चीन के क्वांज़ोउ शाओलिन मंदिर के भिक्षु शी लिलियांग का कोई प्रतिद्वंदी नहीं है. हो भी कैसे, वो पानी पर चलने का रिकॉर्ड बनाते हैं. इस बार लिलियांग ने 125 मीटर पानी पर भाग कर अपना 120 और उससे पहले 118 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Source: thecollectiveint
लेकिन पानी पर दौड़ने के लिए थोड़ी तिकड़म तो लगानी ही पड़ती है. डेली मेल के अनुसार, लिलियांग ने पानी पर तैरने वाले प्लाईवुड के 200 टुकड़ों को नेहर के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जोड़ दिया. और फिर इन टुकड़ों पर तेज़ लेकिन छोटे कदम रखते हुए उन्होंने 125 मीटर का फ़ासला पूरा किया.
Source: Pinterest
इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे शी लिलियांग के पहले दो प्रयास असफ़ल रहे, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने बाज़ी मार ली. लोग भी उन्हें बहुत उत्साह के साथ चीयर कर रहे थे. लिलियांग का कहना है कि वो इस कीर्तिमान के ज़रिये गरीब बच्चों के लिए ट्यूशन फ़ीस जमा करना चाहते हैं.
लिलियांग का ये भी कहना है कि वो भविष्य में फिर से अपना रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे. मान गए बॉस!
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें