
बालों के दोमुंहे होने की समस्या महिलाओं के द्वारा झेली गयी बालों की प्रमुख समस्याओं से एक है। हमारे बाल सारे दिन में बहुत दबाव व तनाव झेलते हैं जो कि दोमुंहे बालों में परिणत होता है। किनारों को छांटना दोमुंहे बालों को हटाने का एक तरीका हो सकता है,लेकिन एक बार छंटाई करने के बाद इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपको ये समस्या दुबारा नहीं होगी। बालों के दोमुंहे होने के कुछ प्रमुख कारण हैं :-
१.स्टाइलिंग के लिए गरम आयरन का प्रयोग
२. बालों के रंग का प्रयोग करना
३. हानिकारक हेयर सीरम का प्रयोग
दोमुंहे बालों के उपचार
नई तकनीक की वजह से ऐसे उत्पाद अब उपलब्ध हैं जो स्टाइलिंग के दौरान बालों के दोमुंहे होने को रोकेंगे। इस उत्पाद का नाम है लिविंग प्रूफ रेस्टोर इंस्टेंट रिपेयर। इस उत्पाद में सेरामाइड होता है जो दोमुंहे बालों क एकिनारों पर एक गोंद की तरह काम करता है। यह बालों को दोमुंहा होने से बचाने का एक अस्थायी तरीका है पर इसकी बाहरी कोटिंग की वजह से यह तरीका असफल भी हो सकता है।
दोमुंहे बालों की रोकथाम
दोमुंहे बालों को ठीक करने की बजाय इसे होने ही ना देने में भलाई है। अगर आप बालों को खराब करने वाली आदतें छोड़ दें तो दोमुंहे बालों की समस्या से निजात मिल सकती है। दोमुंहे बालों की रोकथाम के कुछ उपाय नीचे दिए गए हैं।
बालों को गर्मी प्रदान करने से पहले हीट शील्ड
स्टाइलिंग करना महिलाओं का अधिकार है और इससे उन्हें कोई नहीं रोक सकता। पर अगर आप बालों को स्टाइल करने के लिए हीट का इस्तेमाल कर रही हैं तो हीट प्रोटेक्शन स्प्रे की मदद से पहले ही एक शील्ड बना लें। इससे आपके बालों को तुरंत सुरक्षा मिलेगी चाहे आप सूखी स्टाइलिंग करें या गीली। हेयर शील्ड के लिए उत्पाद तलाशते समय यह ध्यान रखें कि उसमें तेल या सिलिकॉन न हो।
गीले बालों को न बांधें
जब आपके बाल गीले होते हैं तो उनकी जड़ें काफी नाज़ुक होती हैं और इससे आपके बाल टूट सकते हैं। अतः गीले बालों को बाँधने का प्रयास ना करें। अगर आप बालों को बांधना ही चाहती हैं तो उसे ऊपर से नीचे खींचते हुए बालों में नॉन पुल हेयर इलास्टिक का प्रयोग करें।
खानपान में गड़बड़ी
महिलाओं में खुद को दुबला पतला एवं आकर्षक बनाने की चाह बहुत ही सामान्य है। वे अपने भोजन में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट्स तथा ज़रूरी वसा की काफी कम मात्रा लेती हैं। इससे वो आकर्षक तो बन सकती हैं परन्तु शरीर में प्रोटीन की कमी की वजह से उनके बालों की जड़ें खराब होने लगती हैं। वसा मुक्त भोजन करने से बालों का टूटना तथा दोमुंहे बालों की समस्या भी आ सकती है। पर इसका भी एक उपचार है। आप ब्लोटिन की मदद से अपने बालों को मज़बूत कर बालों के दोमुंहे होने की समस्या को ख़त्म कर सकती हैं।
हेयर spf
कई लोगों को यह बात पता नहीं होती कि त्वचा और बालों को धुप की हानियों से बचाने में spf काफी काम आता है,पर क्या कभी आपने लोगों को बालों के लिए spf का प्रयोग करते देखा है !आपका जवाब शायद नहीं ही होगा। पर अगर आप अपने बालों में मौजूद केराटिन प्रोटीन की रक्षा कर सकें तो इससे बालों के फाइबर स्वस्थ रहेंगे। आप सामान्य सीरम,हीट प्रोटेस्टैंट या uv सुरक्षा वाले सीरम अपने बालों को सूरज की रौशनी से बचाने के लिए प्रयोग में ला सकती हैं।
डाई किये बालों पर रंग न लगाएं
कुछ महिलाएं पहले से डाई किये बालों पर दुबारा बालों का रंग लगा देती हैं। अगर आप डाई लगा रही हैं तो सब्ज़ियों पर आधारित फार्मूला या कुछ हद तक स्थायी डाई काफी प्रभावी होंगे। आजकल बाज़ार में ऐसे अच्छे रंग उपलब्ध हैं जो कि स्टाइलिंग के लिए तथा सफ़ेद बालों को काला करने के लिए भी सर्वोत्तम हैं। अगर आप बालों को हाईलाइट करना चाहती हैं तो डाई के ऊपर तुरंत रंग ना लगाएं। डाई लगाकर बालों को दो दिनों तक छोड़ दें और उसके बाद बालों में रंग लगाएं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें