
क्या आप अपने सुस्त और उलझे बालों को देखकर अपने अतीत के उन क्षणों को याद करते हैं जब आपके बाल सुन्दर थे ? तो अब समय है आपने बालों को सुलझे और सुन्दर बनाने का । यह प्राकृतिक उपाय किसी भी प्रकार के बालों के लिए किया जा सकता है।
सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल के लिए किये जाने वाले उपाय
रूसी
सर्दियों के मौसम में सिर्फ सफेद बर्फ ही नहीं हमारी खोपड़ी पर भी ‘रूसी’ की सफेद परत जम जाती है। इस मौसम में खुजली और हवा में कम नमी के कारण परतदार रूसी होने का खतरा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में ड्रायर का उपयोग करने से बालों की हालत ख़राब और बुरी हो जाती है । गर्म तेल ,जो नींबू और तेल को मिलाकर बना हो ,लगाना रूसी की समस्या पर अंकुश लगाने का एक सरल और श्रेष्टतम तरीका है। इसे पूरे सर पर अच्छी तरह से लगायें और फिर कुछ मिनट के लिए मालिश करें ।
सुलझे बाल
हवा में कम नमी से बालों की चमक ही नहीं जाती बल्कि इससे स्वेटर, स्कार्फ, टोपी और दस्तानों से बाल उलझ जाते हैं । बहुत गर्म पानी, बालों को सुखा देता है इसलिए गुनगुने पानी से आपने बाल धोएं । ऐसी कंघी का प्रयोग करें जिसके ब्रश प्लास्टिक या सूअर के बाल से बने हों । बालों पर लिव इन कंडीशनर की एक परत लंबी अवधि के लिए चिकनाई को बनाए रखने में मदद करती है।
उछालदार और चमकदार
सर्दियों में उछाल वाले और रेशमी चमक वाले बाल पाना बहुत कठिन है। सूखे और उलझे बाल ज्यादा सुस्त और निर्जीव होते हैं । इस समस्या के बचाव के लिए शहद आपका साथी हो सकता है। ठीक से बालों की कंघी करें , उलझन सुलझायें और बालों की जड़ों में शहद लगायें ।एक शॉवर कैप पहनें । 30 मिनट की अवधि के लिए छोड़ दें और बाद में गर्म पानी से धो लें । इस प्रक्रिया में बाल फिर से जवान,चमकदार और उछाल वाले बन जायेंगे । सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल का यह सबसे अच्छा तरीका है।
पूरे सूखे
सर्दियों में बाल ज्यादातर पूरी तरह सूख नहीं पाते हैं। नम बालों को बाँधना सही निर्णय नहीं है। गीले बाल बालों की समस्याओं का मूल कारण है, इसलिये जब बाल नम और गीले हों तब केशविन्यास नहीं करें । उन्हें पूरी तरह से सूखने दें ।
कंडीशनर
सर्दियों के मौसम में बालों में अतिरिक्त नमी लॉक करने के लिए कंडीशनर, बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के लिए कंडीशनर में कंडीशनिंग तेलों को जोड़ सकते हैं, लेकिन चिकनाई रहित तेल का चयन करें । 15 मिनट के लिए बालों पर तेल और कंडीशनर का मिश्रण छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें ।
नमी खो जाने पर बालों की रक्षा
बाहर जाते समय स्कार्फ़, हैट तथा सिर को ढकने के लिए अन्य चीज़ों का प्रयोग करें। इससे बालों की नमी बरकरार रहेगी तथा बालों की लटों से नमी बाहर नहीं जाएगी। सूरज की किरणों के संपर्क में आने से, खराब मौसम से तथा ठंडी हवाओं से भी बालों की नमी चली जाती है, अतः इनसे बचने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाएं।
बाल से स्टेटिक हटाएं
आपने स्टेटिक विद्युत की वजह से मोजों को ड्रायर में अटकते हुए देखा होगा। यही चीज़ बालों के साथ भी होती है तथा इसके लिए ठंडी हवा ज़िम्मेदार है। आप बालों को नरम करने का कोई पदार्थ या सॉफ़्नर लगाकर बालों में मिला सकते हैं। यह स्टेटिक का अच्छे से इलाज करता है तथा बालों को सूखा और कमज़ोर होने से बचाता है।
बालों में शैम्पू कम करें
शैम्पू बालों के आवश्यक तेल को भी निकाल लेता है। ज़्यादा शैम्पू करने से बालों का प्राकृतिक तेल चला जाता है। हर बार शैम्पू करने के बाद बालों को कंडीशन करें। बालों में शैम्पू लगाने से पहले बालों को ठन्डे पानी से धोएं जिससे कि बालों की नमी निकलने से बच जाए। बालों में थोड़ा सा कंडीशनर छोड़ देने पर नमी बालों में ही रह जाती है।
ह्यूमिडिफायर का तापमान संतुलित रखें
जब अंदर के तापमान से बाहर का तापमान ज़्यादा होता है तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है। बालों की भी यही हालत होती है, अतः ह्यूमिडिफायर या एयर कंडीशनर का तापमान संतुलित रखें जिससे कि तापमान में ज़्यादा अंतर ना पड़े। जब आप गर्म कमरे से बाहर के वातावरण में जाएंगी तो आपके बाल स्वस्थ रहेंगे।
गर्म पानी का बालों पर प्रयोग न करें
नहाते समय गर्म पानी का प्रयोग न करें। गर्म पानी से बाल धोने पर बालों का प्राकृतिक तेल निकल जाता है तथा त्वचा सूखी हो जाती है। हल्का गर्म या ठंडा पानी प्रयोग में लाएं जिससे गर्मी से बालों को कोई नुकसान ना पहुंचे।
अपने काम से थोड़ा समय निकालकर बालों की देखभाल करें। इससे आपके बाल कड़ाके की सर्दी में भी चमकदार रहेंगे। हर्बल तेल से आपके बाल स्वस्थ बनेंगे।
जैतून का तेल
आपके सिर की नमी को बरकरार रखने के लिए सिर पर गर्म जैतून के तेल से मालिश करें। इससे आपके बाल मुलायम होंगे तथा बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा।
बादाम का तेल
आवश्यक तेल बालों तथा त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। बादाम में विटामिन इ और डी होते हैं जो शरीर से सूखापन दूर करते हैं। बालों को बादाम के तेल से पोषण दें जिससे रूखे बाल मुलायम बनते हैं और उनमें चमक आती है। इस तेल को लें और सिर पर इसकी मालिश करें। इसे बालों में रातभर रहने दें तथा सुबह गुनगुने पानी से धो दें। आप पाएंगी कि आपके बाल पहले से ज़्यादा चमकदार तथा स्वस्थ हो गए हैं।
एलो वेरा और नारियल का तेल
एलो वेरा जेल में एंटी वायरल तथा एंटी फंगल गुण होते हैं जिससे कि डैंड्रफ और सूखी त्वचा की समस्याएं दूर हो जाती हैं। पत्तों से निकाले हुए एलो वेरा जेल को नारियल के तेल के साथ मिलाएं। इसे अपने सिर पर लगाएं तथा १ घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो दें। यह बालों की बढ़त के लिए काफी अच्छा है तथा इससे सिर में रक्त संचार भी बढ़ता है।
रोजमेरी की जड़ीबूटी तथा नारियल का तेल
रोजमेरी की जड़ीबूटी से बाल मज़बूत होते हैं तथा नारियल बालों की जड़ों को पोषण देता है। रोजमेरी और नारियल के तेल का यह मिश्रण ठण्ड में आप सिर पर लगा सकते हैं। इससे बाल दुबारा उगते हैं तथा बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है जिसे एलोपेसिया कहते हैं।
सामान्य सावधानियां
बालों पर उच्च अल्कोहल मिश्रित हेयर स्प्रे ना लगाएं और ध्यान रखें कि आपके द्वारा बालों में लगाए जाने वाले किसी भी सुगन्धित उत्पाद में अल्कोहल न हो। इससे बाल सूखे होकर कमज़ोर पड़ने लगते हैं। आप ठण्ड में बालों पर कर्लर या ब्लो ड्रायर का प्रयोग करने से भी परहेज करें। इनका प्रयोग करने से बालों से नमी चली जाती है। अच्छे देखभाल और कुछ ख़ास तेलों की मदद से आप सर्दियों में भी अपने बालों को स्वस्थ रख सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें