
आज के दौर में बालों के झड़ने के कई कारण हैं जैसे प्रदूषण, हार्मोनल अनियमितता, पोषण की कमी, आनुवंशिकता, एलर्जी आदि । लेकिन घने बाल पाना आसान नहीं होता और न ही वे एक दिन में पाए जा सकते हैं उनके लिए ज़रूरी होती है नियमित देखभाल और अच्छे उत्पादों का इस्तेमाल । यहाँ हम घने बाल पाने के लिए कुछ नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी पा सकती हैं घने व आकर्षक बाल ।
बाल धोना
क्या आपको सप्ताह के सातों दिन बाल धोना पसंद है ? यदि हाँ तो यह एक अच्छी आदत नहीं है, बालों को धोने से सिर्फ बाल और स्कैल्प ही साफ़ नहीं होते, सर से बालों के पोषण के लिए ज़रूरी तेल भी निकल जाता है । इसलिये बालों को रोज रोज धोने की बजाय हफ़्ते में 2 या 3 बार धोएं । ऐसा करने से हो सकता है आपको चिपचिपा महसूस हो लेकिन कुछ दिन बाद अच्छा लगने लगेगा । बाल हमेशा ठन्डे पानी से ही धोएं, गर्म पानी बालों को रूखा बना देता है । ठन्डे पानी से बाल धोने से ये झड़ते भी कम हैं ।
बालों को सलीके से सुखाएं
नहाने के बाद बालों को तौलिये से रगड़ कर न सुखाएं बल्कि सलीके से धीरे धीरे सुखाएं, रगड़ने से बाल टूटते हैं और झड़ने लगते हैं । बालों के टूटने और झड़ने का एक अन्य कारण हैं इन्हें सुखाने के लिए उपकरणों का इस्तेमाल करना । बालों को हमेशा चौड़ी कंघी से धीरे धीरे सुलझाएं जिसे वो टूटेंगे भी नहीं और आसानी से सुलझ भी जायेंगे ।
बालों को गर्म करने वाले उपकरणों से दूर रहें
जल्द बाजी में भले आपको ये उपकरण अच्छे लगते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल बालों के लिए सही नहीं होता । बालों के पतलेपन के कारणों में एक प्रमुख कारण यह भी होता है क्यूंकि इन उपकरणों के इस्तेमाल से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल टूटने लगते हैं ।इसलिये बालों को हमेशा प्राकृतिक तरीकों से ही सुखाएं जिससे उनके टूटने, झड़ने की नौबत न आये ।
हानिकारक केमिकल युक्त उत्पादों के इस्तेमाल सेबचें
अगर आप घने और आकर्षक बाल पाना चाहती हैं तो आपको केमिकल युक्त उत्पादों को न कहना पड़ेगा क्योकि ये बालों को और बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं और उनके टूटने, झड़ने का कारण बनते हैं । किसी भी हेयर प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसका लेवल चेक करें यदि उसमे सोडियम लौरेल या लौरेथ है तो तुरंत अपने कदम वापिस खींच लें क्योकि ये केमिकल बालों को अत्यधिक नुकसान पहुंचाते हैं और ये कपड़े धोने के डिटर्जेंट में भी इस्तेमाल होते हैं । इसी प्रकार कंडीशनर भी ऐसा इस्तेमाल करें जिसमे सिलिकॉन न हो क्योकि यह तत्व भी बालों को अधिक नुकसान पहुंचाता है ।
हमेशा ऐसी चीजें अपनाएँ जो आपके बालों की वृद्धिमें सहायक हों
हमेशा ऐसे शैम्पू और कंडीशनर का प्रयोग करें जिनमे कैस्टर आयल, एवाकाडो आयल और एलो वेरा जैसे प्राकृतिक तत्व मौजूद हों । एलो वेरा युक्त उत्पाद बालों की वृद्धि को बढ़ाते हैं बालों का गिरना और टूटना रोकते हैं । कैस्टर आयल बालों को बनाता है और एवाकाडो आयल इन्हें पोषण प्रदान कर के सुन्दर और आकर्षक बनाता है ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें