
नीबू आपके सिर की त्वचा को रुसी , खुजली और गन्दगी रहित रखने के लिए एक कारगर उपाय हैं | हमारे पास कुछ तरीके हैं जिनमें हमने नीबू का इस्तेमाल कुछ अन्य सामग्रियों के साथ किया हैं जो आपकी सिर की त्वचा को रुसी और खुजली रहित बनाते हैं |
सिर की त्वचा को रुसी रहित बनाने के लिए नीबू का इस्तेमाल :
नीबू से उपचार संख्या १
सामग्री
- नीबू
- नारियल का तेल
विधि
एक कटोरे में आधा कप नारियल का तेल गर्म करें अब इसमें २ चम्मच नीबू का रस मिलाएं और लगातार हिलाते रहें | इस तेल से अपने सिर की त्वचा की १५ मिनट मालिश करें और शैम्पू से धो लें | इस प्रक्रिया को बार- बार दोहराने से रुसी फैलाने वाला जीवाणु धीमे-धीमे मर जाते हैं और २-४ बार हफ्ते में इस्तेमाल करने से यह आपके बालों को रुसी रहित बनाता हैं |
नीबू से उपचार संख्या २
सामग्री
- अखरोट का तेल
- नीबू का रस
विधि :
१ चम्मच अखरोट के तेल में एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं और कुछ मिनट के लिए गर्म करें | अब इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें और अपने बालों में २०-३० मिनट तक रहने दे फिर धो लें |
नीबू से बना उपचार संख्या ३
सामग्री
- सेब का सिरका
- नीबू
विधि
४ चम्मच सेब का सिरका और २ चम्मच नीबू का रस मिलाकर मिश्रण बनाएं | अब इस मिश्रण को अपने बालों और बालों की त्वचा पर लगायें | यह मिश्रण आपके बालों की त्वचा को साफ़ रखता हैं और रुसी रहित बनता हैं |
नीबू से बना उपचार संख्या ४
सामग्री
- नीबू का रस
- खट्टा दही
- शहद
विधि :
आधा कप खट्टे दही में २ चम्मच नीबू का रस और १ चम्मच शहद मिलाएं | अब इस मिश्रण को गर्म करें और अपने सर की त्वचा पर रुई से लगायें | अब इस मिश्रण को २०-३० मिनट तक अपने बालों में रहने दें फिर धो लें | यह आपके सिर की त्वचा से रुसी को हटाता हैं और उसे साफ़ रखता हैं |
नीबू से बना उपचार संख्या ५
सामग्री
- नीबू का रस
- मेथी के बीज
विधि :
मेथी के बीज पिस लें, एक चम्मच मेथी के पाउडर को १ चम्मच नीबू के रस में मिलाएं | अब इस मिश्रण को अपने बालों में २० मिनट के लिए रखें फिर गुनगुने पानी से शैम्पू कर लें |
नीबू से बना उपचार संख्या ६
सामग्री
- नारियल का तेल
- नीबू का रस
- रेंडी का तेल
विधि :
२ चम्मच नीबू का रस में १ चम्मच नारियल का तेल और १ चम्मच रेंडी का तेल मिलाएं | अब इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए उबालें और ठंडा होने के लिए रख दें | अब इस मिश्रण को अपने सर की त्वचा पर लगायें और ५ मिनट के लिए मसाज करें | फिर ४० मिनट्स के बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें |
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें