
गर्मी का मौसम उन लोगों के लिए काफी अच्छा होता है जो सूरज की रौशनी में निकलकर कुछ अलग करना चाहते हैं। इतनी गर्मी होने के बावजूद बीच और स्विमसूट के बारे में सोचकर महिलाएं काफी जोश में रहती हैं, अतः यही सही समय है बालों के साथ भी कुछ नया करने का। फ्लिप फ्लॉप और सुन्दर टॉप गर्मियों के दौरान काफी फैशन में रहते हैं, अतः हेयर स्टाइल भी कुछ ऐसी होनी चाहिए जो सबको पसंद आए।
नीचे कुछ बढ़िया हेयर स्टाइल के बारे में बताया गया है जो कि सब पर काफी अच्छे लगेंगे।
१. हॉट बन
इसे हॉट बन इसलिए कहा जाता है क्योंकि बाल गले के पीछे से पीठ के ऊपर एक गोलाकार आकार ले लेते हैं और यह एक बन जैसा दिखता है। बालों को कमज़ोर होने और टूटने से बचाने के लिए हेयर स्प्रे का प्रयोग न करें।
२. हाफ अप हेयर
यह उस महिला पर सबसे अच्छा लगेगा जिसके बाल लम्बे और सीधे हैं। इस तरीके से बालों को ४ से ५ इंच पीछे की तरफ खींचकर १८० डिग्री मोड़कर माथे के बीच में एक प्लीट बनाई जाती है।
३. बाउंसी पोनीटेल
इसके लिए सारे बालों को पीछे की ओर खींचकर ऊपर की ओर करें और फिर इसे रबर बैंड से बाँध दें। इससे आपके चलते समय बाल इधर उधर उछलेंगे। यह गर्मी से निजात दिलाता है और पसीना आने से रोकता है।
४. हेड बैंडेड हेयर
बालों में हेड बैंड लगाने से पहले अपने चेहरे के आकार पर ध्यान दें, क्योंकि सबसे पहले हेड बैंड आपके चेहरे को सूट करना चाहिए।
५. लूप इट अप
यह गर्मियों के लिए काफी बढ़िया हेयर स्टाइल है जिसके अंतर्गत बालों को खींचकर एक छोटी पोनीटेल बनाई जाती है और इसे ऊपर उठाया जाता है तथा इसके खुल जाने के डर से इसमें रबर बैंड बाँध दिया जाता है।
६. लूस ब्रेड्स
बालों की ऐसी चोंटी बांधना जिसमें बाल ढीले बंधे हुए हों और नीचे के बाल बिलकुल ढीले हों।
७. नेचुरल कर्ल्स
गर्मी में ये हेयर स्टाइल सबसे बेहतरीन लगती है क्योंकि भले ही आपको ये शंका हो कि आप इसमें अच्छी लग रही हैं या नहीं, सबसे ज़रूरी बात यह है कि आप अपने बालों को ढीले रहने की छूट दे रही हैं।
८. टेक्सचर्ड पोनीटेल
यह ऐसा हेयर स्टाइल है जिसमें आप बालों को पोनीटेल करने के पहले उसपर कंघी नहीं करती हैं, बल्कि बालों में हाथ फेरकर इसे गर्दन के पीछे की तरफ बाँध लेती हैं।
९. स्माल ब्रेड्स
जिन महिलाओं के बाल लम्बे होते हैं, वे अपने बालों के साथ कोई भी स्टाइल अपना सकती हैं। यह हेयर स्टाइल बनाने में काफी आसान है। सिर्फ अपने माथे के पास दो छोटी चोटियां बनाएं और फिर उन्हें पीछे करके एक इलास्टिक बैंड से बाँध दें।
१०. फ्लफी हेयर
ये एक प्रकार की गर्मियों की हेयर स्टाइल है जिसमें बालों की लम्बाई के साथ अलग अलग जगह से परिवर्तन किया जाता है और यह देखने में काफी सुन्दर लगता है।
बाल हमें सुन्दर बनाने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। किसी भी नयी हेयर स्टाइल को अपनाने से पहले अपने चेहरे के संपर्क में जान लें और यह निश्चित कर लें कि आप पर कौन सा हेयर स्टाइल बेहतर लगेगा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें