
सिर्फ घर में उपलब्ध कुछ उत्पादों का प्रयोग करके आप अपना खुद का हेयर कंडीशनर बना सकती हैं। ये घरेलू हेयर कंडीशनर बाज़ार में मिलने वाले हेयर कंडीशनर से काफी अच्छे होते हैं क्योंकि इनके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते और यह आपके बालों को खराब भी नहीं करते।
अंडे का कंडीशनर
सामग्री
- अंडे
- दही
- मेयोनेज़
बनाने की विधि
आधे कप मेयोनेज़, आधे कप सादी दही और अंडे के १ सफ़ेद भाग को अच्छे से मिलाएं। इन तीनों पदार्थों को अच्छे से मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। बालों पर तथा उन जगहों पर जहां आपके बाल खराब हुए हैं, ध्यान केंद्रित करें। बालों के हर हिस्से में इस मिश्रण को अच्छे से लगाएं। अब अपने बालों में एक तौलिया लपेट लें या फिर अपने सिर को एक शावर कैप से ढक लें। इसे इसी तरह ३० मिनटों तक छोड़ दें जिससे कि कंडीशनर आपके बालों पर अच्छे से असर दिखा सके। अब अपने बालों को गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। बालों को एक बार धोकर ना छोड़ें, बल्कि बालों में चमक लाने के लिए इसे दो से तीन बार तक धोएं।
शहद का हेयर कंडीशनर
शहद जो कि एक प्राकृतिक कंडीशनर है जब जैतून के तेल में मिला दिया जाता है तब इसका असर कहीं अधिक होता है तथा इससे आपको बेहतरीन और चमकदार बाल मिलते हैं। इस घरेलू कंडीशनर में मात्र २ उत्पादों का प्रयोग होता है।
सामग्री
- शहद
- जैतून का तेल
बनाने की विधि
आधा कप शहद एक पात्र में लें तथा इसमें ४ चम्मच हल्का जैतून का तेल डालें। इन दोनों पदार्थों को अच्छे से मिलाएं और एक ढक्कन युक्त बोतल में डालें। जब आप कंडीशनर का प्रयोग करने के लिए तैयार हों तो इस मिश्रण को अच्छे से हिलाएं और बालों में अच्छे से लगाएं। अब अपने सिर को ३० से ४० मिनट के लिए शावर कैप से ढक लें और इसके बाद बाल अच्छे से धो लें।
नारियल का हेयर कंडीशनर
अगला कंडीशनर है नारियल का हेयर कंडीशनर। नारियल का तेल ना सिर्फ आपको बेहतरीन सुगंध प्रदान करता है बल्कि यह बालों को चमकदार और मुलायम भी बनाता है। यह कंडीशनर तैलीय बालों वाले लोगों के लिए बेहतरीन है क्योंकि यह आपके सिर से अतिरिक्त तेल को निकालता है।
सामग्री
- नारियल का तेल
- अंडे का पीला भाग
- पानी
बनाने की विधि
एक पात्र में अंडा लें तथा इसे तब तक हिलाएं जब तक ये झागदार ना हो जाए। अब इसमें एक चम्मच नारियल का तेल डालें और अच्छे से हिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा कप पानी मिलाएं और तब तक हिलाएं जब तक कि ये मिश्रण महीन ना बन जाए। इस मिश्रण को अपने हाथों में लें और अपने सिर तथा अपने बालों में लगाएं। इससे अच्छे से सिर की मसाज करें और दो से पांच मिनट तक इसे सिर पर रहने दें। इसके बाद बालों को ठन्डे पानी से धो लें।
नाशपाती का कंडीशनर
सामग्री
- नाशपाती
- जैतून का तेल
- पानी
- मलाई
बनाने की विधि
एक नाशपाती लें और इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में २ चम्मच पानी, ३ चम्मच जैतून का तेल तथा दो चम्मच मलाई डालें। इन सारे पदार्थों को मिलाकर एक महीन मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को अपने कंघी किये बालों पर लगाएं और अपने बालों को शावर कैप से ढक दें। इस मिश्रण को बालों पर असर दिखाने का समय दें और सादे पानी से २० से ३० मिनट बाद बालों को धो लें।
नाशपाती में वसा की अधिक मात्रा होती है तथा इसके मिश्रण को बालों पर लगाने से चमकदार तथा सुन्दर बाल प्राप्त होते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें