अगर आप भी ये सोचते है कि कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते है, तो बैंगलोर का ये वाकया आपकी राय बिलकुल बदल देगा. यहां एक शादी को तोड़ने की वजह दो पालतू कुत्ते बने हैं. मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले 30 साल के निमीश (बदला हुआ नाम) का कहना है कि "शुरुआत में काव्या (बदला हुआ नाम) जब कुत्तों को घर लेकर आई तो हमें लगा कि ये सब नॉर्मल है और ये कुछ दिनों के लिये हमारे मेहमान हैं. जब उसने इन्हें घर का परमानेंट मेम्बर बना दिया हमें तब भी कोई आपत्ति नहीं हुई, पर उसने इनके साथ बिस्तर शेयर करना शुरु किया तो बड़ा ही अजीब लगा. इसके साथ ही इन कुत्तों की वजह से घर में भी सबको परेशानी होने लगी और रोज़ की चिक-चिक से बचने के लिये मैंने अपनी पत्नी के साथ घर से अलग होने का फ़ैसला लिया".
Image source: thedailybeast
यह मामला पुलिस के पास पहुंचा हुआ है और अधिकारियों का कहना है कि "वो अपने कुत्तों से बहुत प्यार करती है और किसी भी कीमत पर उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है. हमें ये मामला महिला सहायवानी का लगता है और हमने ये केस उनके पास भेज दिया है".
महिला सहायवानी की प्रमुख रानी शेट्टी को इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है और वो कहती है कि "पालतू जानवरों की वजह से ब्रेकअप होना कोई नयी बात नहीं है. पर जब हम ने काउंसलिंग के लिये काव्या और निमीश के घर वालो को बुलाया तो काव्या ने कुत्तों को छोड़ने से साफ़ इनकार कर दिया और वो काउंसलिंग को छोड़ कर चली गई".
काफ़ी दिनों तक काव्या और निमीश के घर वालो में कुत्तों को लेकर विवाद शांत नहीं हुआ तो काव्या कुत्तों के साथ घर भी छोड़ कर चली गई. काउंसलर ने काव्या को बहुत समझाने की कोशिश की पर काव्या का कहना है कि जब तक निमीश के घर वाले कुत्तों को नहीं अपनाते, वो घर नहीं आयेगी.

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें