देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है’ ऐसा ही कुछ हुआ सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में बारटेंडर के रूप में कार्य करने वाले ह्यूबर्ट तांग के साथ. जी हां, तांग को हवाई अड्डे के बाहर सड़क से 20 डॉलर का नोट पड़ा मिला. उन्होंने उस 20 डॉलर के नोट से दो लॉटरी के टिकट खरीदे. आप यकीन नहीं करेंगे कि उनकी किस्मत इतनी अच्छी थी कि लॉटरी के इनाम में उन्होंने 1 मिलयन डॉलर जीते!
Source: wikimedia
ह्यूबर्ट तांग ने बुधवार को हवाई अड्डे के पास स्थित दुकान से दो टिकट खरीदने के लिए उस भाग्यशाली नोट का इस्तेमाल किया जो उन्हें सड़क पर मिला था. शायद यही कारण है कि उनका भाग्य उनके साथ था, तभी तो उन्होंने लॉटरी का शीर्ष पुरस्कार जीता. ये कहना है लॉटरी प्रवक्ता ग्रेग पाराशक का.
“मैने स्टोर के बाहर ही लॉटरी टिकट को स्क्रेच किया, उस वक़्त मुझे ये भी नहीं याद रहा कि मैं अपने एक दोस्त के साथ हूं. उस पल मैं सिर्फ़ मिलियन डॉलर जीतने के बारे में सोच रहा था!” पाराशक के अनुसार तांग ने कहा था.
Source: bilo
तांग एक हवाई अड्डे में बारटेंडर के रूप में कार्य करते हैं और उन्होंने दशकों से लॉटरी नहीं खरीदी थी. इस बार भी उन्होंने अपने पैसों से नहीं बल्कि सड़क पर मिले पैसों से ही लॉटरी की दो टिकट खरीदी थीं. पाराशक ने कहा.
Source: northamarillonow
तांग ने अभी तक लॉटरी में जीते इनाम को खर्च करने की कोई योजना नहीं बनाई है लेकिन उन्होंने मज़ाक में ये ज़रूर कहा है कि वह 20 डॉलर के नोट उन भाग्यशाली खिलाड़ियों के लिए ठीक वैसे ही छोड़ देंगे जैसे उनके लिए कोई उस नोट को छोड़ गया था.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें