संगीत के क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके ए.आर. रहमान ने बीते दिनों ईरान के मशहूर निर्देशक माज़िद मज़िदी की फ़िल्म “महुम्मद” में अपना संगीत दिया था. इसी के चलते उन पर आज मुंबई की रज़ा अकादमी ने फ़तवा लगा दिया. हम इस विवाद पर एक आर्टिकल भी कर चुके हैं. उसे देखने के लिए यहां क्लिक करें... gazabpost
Source: bollywoodlife
क्या है विवाद?
गौरतलब है कि “महुम्मद” ईरान की सबसे मंहगी फ़िल्मों में से है. इस फ़िल्म में पैगम्बर महुम्मद और इस्लाम से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की पहल की गई है. अभी कुछ दिनों पूर्व सऊदी के ग्रेंड मुफ्ती ने भी इसकी आलोचना की थी.
Source: inspireicons
इस्लाम की करते हैं निंदा...
हाल ही में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए रज़ा अकादमी के प्रतिनिधियों ने लिखा कि “ये फ़िल्म इस्लाम और पैगम्बर महुम्मद की भर्त्सना करती है”. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस फ़िल्म को बैन करने की भी मांग की और कहा कि “अप्रत्यक्ष रूप से इस्लाम और पैगम्बर की निंदा करने पर रहमान और माज़िद दोनों को पुन: कलमा पढ़ना चाहिए”.
Source: iranianfilmdaily
बस अल्लाह ही दे जवाब
दरअसल कुएं में रहते-रहते हम उसे ही अपनी सारी दुनिया समझने लगते हैं. अगर भगवान, अल्लाह या रब, जो भी शक्ति है, वो आलोचना नहीं पचा सकती, तो उसका होना ही निरर्थक है. क्योंकि जवाब हमेशा सवालों के ही मिलते हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें