
जोजोबा तेल एक तरह का माँ है जो कि जोजोबा के पौधे के बीज से निकलता है। यह संवेदनशील त्वचा पर अपने असर के लिए जाना जाता है,पर जोजोबा तेल के सौंदर्य युक्त फायदे और भी कई हैं। जोजोबा के तेल का रोज़ाना प्रयोग करने से बालों के बढ़ने में भी मदद मिलती है और इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते।
जोजोबा के तेल का वैज्ञानिक नाम सीमंडसिया चिनेसिस है। यह मेक्सिको,कैलिफ़ोर्निया और एरिज़ोना में पाया जाता है परन्तु इसके फायदे सारे विश्व के लोग उठाते हैं। जब व्हेल को मारने पर पाबंदी लगा दी गयी,तब कहीं जाकर जोजोबा के फायदे दुनिया के सामने आए।
नीचे जोजोबा के बालों पर फायदे गिनाए गए हैं।
सिर को पोषण देता है और बालों के बढ़ने में मदद करता है
बालों के अच्छे से बढ़ने के लिए सीबम की ग्रंथियों से सीबम के तेल का सही मात्रा में उत्पन्न होना आवश्यक है। सीबम आपके बालों के रोमछिद्रों पर असर करके बालों के बढ़ने को प्रोत्साहित करता है। सीबम के सही मात्रा में उत्पन्न ना होने से बाल सूखे और कमज़ोर हो जाते हैं जिससे उनके गिरने और दोमुंहे होने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सिर को स्वस्थ और पोषित बनाए रखने के लिए जोजोबा के तेल का उपयोग करें।
जोजोबा का तेल लें और उसमें उतनी ही मात्रा का बादाम,नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ देर गर्म होने दें। जब ये काफी गर्म हो जाए तब इसे ठंडा करके सिर में लगाने लायक बना लें और अपने सिर में गरम तेल की मसाज करें। इसे रोज़ाना करने पर आपको फर्क मालूम होगा।
सिर को साफ़ करता है
सिर्फ सीबम कम उत्पन्न होने से ही बालों को नुकसान नहीं पहुँचता बल्कि इसके ज़्यादा उत्पादन से भी कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। सीबम का ज़्यादा उत्पादन आपके सिर के रोमछिद्रों को जाम कर देता है और बालों के बढ़ने में बाधा पहुंचाता है। जोजोबा का तेल अतिरिक्त सीबम को बालों के रोमछिद्रों को खोलता है। अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करने के लिए गर्म तेल की मसाज लें।
कीटाणुओं और फंगल संक्रमण से लड़ता है
सिर पर बैक्टीरिया या अन्य किसी प्रकार के फंगस के संक्रमण से बालों के बढ़ने में बाधा उत्पन्न होती है। इन समस्याओं का आपको पहले से कोई अंदेशा नहीं होता है और धीरे धीरे ये आपके बालों के रोमछिद्रों को प्रभावित करके उन्हें खराब करते हैं और इससे आपके बाल टूटने लग जाते हैं। अगर आप भी ऐसी अमस्याओं का सामना कर रहे हैं तो जोजोबा का तेल आपका सच्चा मित्र है क्योंकि यह बैक्टीरिया या अन्य कीटाणुओं तथा फंगस से लड़ने में आपकी मदद करता है और आपके सिर को साफ़ करके उसे साफ़ और पोषित बनाता है। अपने सिर पर जोजोबा का तेल लगाकर कुछ देर तक मसाज करें और इसे १ से २ घंटे तक छोड़कर हलके गुनगुने पानी से धो दें। इस मसाज से आपके सिर में रक्त संचार भी सुचारू हो जाता है।
अगर आपको बालों के दोमुंहे होने या उनके किनारे रूखे होने की समस्या है तो बालों के ख़राब भागों में थोड़ा सा जोजोबा का तेल लगाएं और इसे १ से २ घंटे के लिए छोड़ दें उर इतने समय के पूर्ण होने पर इसे सादे पानी से धो दें।
जोजोबा तेल अपने नमी प्रदान करने वाले गुणों के द्वारा रूखे बालों की देखभाल करता है। इसे अपने सामान्य कंडीशनर में मिलाएं और रोज़ाना प्रयोग करके अपने बालों में आई चमक को स्वयं ही महसूस करें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें