दुनिया में कई ऐसी बातें होती हैं जिनके बारे में हम जानते तो हैं लेकिन उनकी सच्चाई से हम अनजान हैं. प्रकृति ने अपने गर्भ में कई ऐसे राज़ छुपाए हैं, जिनकी तलाश में इंसान न जाने कब से लगा हुआ है, लेकिन आज तक हम उनके आस-पास भी नहीं पहुंच पाएं हैं.
1. ब्लैक होल
ब्लैक होल के बारे में हम सब जानते होंगे. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अभी तक इसमें 50 से ज़्यादा गैलेक्सीज़ समाई हुई हैं.
2. मधुमक्खी
करीब 12 मधुमक्खियां अपनी पूरी जिंदगी लगा देती हैं एक चम्मच शहद बनाने में.
3. बच्चे
क्या आप जानते हैं कि बच्चों को मां के गर्भ में ही दाढ़ी और मूछें होती हैं, जो समय के साथ पूरे शरीर को ढकने के बाद चली जाती हैं.
4. आंख की पलक
क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखों की पलकों में भी कीड़े लग सकते हैं? तो इनको भी आप साफ़ करना न भूलें.
5. समुद्र
हम आज तक समुद्र के सिर्फ़ 10 प्रतिशत हिस्से को जानते हैं. 90 प्रतिशत से तो हम आज तक अनजान है.
Image Source : xdesktopwallpapers
6. तस्वीरें
1800 के दशक की ज़्यादातर तस्वीरें मरे लोगों की होती हैं.
7. बॉल पेन
हर साल करीब 100 से ज़्यादा लोग अपनी जान बॉल पेन के बॉल को अपने गले के अंदर अटकाने से गवांते हैं.
8. Naegleria Fowleri
Naegleria Fowleri एक दिमाग खाने वाला जीवाणु है, जो आपके शरीर में पीने के पानी या तैरने के माध्यम से जा सकता है.
9. इंसानी शरीर
अगर किसी का सर कटता है तो उसके बाद भी उस इंसान का दिमाग 15 से 20 सेकेंड तक काम कर रहा होता है.
10. चॉकलेट
पेट्रोल और पानी की तरह ही दुनिया से चॉकलेट भी खत्म हो रही है.
11. ऊदबिलाव
सारे ऊदबिलाव छोटे नहीं होते. कुछ इतने बड़े होते हैं कि मगरमच्छ का भी शिकार कर लेतें हैं.
12. इंसानी दिमाग
अगर थोड़ी सी चालाकी दिखाई जाए तो इंसानी दिमाग से कुछ भी भुलाया जा सकता है, और उस दिमाग को किसी भी बात के लिए राज़ी किया जा सकता है.
13. जापानी डिड्डा
जापानी डिड्डे का ज़हर इतना खतरनाक होता है कि एक बूंद से ही इंसान की जान जा सकती है.
14. समुद्र का खारा पानी
जिनको तैरना नहीं आता, उन्हें समुद्र का खारा पानी 10 मिनट में डुबा कर मारने की ताकत रखता है.
Image Source : dailymail
15. केला
केला Radioactive होता है. जिससे Geiger counter (ये एक ज्वलनशील पदार्थ, जिसे एक जर्मन वैज्ञानिक हैंस द्वारा खोजा गया था) फट सकता है.
Image Source : keydan
आपको शायद इनमें से कुछ बातों के बारे में पता होगा. लेकिन कुछ ने आपको हैरान ज़रूर किया होगा. इस पोस्ट को शेयर करें और देखें आपके दोस्त इनमें से किन बातों को जानते हैं और किन बातों से थे वो बिलकुल अनजान.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें