
सर की त्वचा से तेल का निकलना बालों के स्वास्थ्य के लिए एक ज़रूरी प्रक्रिया है लेकिन जब यह तेल आवश्यकता से अधिक निकलने लगता है तो परेशानी उत्पन्न हो जाती है । जिन लोगों के ऑयली बाल होते हैं उन्हें चिपचिप, रुसी, बालों का गिरना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है । बाजार में ऐसी कई कम्पनियां हैं जो बालों के लिए उत्पादों का निर्माण करती हैं और उनके उत्पाद काफ़ी हद तक फायदा भी पहुंचाते हैं लेकिन उनमे से कोई भी कम्पनी इस बात का दावा नहीं करती कि ये प्रोडक्ट हर तरह के बालो को लाभ पहुंचाएंगे । ये उत्पाद आपके बालों के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं । बालों से अतिरिक्त तेल को दूर करने के लिए कई घरेलू विधियाँ हैं जिन्हें अपनाकर आप ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पा सकते हैं ।
अतिरिक्त तेल को त्वचा से दूर करने की घरेलूविधियाँ
हिना
हर्बल उत्पादों के लिए जागरूक हो चुके लोग अब घर में हिना को ज़रूर रखते हैं । अगर आप अपने बालों से अतिरिक्त आयल को दूर करना चाहती हैं तो महीने में दो बार मेहंदी ज़रूर लगायें । हिना की मदद से बालों का अतिरिक्त तेल दूर हो जाएगा साथ ही आपके बालों की कंडीशनिंग बहुत बढ़िया और प्राकृतिक तरीके से हो जाती है ।
नारियल तेल
एक कच्चा नारियल लेकर उसके अन्दर वाले भाग से गूदा निकालकर उसका रस निकाल लें और इसे अपने बालों के स्कैल्प में लगायें यह अतिरिक्त तेल को सर से दूर कर देगा ।
एलो वेरा जेल
एलो वेरा के अति उपयोगी प्राकृतिक औषधि है जो हर घर में आसानी से उपलब्ध नहीं होती । आप जहाँ भी रहते हों एलो वेरा को अपने घर में लगाने की कोशिश ज़रूर करें । एलो वेरा की टुकड़े को तोड़ कर इसकी जेल निकाले और इस जेल को बालों के स्कैल्प पर लगायें, यह बालों से अतिरिक्त तेल को हटाने की एक बेहतर चिकित्सा है ।
चाय के पेड़ का तेल
चाय के पेड़ का तेल बालों से अतिरिक्त तेल को निकालने की एक अन्य बेहतर औषधि है अगर इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाता है तो यह और भी बेहतर परिणाम देता है । आप इस तेल को अपने हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही इसकी कुछ बूंदों को बाल धोते वक्त अपने शैम्पू में मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं । इसके उपयोग के बाद आपके बाल अधिक और मुलायम और खूबसूरत होते हैं ।
अंडा
आधुनिक समय में अंडा हर घर में उपलब्ध होता है, अंडे को आप ऑयली स्कैल्प से छुटकारा दिलाने वाली औषधि के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं । आयल फ्री स्कैल्प पाने के लिए एक अंडे को तोड़ें और उसके पीले भाग को अलग करें इस योक को एक छोटे बर्तन में रख लें अब इसमें कुछ बूंदे नीबू के रस की मिलायें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें । अब इस पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगायें और पूरे सर में फैलाएं । बालों से अतिरिक्त ऑइल निकालने के लिये यह बेहतर तरीका है ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें