
जो बाल सूखे, पतले, अस्वस्थ और काफी दोमुंहे होते हैं उन्हें खराब बाल कहते हैं। बालों के खराब होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे वातावरण का प्रदूषण, बालों का सौंदर्य बढ़ाने वाले उत्पादों में पाया जाने वाला केमिकल,बालों में ज़्यादा रंग, स्प्रे और जेल का प्रयोग जिनमें केमिकल होते हैं तथा खराब खानपान। अगर आपके बाल उपरोक्त में से किसी वजह से खराब हुए हैं तो आप अपने बालों को स्वस्थ और सुन्दर बनाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का पालन कर सकती हैं।
बादाम का तेल और सिरका
बालों को ठीक करने के लिए बादाम का तेल काफी फायदेमंद होता है। अपनी हथेली में बादाम का तेल लें और इसे गर्म करने के लिए थोड़ी देर तक रगड़ें। अब इसे अपने पूरे सिर पर अच्छे से लगाएं और नमी को सोखे रखने के लिए सिर में शावर कैप लगा लें। इसे २० से ३० मिनट तक छोड़ दें और फिर अच्छे से धो लें। शैम्पू करने के बाद कंडीशनर अवश्य लगाएं। इसके बाद आखिरी बार पानी और सेब का सिरके के मिश्रण से बालों को धो लें। इसे बनाने के लिए २ चम्मच सेब के सिरके को आधा जग पानी में डालें।
अंडे
आप बालों को ठीक करने के लिए अण्डों का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके बाल नरम मुलायम भी रहेंगे। एक अंडा लें और उससे सफ़ेद भाग को निकाल दें। अब इसमें २ से ३ चम्मच जैतून का तेल डालें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण को अपने सिर और बालों पर लगाएं। अब इसे २० से ३० मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद सादे पानी और शैम्पू से धो दें। आप इसमें जैतून के तेल की जगह नारियल का तेल भी डाल सकते हैं। खराब बालों को ठीक करने के लिए अंडे के साथ शहद का मिश्रण बनाएं। ५ चम्मच शहद को अंडे के २ सफ़ेद भागों के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने सिर पर,बालों की जड़ में और टूटे बालों पर लगाएं। इसे १५ मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद अच्छे से धो लें।
नींबू के अंश
बालों के खराब होने के कुछ कारण हैं डैंड्रफ, सिर खुजलाना तथा जुएं। नींबू में उन बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति होती है जो डैंड्रफ और खुजलाहट का कारण होते हैं तथा इससे आपके बाल भी स्वस्थ होते हैं। १ नींबू के रस में २ चम्मच शहद और पर्याप्त मात्र में जैतून का तेल डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और अपने सिर और बालों पर लगाएं। २० मिनट तक छोड़ दें और फिर शैम्पू कर लें। इसके बाद कंडीशनर लगाकर धो लें। १ नींबू के रस में २ चम्मच शहद और पर्याप्त मात्र में जैतून का तेल डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और अपने सिर और बालों पर लगाएं। २० मिनट तक छोड़ दें और फिर शैम्पू कर लें। इसके बाद कंडीशनर लगाकर धो लें।
सेब का सिरका
बालों को स्वस्थ करने के लिए सेब का सिरका सबसे बढ़िया उत्पाद है। सिर्फ सिरके को पानी के साथ मिलाएं और इससे बालों को आखिरी बार धोकर स्वस्थ बनाएं।
ज़्यादा शैम्पू न करें
ज़्यादातर बालों के विशेषज्ञ अपने मरीज़ों को ज़्यादा शैम्पू न करने की सलाह देते हैं। अतः आपको रोज़ाना अपने बाल धोने की आवश्यकता नहीं है। रोज़ शैम्पू करने से आपकी तेल की ग्रंथियों से तेल समाप्त हो जाएगा और आपके बाल रूखे हो जाएंगे। कई बार पानी के ph स्तर से भी बालों को नुकसान पहुँचता है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें