मंगलूर के एक स्कूल का मामला सामने आया है जिसमें एक टीचर, बच्चे की बेहरमी से पिटाई कर रहा है. उसे शायद ये दिख ही नहीं रहा कि बच्चे के हाथ पर फ्रैक्चर है. मोबाइल फ़ोन से लिए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद दलित सेवा समिति ने विट्टल पुलिस स्टेशन में इस टीचर के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करा दी है.
सोमासुंदरा शास्त्री नाम का ये अध्यापक वेद पढ़ाता है और इस वीडियो में आप उसे बच्चे को मारते और गालियां देते सुनेंगे, हालांकि ये वीडियो कन्नड़ भाषा में है. जानने वालों ने बताया कि बच्चे को मारते समय शास्त्री ये भी पूछ रहे हैं कि 'तुम ब्राह्मण हो या क्षत्रिय?'.
शिकायतकर्ता ने बताया कि बच्चे को क्लास में मस्ती करने के लिए सज़ा मिली थी, लेकिन अध्यापक के ऐसे व्यवहार से वो हैरान हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें