3 साल के आयलान की मासूम आंखों ने शायद अभी नीले आसमान में टूटते तारों तक को नहीं देखा होगा. उससे पहले ही निर्मम समुद्र ने उसे अपने अंदर समा लिया और छोड़ दिया साहिल पर. शायद ये दिखाने के लिए कि इंसान का स्वार्थ उसे और इस दुनिया को एक दिन ऐसे ही ले डूबेगा. आयलान की तरह.
Source: ibtimes
Source: express
इस सीरियाई बच्चे की तस्वीर, सीरिया में हो रही रेफ्यूजी समस्या का आईना है. हर रोज़ करीब 2,000 लोग रबर की नावों से ग्रीस और टर्की जैसे देशों में शरण लेने पहुंचते हैं. उस दिन, 2 ऐसी ही नावें पलट गयीं, जिसकी वजह से 12 लोगों की मृत्यु हो गयी. इनमें से 4 बच्चे थे. सीरिया में चल रहे युद्ध के कारण हालात इतने खराब हैं कि यूरोप जैसी महाशक्ति ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. अब उनकी बस एक मांग है, कि इस युद्ध को बंद कर दो.
Source: Dailymail
आयलान की इस तस्वीर ने अचानक ही दुनिया का ध्यान सीरिया की रेफ्यूजी समस्या की ओर खींचा है. निलोफ़र डेमिर नाम की फ़ोटोग्राफ़र ने जब इस बच्चे का निर्जीव शरीर देखा तो तो उनका दिल दहल गया. उन्होंने कहा कि '3 साल के आयलान कुर्दी का निर्जीव शरीर किनारे पर पड़ा हुआ था. उसने लाल टी-शर्ट और नीली शॉर्ट्स पहन रखी थीं. मैंने ये फ़ोटो लोगों का ध्यान सीरिया की रेफ्यूजी समस्या की तरफ़ खींचने के लिए ली. उस समय मुझे लगा कि मेरी ये एक तस्वीर शायद कोई बदलाव ला सके'. आयलान के साथ उसके 5 साल के भाई गालिप की भी डूबने के कारण मृत्यु हो गयी.
Source: hurriyetdailynews
इस दुर्घटना के बाद दुनियाभर के आर्टिस्ट्स ने भी अपने ब्रश के ज़रिये आयलान को शोकाकुल श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है. देखते हैं उनकी कुछ रचनाएं.
सोशल मीडिया पर बहस चल रही है कि क्या इस तस्वीर को सार्वजनिक रूप से दिखाना चाहिए था या नहीं. इस बात पर तर्क-वितर्क होते रहेंगे, लेकिन इस तस्वीर के कारण ही दुनिया के कई देशों और लोगों का ध्यान सीरिया में बढ़ रही समस्या पर गया है. हाल ही में 10,000 आइसलैंड के निवासियों ने अपने घर सीरिया के रिफ्यूजियों के लिए खोल दिए हैं. आशा करते हैं कि और भी लोग बढ़-चढ़ कर उनकी मदद के लिए आगे आएंगे.
Source: deadstate
जो आयलान के साथ हुआ वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन इंसान इतना कठोर-दिल बनता जा रहा है कि शायद एक आयलान का बलिदान ही लाखों आयलानों के भविष्य को सुधार सके. शायद.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें