे पानी में डाल दें। इस पानी को ५ से १० मिनट तक उबालें और ठंडा कर लें। इसे एक स्प्रे की बोतल में डालें और बालों में लगाएं। २ घंटे के बाद बालों को सौम्य शैम्पू की मदद से अच्छे से धो लें। इस उपचार से आपको कुछ ही महीनों में ही अच्छा परिणाम मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें