
छुट्टियों में घुमने के लिए नयी जगह जाना अपने आप में ही एक नया अनुभव हैं | अपनी हर छुट्टी को रोमांचकारी बनाने के लिए आपको कुछ चीज़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिये | यात्रा करते समय अपने स्वास्थय की तरफ जरुर ध्यान दें | यात्रा करने के कुछ सकरात्मक पहलू के साथ नकरात्मक पहलू भी होते हैं | नकरात्मक पहलूओं में बालों का गिरना एक प्रकार की आम समस्या हैं | बालों का गिरना लोगों में विभिन्न कारणों की वजह से होता हैं जो की लगातार यात्रा करते हैं | कुछ लोगों में अक्सर देखा गया हैं की जब वह यात्रा करते हैं तो बाल ज्यादा झड़ते हैं |
यात्रा करते समय बालों के झड़ने के कारण :
- वातावरण में होने वाले परिवर्तन
- समय क्षेत्र में परिवर्तन
- जलवायु परिस्थितियों का प्रभाव
- व्यस्त दिनचर्या की वजह से तनाव
कुछ लोग हमेशा चिकित्सकों से परामर्श लेते हैं अगर इनमें से कोई भी समस्या महसूस होती हैं | कुछ लोगों के लिए बालों का झड़ने का कारण सिर्फ तनाव होता हैं | पानी का सेवन बालों के झड़ने को रोकने के लिए बहुत ही कारगर उपाय हैं | अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो चिकित्सक से जरुर परामर्श करें क्योकि बालों के झड़ने की वजह से आपको गंजेपन का भी सामना करना पड़ सकता हैं | अगर आप बालों के गिरने से परेशान हैं तो इन्हें रोकने के लिए कुछ तरीके हैं |
यात्रा करते समय बालों का गिरना कैसे रोकें :
- कुछ लोग यात्रा करते समय ड्रायर और स्ट्रैटनर लेके जरुर जाते हैं | लेकिन आपके बालों के लिए यह बहुत हानिकारक हैं और बेहतर होगा अगर आप अपना स्टाइलर घर पर ही छोड़ कर जायें |
- कोशिश करें की एयर कंडीशन से युक्त कमरे में ही रुकें क्योकि यह आपके बालों को स्वस्थ बनाता हैं |
- जब आप कहीं यात्रा कर रहे हो तो बालों को धोने से बचें क्योकि जलवायु में परिवर्तन आपके बालों के लिए बहुत नुकसान दायक सिद्ध हो सकता हैं |
- गिले बालों में कंघी न करें क्योकि इस समय इनकी जडें बहुत मुलायम होती हैं और इस वजह से बाल बहुत झड़ते हैं | आप बालों को धोने के बाद अगर आप गिले बालों में कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी कंघी में टूटे हुए बाल की संख्या आसानी से देख सकते हैं |
- यात्रा करने से पहले आप अपने सामान में अपने बालों को पोषण देने वाले पदार्थ को जरुर रखें | प्राकृतिक रूप से बालों का रख-रखाव करने से बालों की सुन्दरता हमेशा बरकरार रहती हैं |
- मेहँदी या कंडीशनर का इस्तेमाल बालों का गिरना रोकने में बहुत कारगर हैं | अगर आप इनका इस्तेमाल महीने में एक बार करते हैं तो यह आपके बालों को सुन्दर और मुलायम बनाये रखता हैं | बालों को गिरने से रोकने के लिए उनकी साफ़ – सफाई पर हमेशा ध्यान दें |
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें